अध्यात्म

गुरुवार के दिन भूलकर भी ये काम ना करें, वरना हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

हिंदू धर्म में अलग अलग दिनों का अलग अलग महत्व है। आज हम आपको बता रहे हैं कि गुरुवार के दिन आपको कौन से काम नहीं करने चाहिए।

New Delhi, Mar 14: हिन्दू धर्म और शास्त्रों में गुरुवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार सभी देवी-देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं। इसके साथ ही कहा जाता है कि नौ ग्रहों में सबसे बड़ा दिन बृहस्पति ग्रह का होता है। खास बात ये भी है कि इस इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का ज्यादा महत्व है। कुछ काम ऐसे हैं कि ब्रहस्पतिवार के दिन उन्हें किसी भी हाल में नहीं करना चाहिए।

इन बातों का ध्यान रखें
कहा जाता है कि गुरु ग्रह अगर कमजोर है, तो शिक्षा में असफलता मिलती है, साथ ही धार्मिक कार्यों में भी मन नहीं लगता। इस दिन विधि-विधान से अगर पूजा की जाए तो गुरु ग्रह शांत रहते हैं। अगर ब्रहस्पतिवार को आप कुछ काम ना करें तो घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। आइए इस बारे में आपको कुछ खास जानकारियां दे देते हैं।

महिलाएं बाल ना धोएं
शास्त्रों के अनुसार ब्रहस्पतिवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। बाल धोना शुभ नहीं है क्योंकि महिलाओं की कुंडली में बृहस्पति पति और संतान का कारक होता है। इससे दोनों के जीवन में असर पड़ सकता है। महिलाओं के बाल धोने से गुरु कमजोर होता है, इससे शुभ प्रभाव में कमी आती है। ब्रहस्पतिवार के दिन महिलाओं का बाल धोना बृहस्पति को कमजोर बनता है।

जीवन से है तात्पर्य
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह का तात्पर्य जीवन से होता है। इस दिन नाखून और बाल नहीं कटवाने चाहिए। इससे आपकी आयु और घर की आर्थिक समृद्धि पर असर पड़ता है। साथ ही इससे पुत्र संकट भी हो सकता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन शेविंग नहीं करनी चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक शेविंग करने के लिए रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन हैं।

शराब से दूर रहें
ब्रहस्पतिवार का दिन दिन धर्म का दिन माना गया है इसलिए नॉनवेज और शराब जैसी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में ईशान कोण का वास होता है और उसका स्वामी गुरु है। ईशान का संबंध सीधे घर के नन्हे बच्चों पर होता है। साथ ही इस कोण का प्रभाव पुत्र संतान पर पड़ता है इसलिए ब्रहस्पतिवार के दिन कपड़े धाना, घर में पोंछा लगाना या कबाड़ को बाहर नहीं निकालना चाहिए।

वास्तु का भी महत्व
ये सभी चीजें घर के ईशान कोण पर प्रभाव डालती हैं। इससे शिक्षा, धर्म, घर की आर्थिक समृद्धि और घर के बच्चों पर शुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। शास्त्रों के मुताबिक गुरुवार लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे फलदायी दिन है। यह दिन लक्ष्मी नारायण का दिन होता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से घर में आर्थिक तंगी नहीं आती है, पति-पत्नी के बीच में दूरियां भी नहीं आती हैं।

दांपत्य जीवन सुखी होगा
अगर दांपत्य जीवन में समस्या है तो आपको ये व्रत जरुर करना चाहिए। देवी लक्ष्मी और भगवान नारायण की कृपा बनी रहेगी। शास्त्रो के अनुसार इस दिन घर के जालों को भी नहीं साफ करना चाहिए। इस दिन लेन-देन से भी बचना चाहिए, हो सके तो अनावश्यक खरीदारी नहीं करनी चाहिए। यह दिन धर्म का माना गया है इसलिए इस दिन आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago