अध्यात्म

तंत्र-मंत्र में यकीन करते हैं, तो इन मंदिरों में एक बार जरूर जाइए

अगर आप तंत्र-मंत्र में यकीन करते हैं तो हम कुछ मंदिरों के बारे में बता रहे हैं जो तांत्रिक क्रियाओं के लिए प्रसिद्ध हैं, भक्तों का कहना है कि इन मंदिरों में सारे दुख दूर होते हैं।

New Delhi, Nov 05: अब ये भी कोई बताने की बात है क्या, हमारे देश में आप एक खोजेंगे तो हजार मिल जाएंगे जो तंत्र-मंत्र में यकीन करते होंगे। दरअसल पुरातन समय से ही तंत्र-मंत्र को लेकर जितनी कहानियां प्रचलित हैं वो अब भी लोगों के दिमाग के किसी कोने में दबी हुई हैं। आप किसी के सामने तंत्र और मंत्र का जिक्र करके देखिए, वो आपको ऐसे किस्से सुना देगा कि आप भी हैरान रह जाएंगे कि ये इंसान तो इनमें मानता ही नहीं था। खैर कोई माने या ना माने, ये हकीकत है कि तंत्र मंत्र प्रचलन में हैं। कई लोग अपनी समस्या को खत्म करने के लिए बाबाओं, तांत्रिकों के पास जाते हैं। मंदिरों में जाते हैं। जिस से वो उनकी भौतिक समस्याएं खत्म हो सकें। अगर आप भी तंत्र और मंत्र को मानते हैं तो इन मंदिरों में एक बार हो आइए।

मध्य प्रदेश का काल भैरव मंदिर
हम जिन मंदिरों के बारे में बताने वाले हैं वो तंत्र क्रियाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। इन मंदिरों में लोग दूर दूर से आते हैं। सबसे पहले बात करते हैं मध्य प्रदेश के उज्जैन में कालभैरव के मंदिर के बारे में। इस मंदिर में भैरव की श्याममुखी मूर्ति है। तांत्रिक क्रियाओं के लिए ये मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। देशभर से तांत्रिक और अघोरी सिद्धियों के लिए यहां आते हैं। यहां आने वाले भक्तों का दावा है कि उनकी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

राजस्थान का एकलिंग जी मंदिर
तंत्र क्रियाओं के लिए राजस्थान का एकलिंग जी मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है। भगवान शिव को समर्पित एकलिंग जी मंदिर उदयपुर के पास है। यहां शिव की एक अनोखी और बेहद खूबसूरत चौमुखी मूर्ति है जो काले संगमरमर से बनी है। इस मंदिर में भी तंत्र क्रियाओं में यकीन रखने वाले लोग आते हैं। कहते हैं कि यहां पर मांगी मुराद जरूर पूरी होती है। तो एक चक्कर लगा आइए आप भी

कोलकाता का कालीघाट मंदिर
तंत्र-मंत्र की बात हो और बंगाल का जिक्र ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। काले जादू के लिए तो बंगाल वैसे ही प्रसिद्ध है। तंत्र क्रियाओं के लिए कोलकाता का कालीघाट मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है। यहां के लोगों के लिए इस मंदिर की बहुत ज्यादा महिमा है। इस मंदिर में कई तांत्रिक और अघोरी आते हैं। कहा जाता है कि यहीं पर देवी सती की उंलियां गिरी थीं। इस मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु अपनी फरियाद ले कर आते हैं.

ओडिसा का वेताल मंदिर
ओडिसा के भुवनेश्वर में स्थित वेताल मंदिर को भी तंत्र क्रियाओं के लिए जाना जाता है। 8वीं सदी में बने इस मंदिर में अत्यंत बलशाली चामुण्डा की मूर्ति है। यहां मां काली के एक रूप बलशाली चामुण्डा की मूर्ती है। उनके गले में नरमुंडों की माला है। इस मंदिर में तांत्रिक क्रियाएं हमेशा चलती ही रहती हैं। यहां आने वाले अपनी समस्याओं के लिए तात्रिक क्रियाओं का सहारा लेते हैं।

असम का कामाख्या मंदिर
असम के इस मंदिर को सिद्ध पीठ माना जाता है। कहते हैं कि इस मंदिर का रास्ता काफी कठिन है। कामाख्या मंदिर तांत्रिक समुदाय और तांत्रिक गतिविधियों का गढ़ माना जाता है। पुराणों के मुताबिक इसी जगह देवी सती का योनि भाग गिरा था। इस मंदिर को हमारे पुराणों में भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस मंदिर में हमेशा तांत्रिक गतिविधियां जारी रहती हैं। आने वाले भक्त भी तंत्र मंत्र के जरिए अपनी परेशानियों से मुक्ति चाहते हैं।

हिमाचल प्रदेश का बैजनाथ मंदिर
ये महादेव का मंदिर है, इस मंदिर में शिव भगवान का प्रसिद्ध वैद्यनाथ लिंग है। भोलेनाथ का मंदिर होने के कारण यहां पर अघोरी और तांत्रिकों का जमावड़ा लगा रहता है। कहते हैं कि यहां के कई अघोरी तांत्रिक क्रियाओं में सिद्ध हैं। बैजनाथ मंदिर अपनी तांत्रिक क्रियाओं और यहां का पानी अपनी पाचन शक्तियों के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर की महिमा के बारे में यहां जाने वाले भक्त बताते हैं, उनका कहना है कि यहां आने पर महादेव सारी समस्या हर लेते हैं।

मध्य प्रदेश का खजुराहो मंदिर
मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल कहा जाता है, इसी राज्य में अपने अनुपम सौंदर्य के लिए मशहूर खदजुराहो का मंदिर भी है। लेकिन अगर आप खजुराहो को केवल कामुक मूर्तियों और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध मानते हैं तो गलत सोचते हैं। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि खजुराहो अपनी तांत्रिक गतिविधियों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां पर कई तरह के तंत्र मंत्र का प्रयोग चलता रहता है।

हिमाचल प्रदेश का ज्वालामुखी मंदिर
हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है, पहाड़ों पर बने कई मंदिरों में तांत्रिक क्रियाएं चलती रहती हैं। ऐसा ही एक मंदिर है ज्वालामुखी मंदिरस जो अपने चमत्कार के साथ-साथ यहां होने वाली तांत्रिक क्रियाओं के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां एक कुंड भी है, जो देखने पर उबलता दिखाई देता है, लेकिन छूने पर पानी एकदम ठंडा रहता है। इस चमत्कार को आज तक कोई समझ नहीं पाया है। तो ये कुछ मंदिर हैं जहां पर आप को जाना चाहिए।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago