वायरल

गजब है, समंदर में मिली सांप के आकार वाली शार्क, दुनियाभर में ये तस्वीर वायरल

हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में सांप के आकार वाली शार्क दिख रही है, जो कि बेहद ही दुर्लभ है।

New Delhi, Nov 14 : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सांप के आकार वाली शार्क दिख रही है। बताया जा रहा है कि ये शार्क बेहद ही दुर्लभ होती है। ये संमदर की गहराइयों में रहती है और खास बात ये है कि ये करोड़ों साल पहले से ही समंदर की गहराईयों में रहती है। इसके बारे में कुछ खास बातें भी आपको बता रहे हैं। आप भी जानिए

पुर्तगाल में मिली ये शार्क
दरअसल पुर्तगाल में शोधकर्ताओं ने इस दुर्लभ फ्रिल्ड शार्क को ढूंढ निकाला है। ये शोधकर्ता अटलांटिक महासागर में शोध कर रहे थे। सभी अटलांटिक महासागर में यूरोपियन यूनियन के प्रोजेक्ट के तहत काम कर रहे थे। इस दौरान इन शोधकर्ताओं का सामना 80 मिलियन साल पुरानी यानी करीब 8 करोड़ साल पुरानी इस शार्क की प्रजाति से हुआ।

करोड़ों साल पुरानी प्रजाति
इस शार्क की प्रजाति के बारे में कुछ और भी बातें हम आपको बता रहे हैं। बताया जाता है कि इस प्रजाति को वैज्ञानिक ‘लिविंग फॉसिल’ कहते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस शार्क की लंबाई करीब 5 फीट है। खास बात ये है कि इस शार्क की गर्दन सांप की तरह है। इसके अलावा इस शार्क के 300 नुकीले दांत भी हैं। इसके बारे में और भी खास बातें हैं।

दिखने में सांप की तरह
शोधकर्ताओं का कहना है कि ये शार्क दिखने में एकदम सांप की तरह है। अपने मुंह में मौजूद 300 दांतों की मदद से ये शार्क शिकार करती है। अब ये भी जानिए कि इस शार्क से वैज्ञानिकों का सामना कैसे हुआ। शोधकर्ताओं के मुताबिक उन्हें ये शार्क समंदर के 700 मीटर की गहराई में मिली। आमतौर पर ये शार्क ऐसे नहीं पाई जाती है।

वैज्ञानिक भी हुए हैरान
इस शार्क के मिलने से वैज्ञानिक खुद भी हैरान हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस शार्क के होने के बहुत कम सबूत बचे थे। ऐसे में इस शार्क का दिखना अपने आप में हैरान करने वाली बात है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये शार्क जापान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के आस-पास गहरे समुद्र में रहती है। इसके अलावा भी इसके बारे में एक और रोचक जानकारी है।

8 करोड़ साल पुरानी शार्क
बताया जाता है कि शार्क की ये प्रजाति 8 करोड़ साल पुरानी है। इस 8 करोड़ सालों के दौरान ये शार्क इंसानों के संपर्क में काफी कम रही है। लोगों ने आज तक ना तो इसे देखा है और ना ही बाकी समुद्री जीव जंतुओं की तरह इसे फिल्माया गया। बताया जाता है कि 19वीं सदी के नाविक इस जीव के बारे में लिखने वाले पहले लोग थे। सांप के आकार वाली शार्क बेहद ही दुर्लभ है।

बहुत दुर्लभ है ये शार्क
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस शार्क की प्रजाति करोड़ों साल पुरानी है। खास बात ये है कि ये शार्क आम तौर पर दिखती भी नहीं है। इस शार्क के बारे में सबसे खास बात इसका शरीर और इसकी बनावट है, जो कि सांप के आकार की है। इस शार्क को लेकर अब कुछ और शोध किया जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शोध आगे भी जारी रहेगा।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago