वायरल

दुनिया की सबसे गहरी समुद्री खाई, माउंट एवरेस्ट से ज्यादा लंबी, यहां पहुंचे 3 आदमी

आज हम आपको दुनिया की सबसे गहरी खाई के बारे में बता रहे हैं। ये खाई माउंट एवरेस्ट से भी ज्यादा लंबी हैं, जहां सिर्फ 3 आदमी पहुंचे हैं।

New Delhi, Jan 24: क्या आपने दुनिया की सबसे गहरी खाई के बारे में जानने की कोशिश की है ? ये खाई कहीं और नहीं बल्कि समुद्र में मौजीद है। इस खाई का नाम दिया गया है मरियाना ट्रेंच। जी हां इसे मरियाना ट्रेंच के नाम से जाना गया है। इसके बारे में हम आपको इसलिए ये दिलचस्प बातें बता रहे हैं क्योंकि इसका कनेक्शन चीन से जुड़ा है और ये माउंट एवरेस्ट से भी ज्यादा गहरी है।

ये है चीन का कनेक्शन
सबसे पहले आपको इसका चीन कनेक्शन बता देते हैं। दरअसल चीन ने दावा किया है कि वो अगले साल बीजिंग में दो ऐसी पनडुब्बियों का निर्माण पूरा कर लेगा, जो समुद्र के 11 हजार मीट की गहराई तक जा सकती हैं। 11 हजार मीटर यानी 11 किलोमीटर नीचे तक ये पनडुब्बी चली जाएगी। ये मरियाना ट्रेच तक पहुंचने में सफल हो जाएंगी।

दुनिया की सबसे गहरी खाई
मैरियाना ट्रैंच को अब तक दुनिया की सबसे गहरी समुद्री खाई के रूप में जाना जाता है। मरियाना ट्रैंच को लेकर कहा जाता है कि यहां आज तक सिर्फ 3 ही लोग पहुंच पाए हैं। चीन ने दावा किया है कि वो मरियाना ट्रैंच तक अपनी दो पनडुब्बियां ले जाएगा। इसलिए अब आपको मरियाना ट्रैंच के बारे में कुछ खास और बड़ी बातें बता देते हैं। जो आपको हैरान कर सकती हैं।

धरती की सबसे गहरी जगह
मरियाना ट्रेंच धरती की सबसे गहरी जगह कही जाती है। वहां समुद्र 10,898 मीटर से 10,916 मीटर तक गहरा बताया जाता है। चाजुब्ब की बात तो ये भी है कि अब तक दुनियाभर में करीब 1000 लोग एवरेस्ट पर चढ़ पाए हैं। लेकिन मरियाना ट्रैंच तक अब तक दुनिया में सिर्फ 3 शख्स पहुंचे हैं। एवरेस्ट और मरियाना ट्रैंच की तुलना करें तो काफी बातें निकलकर सामने आती हैं।

एवरेस्ट और ट्रैंच में फर्क
माउंट एवरेस्ट समुद्री स्तर से 8,848 मीटर ऊंचाई पर मौजूद है। इसके ठीक उल्टे मरियाना ट्रेंच समुद्र की सतह से 10,916 मीटर गहरा है। इससे ही आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि मरियाना ट्रेंच और एवरेस्ट के बीच कितना फर्क है। ये फर्क सीधे सीधे जमीन आसमान का नजर आता है। इसके अलावा भी इसकी कुछ और दिलचस्प बातें हैं।

जब बना था रिकॉर्ड
अमेरिका के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट डॉन वॉल्श अब तक समुद्र की सबसे गहराई तक गई हैं। वॉल्श और उनके सहकर्मी जैक्श पिकार्ड 1960 में इस गहराई तक गए थे। एक पनडुब्बी में करीब 10,790 मीटर की गहराई तक जाकर इन दोनों ने बड़ा रिकॉर्ड तैयार किया था। हालांकि इसके बाद ये रिकॉर्ड तोड़ने का काम जेम्स कैमरन ने किया था।

साल 2012 में बना कीर्तिमान
साल 2012 में कनाडाई फिल्ममेकर जेम्स कैमरन एक पनडुब्बी में सोलो ट्रिप पर इस खाई में गए थे। इस खाई तक पहुंचने के लिए उनकी टीम 10,898 मीटर तक की गहराई तक गई थी। बाताया जाता है कि जेम्स कैमरन को यहां तक पहुंचने के लिए विशेष पनडुब्बी तैयार करनी पड़ी थी। उन्हें इसके लिए पनडुब्बी बनाने में 7 साल लगे थे।

यहां सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती
आप मरियाना ट्रेंच की गहराई का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि यहां सूरज की रोशनी तक नहीं पहुंच पाती। ये ट्रैंच प्रशांत महासागर में पूर्वी और पश्चिमी किनारों पर मौजूद है। यहां खाईयों की श्रखला मिलती है, जिसमें मरियाना ट्रेंच सबसे ज्यादा गहरा है। ये फिलीपींस के पूर्व में स्थित है। कुल मिलाकर कहें तो चीन अब बड़ा रिकॉर्ड तैयार करने वाला है।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago