बॉलीवुड

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की इतनी घटिया हरकत! दर्ज हुई FIR

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर एक महिला ने रेप की धमकी देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जानिए क्या है पूरा मामला

New Delhi, Oct 21: सलमान खान फिल्मी दुनिया के भाई हैं, हर कोई उनको भाई कह कर ही बुलाता है, लेकिन एक शख्स ऐसा है जो उनको मालिक कह कर बुलाता है। इनका नाम है शेरा और ये सलमान के बॉडीगार्ड हैं, पिछले 20 साल से सलमान के साथ साए की तरह रहने वाले शेरा अब चर्चा में हैं। इस बार गलत कारणों के चलते, शेरा पर एक महिला ने रेप की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने शेरा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आरोप लगाने वाली महिला एक एनजीओ में काम करती है, इस महिला ने बिग बॉस के घर से निकले जुबैर खान की मदद की थी।

क्या है शिकायत में
जिस महिला ने शिकायत दर्ज कराई है उसका कहना है कि उसने जुबैर खान की मदद की थी। बिग बॉस के घर से निकाले गए जुबैर ने सलमान खान पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए लोनावला थाने में केस दर्ज कराया था। शेरा पर आरोप लगाने वाली महिला खुद को जुबैर खान की बहन बताती है। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद वो कई बार जुबैर के साथ दिखाई दी है।

शेरा पर आरोप
एनजीओ में काम करने वाली इस महिला का आरोप है कि सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने उसे 20 अक्टूबर को फोन किया। महिला के मुताबिक, शेरा ने उससे जुबेर की मदद ना करने को कहा। पीड़ित महिला ने कहा कि शेरा ने उस से कहा कि वो भाई को परेशान क्यों कर रही है। क्यों उनको तकलीफ पहुंचा रही है। जो भी मुद्दा है वो आपस में मिल बैठ कर शांत कर लो। इस पर महिला ने कहा कि वो कमजोर का साथ जरूर देगी।

शेरा के खिलाफ FIR
इसके बाद महिला ने आगे बताया कि शेरा इस बात पर भड़क गया और उसके साथ फोन पर बी गंदी भाषा का इस्तेमाल करने लगा। शेरा ने कहा कि तुम हमको बदनाम करोगी, इसी के बाद कथित तौर पर रेप की धमकी दी गी। महिला के मुताबिक, उसने शेरा की उस कॉल को रिकॉर्ड कर लिया है। कॉल की रिकॉर्डिंग को पुलिस को सौंप दिया है। इसके बाद पुलिस ने शेरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

कौन है शेरा ?
पिछले 20 साल से सलमान के बॉडीगार्ड शेरा का पूरा नाम गुरमीत सिंह जॉली है। बॉलीवुड में उनको शेरा के नाम से ही जाना जाता है। सलमान के लिए शेरा परिवार के सदस्य की तरह हैं। सलमान को जहां पहुंचना होता है, शेरा उस जगह का एक दिन पहले ही जायजा ले लेते हैं। शेरा बॉडी बिल्डिंग में जूनियर मिस्टर मुंबई और जूनियर मिस्टर महाराष्ट्र जैसे खिताब जीत चुके हैं।

सिक्योरिटी कंपनी के मालिक हैं शेरा
बॉलीवुड में सेलेब्रिटीज को सुरक्षा देने का काम शेरा पिछले काफी समय से कर रहे हैं। शेरा का कहना है कि वो सलमान की हिफाजत एक दोस्त की तरह करते हैं। वो मुंबई में सलमान के पड़ोस में रहते थे। उसके बाद सोहेल खान ने उनको सलमान का बॉडीगार्ड बनने के लिए कहा था। शेरा की खुद की सिक्योरिटी कंपनी भी है, जिसका नाम टाइगर सिक्योरिटी है। सलमान के कहने पर उन्होंने एक इवेंट कंपनी भी खोली है।

सलमान खान की परछाई हैं शेरा
शेरा को सलमान की परछाई कहा जाता है। कोई भी मौका हो सलमान के साथ शेरा जरूर रहेगा। जिस जगह सलमान को जाना होता है वहां पर शेरा एक दिन पहले पहुंच जाते हैं। कई बार तो सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए शेरा कई किलोमीटर पैदल तक चलते हैं। शेरा बॉलीवुड के सबसे फेमस बॉडीगार्ड हैं। वो हॉलीवुड के सेलेब्रिटीज को भी सुरक्षा देते हैं। हाल ही में जस्टिन बीबर को उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराई थी।

फिल्मों में भी दिखाई दिए हैं
शेरा केवल निजी जिंदगी में ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी सलमान के साथ दिखाई दिए हैं। फिल्म बॉडीगार्ड जिसमें सलमान ने एक बॉडीगार्ड की भूमिका निभाई थी वो शेरा पर भी आधारित बताई जाती है। इस फिल्म के टाइटल गाने में शेरा सलमान के साथ दिखाई भी दिए थे। फिल्म में सलमान ने शेरा की कंपनी टाइगर सिक्योरिटी का प्रचार भी किया था। इस से पता चलता है कि दोनों के बीच कितनी जोरदार बॉन्डिंग है।

शेरा के बेटे को लॉन्च करेंगे सलमान
फिल्मी दुनिया में ये कयास भी लगाया जा रहा है कि सलमान शेरा के बेटे को लॉन्च करने वाले हैं। शेरा के बेटे का नाम टाइगर है। वो सलमान की फिल्म सुल्तान में असिस्टेंट डायरेक्टर थे. उनके करियर को संवारने का जिम्मा सलमान ने उठाया है। वो उनके लिए फिल्म को प्रोड्यूस कर सकते हैं। कुल मिलाकर शेरा सलमान के लिए परिवार का हिस्सा है। अब शेरा पर एक महिला ने रेप की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस से शेरा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago