वायरल

ये मजाक नहीं है, हिंदुस्तानी लड़के ने बनाया अपना अलग देश, पिता को बनाया पीएम

एक हिंदुस्तानी लड़के ने अपना अलग देश ही तैयार कर लिया है। इस मुल्क का पीएम उस लड़के ने अपने पिता को बनाया है। ये खबर वायरल हो रही है।

New Delhi, Nov 15 : एक हिंदुस्तानी लड़के ने हैरानी भरा काम किया है। भले ही आपको ये मजाक लगे, लेकिन ये सच है। जी हां हम बात कर रहे हैं इंदौर के रहने वाले सुयश दीक्षित की। इंदौर के इस लड़के ने सूडान और मिस्र के बीच 800 वर्ग मील के क्षेत्र पर अपना झंडा लगाकर उसे किंगडम ऑफ दीक्षित घोषित किया है। ये इलाका किसी भी देश का नहीं है और ये ही इसकी खास बात है।

संयुक्त राष्ट्र से मांगी मान्यता
यहां तक कि सुयश ने संयुक्त राष्ट्र संघ से उनके नए देश को मान्यता देने की बात भी कह डाली है। सुयश ने इसके लिए बकायदा एक वेबसाइट तैयार की है। उन्होंने वेबसाइट पर लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस देश से जुड़ने का अनुरोध किया है। इसके अलावा भी किंगडम ऑफ दीक्षित की कुछ ऐसी बातें हैं जिनके बारे में आपका जानना जरूरी है।  

तैयार कर डाली एक वेबसाइट
सुयश ने इसके लिए बकायदा एक वेबसाइट तैयार की है और लोगों से इस देश की नागरिकता के लेने का आवदेन करने के लिए कहा है। अब तक की जानकारी बताती है कि जहां किंगडम ऑफ दीक्षित है, वो पूरा इलाका रेगिस्तानी है। ये इलाका मिस्त्र और सूडान की दक्षिणी सीमा से सटा हुआ है। दिलचस्प बात ये है कि मिस्त्र और सूडान इसे अपना इलाका नहीं मानते।

किसका है ये इलाका ?
मिस्त्र का मानना है कि  800 वर्ग मील का ये पूरा इलाका सूडान का है। वहीं सूडान को लगता है कि ये पूरा इलाका मिस्त्र का है। सुयश ने अपने फेसबुक उस क्षेत्र पर दावा करते हुए तस्वीरें डाली हैं। इसके बाद से पूरी दुनिया में हलचल मच गई। यहां तक कि सुयश ने अपने फेसबुक पर इसकी कहानी भी शेयर की है। सुयश ने कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं।

सुयश ने बताई बड़ी बात
सुयश ने बताया है कि वो 319 किलोमीटर का सफर तय कर इस इलाके में पहुंचे हैं। उनके मुताबिक इस रेगिस्तानी इलाके में पहुंचने के लिए कोई भी सड़क नहीं थी। सुयश यहां आए और उन्होंने यहां पौधा लगाने के लिए बीज बोया। इसके बाद उन्होंने इसे पानी से भर दिया। इसके साथ ही सुयश ने इस जमीन को लेकर बड़ा दावा किया है।

पिता को बना दिया प्रधानमंत्री
इसके साथ ही सुयश ने दावा किया है कि ‘यहां पौधे का बीज लगाकर अब मैं ये दावा करता हूं कि ये सारी जगह मेरी है।’ इसके अलावा खास बात ये है कि सुयश ने अपने पिता को इस इलाके का प्रधानमंत्री बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता को ही यहां का राष्ट्रपति और आर्मी का प्रमुख बनाया है। अब आप ये भी जानिए कि उन्होंने खुद को क्या बनाया है ।

खुद को घोषित कर डाला राजा
सुयश ने खुद को यहां का राजा घोषित किया है। ये ही नहीं उन्होंने इसके लिए एक वेबसाइट बनाई है। इस वेबसाइट का नाम भी https://kingdomofdixit.gov.best/ दिया है। सुयश का कहना है कि इस वेबसाइट पर लोग इस नए देश की नागरिकता के लिए लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो एक हिंदुस्तानी लड़के ने गजब की करामात दिखा दी है।

इंदौर के रहने वाले सुयश
बताया जा रहा है कि सुयश दीक्षित इंदौर के रहने वाले हैं। उन्होंने इंदौर के ही गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी की है। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे गूगल डेवलपर्स ग्रुप इंदौर के कम्यूनिटी लीडर भी रहे थे। इसके अलावा सुयश ने जोमोटो, माइक्रोसॉफ्ट के साथ भी काम किया। फिलहाल सुयश  सॉफ्टीनेटर कंपनी के सीईओ हैं।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago