वायरल

‘मुझे कभी-कभी मंडेला में अपने नेहरू की छवि नजर आती है’

दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे को साथ-साथ ही आजादी मिली थी। दोनों ही रंगभेद से जूझ रहे थे। मंडेला और मुगाबे दोनों ने ही अपने अपने देश में जम कर लड़ाई लड़ी।

New Delhi, Jul 18 : आज नेल्सन मंडेला की जन्मशती है। वह होते तो सौ साल के होते। हमने महात्मा गांधी को नहीं देखा। मार्टिन लूथर किंग को भी नहीं देखा। लेकिन हमने मंडेला को तो देखा। इतिहास की महानतम घटनाओं में से एक मंडेला को जेल से छूटते हुए देखा। दक्षिण अफ्रीका को रंगभेद से बाहर आते देखा। उसे सही मायनों में आजाद होते देखा।

मंडेला तो मंडेला थे। उन जैसा कोई हुआ ही नहीं। एक शख्स 27 साल जेल में रहता है। या उसे कैद रखा जाता है। गोरों की जेल में अपने बेहतरीन साल गुजार लेने के बावजूद उनके मन में कहीं कोई बदले की भावना नहीं होती। वह उसके बाद भी शांति की ही बात करते हैं। माफ कर देने की बात करते हैं। एक बेहतर समाज बनाने का सपना देखते हैं। और वह सपना देखते ही नहीं बनाते भी हैं। तमाम तरह के भेदभाव से परे वह एक समाज गढ़ना चाहते हैं। वह गोरों की दादागीरी के खिलाफ लड़ते हैं। उसे खत्म करना चाहते हैं। लेकिन उसकी जगह कालों की दादागीरी थोपना नहीं चाहते।

यही एक फर्क है जो मंडेला को मंडेला और मुगाबे को मुगाबे बनाता है। दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे को साथ-साथ ही आजादी मिली थी। दोनों ही रंगभेद से जूझ रहे थे। मंडेला और मुगाबे दोनों ने ही अपने अपने देश में जम कर लड़ाई लड़ी। रंगभेद के खिलाफ जंग में ये दो जबर्दस्त नायक थे। लेकिन जब सत्ता मिली तो मंडेला ने क्या किया और मुगाबे ने क्या किया? मंडेला तमाम कड़वाहट भुलाकर अपने देश को जोड़ने और बनाने में लगे थे। और मुगाबे बदले की भावना से राज चला रहे थे। मंडेला ने अपने देश को लोकतंत्र दिया और मुगाबे ने तानाशाही। मेरे एक दोस्त उसे कालों की तानाशाही कहते थे और खुश होते थे। माफ करो और सबको साथ लेकर चलो की सोच ने मंडेला के देश को बना दिया। और बदला लो और फौलादी हाथों से राज करो ने मुगाबे के देश को बिगाड़ दिया।

यह कुछ-कुछ हिंदुस्तान और पाकिस्तान जैसा ही हुआ। हमारी खुशकिस्मती थी कि आजादी के दौर के हमारे तमाम नेता सबको साथ लेकर एक लोक का तंत्र बनाना चाहते थे। पाकिस्तान में सबको साथ लेकर चलने की और लोकतंत्र कायम करने की कोई ठोस कोशिश ही नहीं हुई। गांधी नेहरू का भारत आज कहां चला गया है? और जिन्ना का पाकिस्तान कहां खड़ा है? उस पर कोई बात करने की जरूरत ही नहीं है।
मुझे कभी-कभी मंडेला में अपने नेहरू की छवि नजर आती है। नेहरू की ही तरह उन्होंने भी अपने देश को बनाने की कोशिश की। एक ऐसा देश जो समता, शांति, लोकतंत्र और विविधता की बात करता है। एक मामले में मंडेला मुझे नेहरू से आगे नजर आते हैं। नेहरू अपने परिवार का मोह नहीं छोड़ पाए थे। मंडेला ने वह भी छोड़ दिया था। मंडेला धीरे-धीरे सब छोड़ते चलते हैं। आखिर में सत्ता भी छोड़ देते हैं। उन्हें महात्मा कहने का मन करता है। गांधीजी के बाद शायद उन्हें ही महात्मा कहा जा सकता है। सादर नमन महात्मा मंडेला।

(वरिष्ठ पत्रकार नेल्सन मंडेला के फेसबुक वॉल से साभार, ये लेखक के निजी विचार हैं)
IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago