दिलचस्प

जिस गांव में जाने को नहीं है सड़क, वहीं से टीम इंडिया में चुना गया ये लड़का

जैसे ही विवेक के टीम इंडिया में चुने जाने की जानकारी लगी, तो इस छोटे से गांव में खुशियों में ठिकाना ना रहा।

New Delhi, Jan 10 : हॉकी इंडिया ने न्यूजीलैंड में होने वाले टूर्नामेंट के लिये भारतीय टीम की घोषणा कर दी है, इस टीम में एमपी हॉकी अकादमी के तीन खिलाड़ियों को चुना गया है, जिसमें से एक नाम होशंगाबाद जिले के इटारसी के पास के गांव चांदौन का भी है, इस युवा खिलाडी का नाम विवेक सागर प्रसाद है, जैसे ही विवेक के टीम इंडिया में चुने जाने की जानकारी लगी, तो इस छोटे से गांव में खुशियों में ठिकाना ना रहा। विवेक के घर वालों ने हर दोस्त और रिश्तेदार को फोन कर इसकी जानकारी दी। आपको बता दें कि विवेक टीम में मिडफिल्डर रहेंगे।

चांदौन गांव में हॉकी
आपको बता दें कि आदिवासी ब्लॉक केसला के अंतर्गत आने वाले शिवनगर चांदौन गांव में हॉकी खे प्रति खूब दीवानगी रही है, इस गांव में कई युवा हॉकी खेलते हैं, विवेक सागर प्रसाद के लगन का ही ये परिणाम रहा, कि वो पहले इंडियन जूनियर हॉकी टीन में चुने गये थे, जहां उन्होने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद अब उनका चयन भारतीय टीम में किया गया है।

पिछले एक साल में दूसरी उपलब्धि
साल 2018 के शुरुआत में ही उन्हें टीम इंडिया में चुन लिया गया है, पिछले एक साल में ये विवेक सागर की दूसरी बड़ी उपलब्धि है, जिस गांव में विवेक रहते हैं, उस गांव में पक्का रास्ता भी नहीं है। टीम इंडिया में खेलने को तैयार विवेक के पिता रोहित प्रसाद ब्लॉक के एक प्राइमरी स्कूल में सहायक शिक्षक हैं, उनका मकान भी पक्का नहीं है, उनका परिवार शीट की छत वाले घर में रहता है।

ध्यानचंद ने अपने घर पर रखा
विवेक सागर प्रसाद की प्रतिभा को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद ने पहचाना, उन्होने महाराष्ट्र में स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के दौरान विवेक को पहली बार देखा, फिर वो उन्हें लेकर अपने साथ भोपाल आ गये और अपने घर पर रखकर डेढ महीने प्रशिक्षण दिया, इसके बाद उनका दाखिला मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी में करा दिया।

खूब संघर्ष किया
एमपी हॉकी एकेडमी में पहुंचने से पहले विवेक ने खूब संघर्ष किया, उन्होने अपने दोस्तों से हॉकी स्टिक उधार लेकर खेली, जूते तक खरीदने के लिये पैसे नहीं थे, किसी तरह से संघर्ष कर वो आगे बढते रहे, फिर टीकमगढ के साई हॉस्टल में एडमिशन मिल गया, धीरे-धीरे वित्तीय संघर्ष खत्म होने लगा। एमपी हॉकी एकेडमी पहुंचने के बाद फिर विवेक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जोहर कप में जूनियर टीम का नेतृत्व
इससे पहले विवेक सागर प्रसाद ने मलेशिया में हुए सुल्तान ऑफ जोहर कप में जूनियर हॉकी टीम का नेतृत्व किया था, फिलहाल वो एमपी हॉकी एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं, अब उन्हें टीम इंडिया में चुन लिया गया है, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि न्यूजीलैंड में वो भारतीय जर्सी पहने मैदान पर नजर आएंगे।

पिता चाहते थे बेटा बने इंजीनियर
विवेक के पिता रोहित प्रसाद पेशे से स्कूल टीचर हैं, वो अपने बेटे को इंजीनियर बनाना चाहते थे, इसके लिये वो बेटे को खूब पढाना चाहते थे, लेकिन विवेक के दिल में तो कुछ और ही बसता था, वो हॉकी में ही अपना भविष्य तलाश रहे थे, शुरुआती दिनों में समझाने के बाद फिर पिता ने भी विवेक की मदद करनी शुरु कर दी, ताकि वो हॉकी में ही अपना करियर बना सकें।

दोस्त ने किया प्रेरित
आर्डनेस फैक्ट्री निवासी हॉकी खिलाड़ी सोनू अहिरवार ने विवेक सागर को हॉकी खेलने और इसमें करियर बनाने के लिये प्रेरित किया, सोनू ही उन्हें टीकमगढ के साई हॉस्टल लेकर आये थे। फिर अशोक ध्यानचंद की नजर उन पर पड़ने के बाद उन्होने विवेक को अपने पास बुला लिया, कुछ दिन प्रशिक्षण देने के बाद उन्होने उन्हें एमपी हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण दिलवाया ।

विधानसभा अध्यक्ष ने किया था सम्मानित
जूनियर हॉकी टीम में चुने जाने के बाद विवेक सागर जब घर पहुंचे, तो मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सीतासरन शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया था। इटारसी के हॉकी प्लेयर कन्हैया गुरबानी ने कहा कि विवेक ने नर्मदांचल को गौरवान्वित किया है, उनकी वजह से अब दूसरे नये खिलाड़ी भी इस खेल की तरफ आएंगे।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago