वायरल

यहां पैसे देकर खरीद सकते हैं अपने पसंद की दुल्हन, 4 साल में एक बार लगता है बाजार

इस बाजार में लड़कियों को दुल्हन की पोशाक में सजाकर लाया जाता है, बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की युवतियां और महिलाएं शामिल होती है।

New Delhi, Mar 04 : आमतौर पर हम बाजार अपनी जरुरत के सामान खरीदने के लिये जाते हैं, लेकिन क्या आप कभी सोच सकते है कि किसी बाजार में दुल्हन भी बिकती है, जी हां, लेकिन ऐसा होता है, बुल्गारिया में स्तारा जागोर नाम की एक जगह है, जहां हर 4 साल में दुल्हनों का बाजार सजता है। इस बाजार में दूल्हा अपनी पसंद की दुल्हन को खरीदकर ले जाता है और उन्हें अपनी पत्नी बनाकर रखता है।

गरीब परिवार लगाते हैं मेला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मेला ऐसे गरीब परिवारों के द्वारा लगाया जाता है, जिनकी आर्थिक हालात ठीक नहीं है, वो लोग अपनी बेटी की शादी का खर्च नहीं उठा सकते, ऐसे परिवार के लोग इस मेले में अपनी बेटी के साथ पहुंचते हैं, जहां पर दूल्हे उन्हें पसंद करते हैं, कुछ पैसे अदा करने के बाद वो दुल्हन को अपने साथ ले जाते हैं।

दुल्हन की पोशाक में होती हैं महिलाएं-युवतियां
इस बाजार में लड़कियों को दुल्हन की पोशाक में सजाकर लाया जाता है, बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की युवतियां और महिलाएं शामिल होती है। वो बाजार में बैठती है, जिन्हें दूल्हे और उनका परिवार पसंद करता है, फिर तय कीमत अदा करने के बाद वो उनसे शादी कर अपने साथ पत्नी बनाकर रखते हैं।

दूल्हे के साथ परिवार भी रहता है
दुल्हन खरीदने के लिये अक्सर लड़के के साथ उनके परिवार के लोग भी आते हैं। दूल्हा पहले अपने पसंद की लड़की चुनता है, फिर दोनों को बात करने का मौका दिया जाता है, दोनों आपस में बातचीत कर एक-दूसरे को जानने-समझने की कोशिश करते हैं, जिसके बाद बाकी की फारमलिटीज पूरी की जाती है।

पत्नी स्वीकारना होगा
लड़की पसंद आने के बाद लड़का उस युवती को अपनी पत्नी के रुप में स्वीकार कर लेता है, फिर लड़की के परिवार वालों द्वारा तय किया गया रकम वो अदा करता है, अगर दूल्हा पक्ष ये रकम नहीं दे पाता है, या नहीं देना चाहता है, तो फिर ये रिश्ता नहीं हो पाता है।

कानूनी रूप से वैध
बुल्गारिया के इस बाजार में दुल्हन खरीदने का चलन गरीब परिवारों में कई पुश्तों से चला आ रहा है, इस पर कोई कानूनी रोक भी नहीं है। लोग अपनी इच्छा से यहां दुल्हन बेचते और खरीदते हैं, लड़का और लड़की को बात करने का पूरा मौका दिया जाता है, ताकि वो एक-दूसरे को समझ सकें।

नियम का सख्ती से पालन
बुल्गारिया के इस बाजार को कालाइदझी समुदाय के लोगों द्वारा लगाया जाता है, इस समुदाय के अलावा कोई भी बाहरी व्यक्ति यहां से दुल्हन नहीं खरीद सकता, इस नियम का सख्ती से पालन भी किया जाता है। ऐसा नहीं है कि कोई भी आएगा और यहां ये दुल्हन को खरीदकर अपने साथ ले जाएगा।

अकेले नहीं आती लड़कियां
इस बाजार में उसी परिवार के लोग आते हैं, जो अपनी लड़कियों की शादी करने में आर्थिक रुप से सक्षम नहीं है, इसके साथ ही बाजार में लड़कियां अकेले नहीं आती, उनके साथ कोई ना कोई परिवार का सदस्य जरुर होता है, जो दूल्हे पक्ष से बातचीत करता है, और उन्हें दुल्हन के बारे में जानकारी देता है।

दुल्हन लेती है दहेज
आमतौर पर हर जगह दूल्हा पक्ष के लोग दहेज लेते हैं, लेकिन यहां रिवाज उल्टा है, यहां लड़के को लड़की के परिवार वालों को ही पैसे देने पड़ते हैं, साथ ही बाजार में अगर लड़के ने लड़की को पसंद कर लिया, तो फिर परिवारवालों को भी उसे बहू मानना होता है। इस नियम का भी सख्ती से पालन करवाया जाता है।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago