New Delhi, Sep 09 : मेष – आज शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा तथा मानसिक रूप से भी प्रसन्नता रहेगी। काल्पनिक दुनिया की सैर द्वारा आप आपकी सृजनशक्ति में नयापन का संचार करेंगे। साहित्यकला के क्षेत्र में भी आप अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे। विद्यार्थी विद्याभ्यास में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण के साथ वाद-विवाद न हो ऐसा रुख रखिएगा। अधिक परिश्रम करने पर भी फल प्राप्ति कम होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।
वृषभ – आज माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज के पत्रों पर हस्ताक्षर करना आज संभवतः टालिएगा। नकारात्मक विचारों से बंधकर चलिएगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सृजनात्मकता में आज वृद्धि होगी। आज आप के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा।
मिथुन – कार्यसफलता मिलने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी भी आपसे पराजित होंगे। परंतु मध्याहन के बाद घर में विसंवादिता का वातावरण बना रहेगा।
कर्क- लंबे समय की योजनाओं के आयोजन के विषय में सोचते-सोचते आप द्विधापूर्ण मनःस्थिति में फँस जाएँगे। परिवारजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। मध्याहन के बाद आपका समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बहेनों से आपको लाभ मिलेगा। किसी के साथ भावनाभरे सम्बंधों में बंधोगे और उससे मन की चिंता दूर होगी।
सिंह – आजके दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ निर्णयशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहकार अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।
कन्या – आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप किसी अविचारी कार्य न कर बैठें इसके लिए सावधान रहिएगा। चर्चा और विवाद से दूर रहिएगा। फिर भी किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। मध्याहन के बाद आप के अंदर आत्मविश्वास बढता हुआ नजर आएगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढेगी। फिरभी क्रोध पर संयम रखिएगा।
तुला- आजका दिन प्रवास-पर्यटन पर जाने का तथा मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ सम्बंध सुमधुर रहेंगे। परंतु मध्याहन के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा। अधिक संवेदनशील न रहने के लिए गणेशजी कहते हैं। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलिएगा। भ्रांति होने से दूर रहिएगा। कानूनी विषयो में निर्णय बहुत सोच-समझकर करना।
वृश्चिक – दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप प्रत्येक कार्य आज सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में भी आपकी बुद्धि-प्रतिभा को प्रशंसित किया जाएगा। उच्च अधिकारीगण आपकी कार्यवाही से आनंदित होंगे और पदोन्नति होने की भी संभावना बढेगी। पिता के साथ सम्बंध सुमधुर रहेंगे और उन से लाभ भी होगा। मध्याहन के बाद आप का मन कुछ विचारो में फंसा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने के योग है। मित्रवर्ग से लाभ होगा।
धनु – आपका आजके दिन का व्यवहार धार्मिक रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार भी आज कुछ न्यायप्रिय रहेगा। हानिकर कार्यों से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। लेकिन मध्याहन के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। व्यवसाय में उच्च अधिकारीयो को प्रोत्साहन आपके लिए आनंददायी सिध्ध होगा। पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में मधुरतापूर्ण वातावरण बना रहेगा।
मकर – आज के दिन के लिए संभलकर चलने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं। स्वास्थ्य के विषय में लापरवाह न रहिएगा और निषेधात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दीजिएगा।
कुंभ – आज साधारण सी बातों में दांपत्यजीवन में बात का बतंगड बन जाएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलिएगा।
मीन – आपका मन आज चिंतामुक्त रहेगा। शंका-कुशंकाओं की छाया के कारण प्रफुल्लितता का अनुभव नहीं होगा। आपके कार्यो में विध्न उपस्थित होने से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकार्यकरों का सहकार नहीं मिलेगा। दांपत्यजीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक न रहे इसकी सावधानी रखिएगा। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहिएगा। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा। अदालती विषयों से दूर रहने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं।
कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…
दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…
प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…
आय के नए रास्ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…
इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…
अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…