दिलचस्प

महाभारत के 8 दिलचस्प फैक्ट्स, दावा है आपको इनके बारे में पता नहीं होगा

आज हम आपको महाभारत के कुछ दिलचस्प तथ्यों के बारे में आपको बताएंगे, दावा है कि इन तथ्यों के बारे में आपको पहले से पता नहीं होगा।

New Delhi, Oct 22: महाभारत किसे याद नहीं होगी, दो महाग्रंथों में से एक महा भारत के बारे में जानने की जिज्ञासा आज भी लोगों के अंदर है। टीवी पर इस पर बना सीरियल देखने के बाद भी कई ऐसे तथ्य हैं जिनके बारे में आपको नहीं पता होगा। आज हम आपको महा भारत से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे, इनमें से कई ऐसे फैक्स्ट हैं जिनके बारे में आपको कहीं जानकारी नहीं मिलेगी। इनको पढ़िए और इतिहास के बारे में अपना ज्ञान बढ़ाइए। ये सारे फैक्ट्स आपने टीवी सीरियल पर भी नहीं देखें और सुने होंगे।

अर्जुन ने दुर्योधन से मांगे तीर
युद्ध के दौरान भीष्म ने कहा था कि वो 5 तीरों से पांडवों का वध कर देंगे, दुर्योधन को यकीन नहीं हुआ तो वो पांच तीर भीष्म से मांग कर ले गए। ये बात श्री कृष्ण को पता चली तो उन्होंने अर्जुन से कहा कि वो दुर्योधन से वो तीर मांग लें, अर्जुन ने एक बार दुर्योधन की जान बचाई थी, दुर्योधन ने कहा था कि अर्जुन उनसे एक चीज मां सकते हैं। लिहाजा दुर्योधन ने अपना वचन निभाया और वो तीर अर्जुन को दे दिए।

भारत का पहला टेस्ट ट्यूब बेबी द्रोणाचार्य
शायद ही आपको ये बात पता होगी कि भारत का पहला टेस्ट ट्यूब बेबी द्रोणाचार्य को माना जाता है। द्रोणाचार्य के पिता महर्षि भारद्वाज थे। एक शाम भारद्वाज गंगा नहाने गए तभी उन्हें एक अप्सरा नहाती हुई दिखाई दी. उसकी सुंदरता को देख ऋषि मुग्ध हो गए और उनके शरीर से शुक्राणु निकला जिसे ऋषि ने एक मिट्टी के बर्तन में जमा करके अंधेरे में रख दिया. इसी से द्रोणाचार्य का जन्म हुआ।

सहदेव ने खाया अपने पिता का मस्तिष्क
ये भी एक तथ्य है, जब पांडवों के पिता पांडु मरने के करीब थे तो उन्होंने पुत्रों से कहा कि ज्ञानवान बनने के लिए वे उनका मस्तिष्क खा जाएं। उनकी बात केवल सहदेव ने मानी थी। सहदेव ने उनके मस्तिष्क को खा लिया. यही कारण है कि सहदेव सबसे ज्यादा ज्ञानवान थे। उनको भूत भविष्य और वर्तमान के बारे में सारी जानकारी रहती थी। क्या ये फैक्ट आपको पहले से पता था।

ऐसे हुई अभिमन्यु की शादी
अभिमन्यु की वीरता के बारे में तो आप जानते होंगे, लेकिन उनकी शादी के बारे में नहीं पता होगा। अभिमन्यु बलराम की बेटी वत्सला से प्रेम करते थे। बलराम अपनी बेटी की शादी दुर्योधन के बेटे लक्ष्मण से कराना चाहते थे। अब अभिमन्यु ने घटोत्कच की मदद ली। घटोत्कच ने लक्ष्मण को इतना डराया कि वो शादी से घबरा गया, और उसने कसम खाई कि वो कभी शादी नहीं करेगा।

श्रीकृष्ण बने थे अर्जुन की बहू
अर्जुन की जीत के लिए उनके बेटे इरावन ने खुद की बलि दी थी। बलि देने से पहले उसकी अंतिम इच्छा थी कि वो शादी कर ले। लेकिन इस शादी के लिए कोई भी लड़की तैयार नहीं थी क्योंकि शादी के तुरंत बाद उसे विधवा हो जाना था। ऐसे में श्रीकृष्ण ने मोहिनी का रूप लिया और इरावन से न केवल शादी की बल्कि एक पत्नी की तरह उसे विदा करते हुए रोए भी ।

उडुपी खाने का राज
महाभारत के युद्ध में उडुपी के राजा ने पांडवों और कौरवों किसी का साथ नहीं देने का फैसला किया था। उन्होंने ये कहा था कि इस युद्ध के दौरान किसी को भूखा नहीं रहने देंगे। दोनों तरफ की सेनाओं को भोजन कराएंगे। 18 दिन तक चलने वाले इस युद्ध में कभी भी खाना कम नहीं पड़ा। उडुपी राजाओं ने कहा कि कृष्ण के आहार से पता चल जाता था कि किस दिन कितना खाना लगेगा।

दुर्योधन की 3 उंगलियों का राज
युद्ध के दौरान जब दुर्योधन अंतिम सांस ले रहा था तो उसनें अपनी तीन उंगलियों को उठा रखा था। उसका मतलब था कि अगर वो 3 गलतियां नहीं करता था तो युद्ध जीत लेता। श्रीकृष्ण ये बात समझ गए। उन्होंने दुर्योधन से कहा कि वो कुछ भी कर लेता तो भी महाभारत का युद्ध नहीं जीत पाता। श्रीकृष्ण से ये बात सुनकर दुर्योधन ने अपनी उंगलियां नीचे कर ली थी।

कर्ण और दुर्योधन की पत्नी
बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि कर्ण और दुर्योधन की पत्नी भानुमती को शतरंज खेलने का बड़ा शौक था। दोनों एक बार खेल रहे थे. उसी समय दुर्योधन वहां आ गए, अपने पति को आते देख भानुमति ने खड़े होना चाहा, कर्ण को पता नहीं था कि दुर्योधन वहां आ रहे हैं। उन्होंने भानुमति को रोकने के लिए कलाई पकड़ी लेकिन केवल मोतियों की माला हाथ में आई और वो टूट गई. कर्ण को लगा कि दुर्योधन कुछ गलत न समझ लें, लेकिन दुर्योधन को कर्ण पर विश्वास था उसने केवल इतना कहा कि माला उठा लो।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago