यहां पैसे देकर खरीद सकते हैं अपने पसंद की दुल्हन, 4 साल में एक बार लगता है बाजार

Dulhan1

इस बाजार में लड़कियों को दुल्हन की पोशाक में सजाकर लाया जाता है, बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की युवतियां और महिलाएं शामिल होती है।

New Delhi, Mar 04 : आमतौर पर हम बाजार अपनी जरुरत के सामान खरीदने के लिये जाते हैं, लेकिन क्या आप कभी सोच सकते है कि किसी बाजार में दुल्हन भी बिकती है, जी हां, लेकिन ऐसा होता है, बुल्गारिया में स्तारा जागोर नाम की एक जगह है, जहां हर 4 साल में दुल्हनों का बाजार सजता है। इस बाजार में दूल्हा अपनी पसंद की दुल्हन को खरीदकर ले जाता है और उन्हें अपनी पत्नी बनाकर रखता है।

गरीब परिवार लगाते हैं मेला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मेला ऐसे गरीब परिवारों के द्वारा लगाया जाता है, जिनकी आर्थिक हालात ठीक नहीं है, वो लोग अपनी बेटी की शादी का खर्च नहीं उठा सकते, Dulhan4ऐसे परिवार के लोग इस मेले में अपनी बेटी के साथ पहुंचते हैं, जहां पर दूल्हे उन्हें पसंद करते हैं, कुछ पैसे अदा करने के बाद वो दुल्हन को अपने साथ ले जाते हैं।

दुल्हन की पोशाक में होती हैं महिलाएं-युवतियां
इस बाजार में लड़कियों को दुल्हन की पोशाक में सजाकर लाया जाता है, बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की युवतियां और महिलाएं शामिल होती है। Dulhan2वो बाजार में बैठती है, जिन्हें दूल्हे और उनका परिवार पसंद करता है, फिर तय कीमत अदा करने के बाद वो उनसे शादी कर अपने साथ पत्नी बनाकर रखते हैं।

दूल्हे के साथ परिवार भी रहता है
दुल्हन खरीदने के लिये अक्सर लड़के के साथ उनके परिवार के लोग भी आते हैं। दूल्हा पहले अपने पसंद की लड़की चुनता है, फिर दोनों को बात करने का मौका दिया जाता है, Dulhan5दोनों आपस में बातचीत कर एक-दूसरे को जानने-समझने की कोशिश करते हैं, जिसके बाद बाकी की फारमलिटीज पूरी की जाती है।

पत्नी स्वीकारना होगा
लड़की पसंद आने के बाद लड़का उस युवती को अपनी पत्नी के रुप में स्वीकार कर लेता है, फिर लड़की के परिवार वालों द्वारा तय किया गया रकम वो अदा करता है, Dulhan3अगर दूल्हा पक्ष ये रकम नहीं दे पाता है, या नहीं देना चाहता है, तो फिर ये रिश्ता नहीं हो पाता है।

कानूनी रूप से वैध
बुल्गारिया के इस बाजार में दुल्हन खरीदने का चलन गरीब परिवारों में कई पुश्तों से चला आ रहा है, इस पर कोई कानूनी रोक भी नहीं है। unmarried-couplesलोग अपनी इच्छा से यहां दुल्हन बेचते और खरीदते हैं, लड़का और लड़की को बात करने का पूरा मौका दिया जाता है, ताकि वो एक-दूसरे को समझ सकें।

नियम का सख्ती से पालन
बुल्गारिया के इस बाजार को कालाइदझी समुदाय के लोगों द्वारा लगाया जाता है, इस समुदाय के अलावा कोई भी बाहरी व्यक्ति यहां से दुल्हन नहीं खरीद सकता, women1इस नियम का सख्ती से पालन भी किया जाता है। ऐसा नहीं है कि कोई भी आएगा और यहां ये दुल्हन को खरीदकर अपने साथ ले जाएगा।

अकेले नहीं आती लड़कियां
इस बाजार में उसी परिवार के लोग आते हैं, जो अपनी लड़कियों की शादी करने में आर्थिक रुप से सक्षम नहीं है, इसके साथ ही बाजार में लड़कियां अकेले नहीं आती, Women2उनके साथ कोई ना कोई परिवार का सदस्य जरुर होता है, जो दूल्हे पक्ष से बातचीत करता है, और उन्हें दुल्हन के बारे में जानकारी देता है।

दुल्हन लेती है दहेज
आमतौर पर हर जगह दूल्हा पक्ष के लोग दहेज लेते हैं, लेकिन यहां रिवाज उल्टा है, यहां लड़के को लड़की के परिवार वालों को ही पैसे देने पड़ते हैं, hindu-marriageसाथ ही बाजार में अगर लड़के ने लड़की को पसंद कर लिया, तो फिर परिवारवालों को भी उसे बहू मानना होता है। इस नियम का भी सख्ती से पालन करवाया जाता है।