दिलचस्प

पाकिस्तान के 8 दिलचस्प फैक्ट्स, जिनके बारे में जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स हम आपको बता रहे हैं। पढ़कर बताइए कि कितनों के बारे में आप पहले से जानते थे।

New Delhi, Oct 26: अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के बारे में हम कितना जानते हैं। पाक को लेकर जो बातें सामने आती हैं, मीडिया के जरिए हम उन्ही को जानते हैं। कभी हमने ये सोचने की कोशिश की है कि पाक में लोग कैसे रहते हैं। वहां क्या मशहूर है। ऐसा क्या है जिसके कारण दुनिया में लोग पाक को जनते हैं। आज हम आपको पाकिस्तान के बारे में कुछ दिलचस्प फैक्ट्स बताएंगे। ये दिलचस्प तथ्य ऐसे हैं जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे, पाकिस्तान में ऐसा भी होता है। ये तथ्य जानने के बाद पाकिस्तान को लेकर आपकी धारणा में कुछ बदलाव जरूर आएगा। आतंकवादी देश के अलावा भी पाक की एक पहचान है।

दुनिया में सबसे ज्यादा फुटबॉल पाक में|
क्या आप इस बात को जानते हैं , शायद नहीं, फुटबॉल दुनिया में सबसे ज्यादा खेला जाने वाला और देखा जाने वाला खेल है। फुटबॉल के खिलाड़ी करोड़ों कमाते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पाकिस्तान का एक शहर सियालकोट हाथ से बनी फूटबाल का सबसे बड़ा निर्माता है | यहा के स्थानीय कारखानों में हर साल लगभग 4 से 6 करोड़ फूटबाल बनती है जो दुनिया के कुल फुटबॉल निर्माण का 50 से 70 फीसदी है।

सबसे कम उम्र का जज पाकिस्तान में
ये भी एक दिलचस्प फैक्ट है। दुनिया में सबसे कम उम्र में जज बनने का रिकॉर्ड भी पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान के मुहम्मद इलियास सबसे कम उम्र के जज बने गए थे, 1952 में जब वे जज के पद पर आसीन हुये थे, तब उनकी उम्र केवल 20 साल के करीब थी। जो की  एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इतनी कम उम्र में आज तक कोई भी शख्स जज नहीं बन पाया है।

न्यूक्लियर पावर वाला पहला इस्लामिक देश
ये बात तो हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं। जिनकी धमकी वो भारत को अक्सर देता रहता है। हालांकि भारत परमाणु शक्ति के मामले में पाक से कहीं आगे हैं। शायद ये बात कम लोग ही जानते होंगे कि दुनिया भर में इस्लामिक देश तो बहुत है लेकिन पाकिस्तान ही एक ऐसा देश है जिसके पास न्यूक्लियर पॉवर है। पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक देश है जिसके पास ये खतरनाक हथियार हैं।

सबसे बड़ा डीप सी पोर्ट
हाल फिलहाल में ग्वादर पोर्ट का नाम आपने कई बार सुना होगा। इस से जुड़ा एक फैक्ट हम आपको बताने वाले हैं। क्या आपको पता है कि ये पोर्ट दुनिया में सबसे बड़ा डीप सी पोर्ट है, ये पाकिस्तान के बलूचस्तान प्रांत में हैं। भारत इसका विरोध कर रहा है। ये पोर्ट चीन की मदद से पाकिस्तान बना रहा है। ग्वादर पोर्ट में चीन के दखल से भारत परेशान है।

दूसरी सबसे बड़ी साल्ट माइन
ये भी पाकिस्तान के लिए गर्व की बात है। पाकिस्तान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी साल्ट माइन मौजूद है। इसका नाम खेवड़ा माइंस है। जो की दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नमक की खान है। यहां से इतना नमक निकलता है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकता है। इस कारण पाकिस्तान को काफी फायदा भी होता है। हम दवे के साथ कह सकते हैं कि इसके बारे में आपको पहले नहीं पता रहा होगा।

सबसे ऊंचा हाईवे
दुनिया का सबसे ऊंचा हाईवे पाकिस्तान में ही है। ये कारकोरम हाईवे है, ये हाईवे पाकिस्तान को चीन से जोड़ता है। इस हाईवे को घुमावदार पहाड़ों को तराश कर बनाया गया है। जो की बेहद ही खतरनाक और खौफनाक रोड है। जहाँ पर बहुत संभलकर चलना पड़ता है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक हाइवे में से एक माना जाता है। इस पर चलना किसी बुरे सपने से कम नहीं है।

सबसे ज्यादा काबुली चने
काबुली चने के नाम से आपको अफगानिस्तान के काबुल की याद आ जाती होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा काबुली चना पाकिस्तान में पाया जाता है। इतना ही नहीं, दुनिया में काबुली चने का सबसे ज्यादा निर्यात भी पाकिस्तान करता है। इस मामले में अफगानिस्तान बहुत पीछे है। इसके कारण पाकिस्तान को काफी कमाई भी होती है। पाक मं काबुली चने की कई किस्में होती है।

सबसे बड़ा निजी एंबुलेंस का नेटवर्क
इस कम के लिए पाकिस्तान की तारीफ करनी होगी। दुनिया में निजी एंबुलेंस का सबसे बड़ा नेटवर्क पाकिस्तान में है। इतनी ज्यादा एम्बुलेंस किसी निजी संस्था के नाम सिर्फ पाकिस्तान में ही मौजूद है। पाकिस्तान के इधी फाउंडेशन का नाम इस सेवा के लिए गिनीज बुक रिकॉर्ड भी है | तो ये पाकिस्तान से जुड़े कुछ तथ्य थे जिनमं से बहुत से के बारे में शायद आपको पहले से पता नहीं रहा होगा।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago