वायरल

साइकिल से दुनिया नापेंगी पुणे की वेदांगी कुलकर्णी , बड़ा रिकॉर्ड तैयार होगा

भारत की एक बेटी एक बड़ा रिकॉर्ड तैयार करने जा रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं पुणे की रहने वाली वेदांगी कुलकर्णी की। ये बेटी कुछ नया काम करने वाली हैं।

New Delhi, Jan 03: 19 साल की एक लड़की, जो भारत का नाम रोशन करने के लिए बड़ी तैयारी कर रही है। इस बेटी का नाम है वेदांगी कुलकर्णी। वेदांगी के सिर पर एक नया जुनून सवार हुआ है। वेदांगी अब साइकिल से दुनिया को नापने की तैयारी कर रही हैं। अपने जुनून से एक नया इतिहास रचने के लिए वेदांगी एकदम तैयार हैं और उन्हें भरोसा है कि ये काम होकर रहेगा।

वेदांगी बनाएंगी इतिहास
बताया जा रहा है कि वेदांगी इस यात्रा में 29,000 किलोमीटर साइकल चलाएंगी। इसके साथ ही वो इस दौरान दुनिया का चक्कर लगाएंगी। वेदांगी का कहना है कि अगर सब ठीक रहा तो सिर्फ 130 दिनों में वो अपनी यात्रा पूरी करेंगी और वर्ल्ड रिकॉर्ड तैयार करेंगी। वेदांगी कौन हैं और क्या करती हैं, इस बारे में भी हम आपको कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

यूके में पढ़ाई कर रही हैं
वेदांगी यूके के बॉर्नमाउथ यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट छात्रा हैं। वो सेकेंड ईयर में पढ़ रही हैं। बताया जा रहा है कि वो अपनी यात्रा ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से शुरू करेंगी। इसके पीछे वेदांगी का अलग ही सपना है। वो साइकिल से दुनिया का चक्कर सबसे जल्दी लगाना चाहती हैं। इसके लिए वेदांगी जनकर तैयारियां भी कर रही हैं। इस बारे में भी जानिए।

एक रिकॉर्ड अपने नाम करेंगी
वेदांगी साइकल से दुनिया का चक्कर सबसे जल्दी लगाने का रेकॉर्ड अपने नाम करना चाहती हैं। इसके लिए वो जबरदस्त तैयारी कर रही हैं। वो तैयारी कर रही हैं कि रोजाना 320 किलोमीटर साइकल चलाएंगी। खास बात ये है कि वो अपने दम पर ही ये यात्रा पूरी करने जा रही हैं। इस यात्रा के लिए वो किसी संगठन की मदद नहीं ले रही हैं। कुछ और भी खास बातें हैं।

ये है तैयारी
वेदांगी ने बताया कि वो ऑस्ट्रेलिया से यूएस के अलास्का होते हुए न्यूजीलैंड पहुंचेंगी। इसके बाद वो कनाडा जाएंगी। कनाडा से पुर्तगाल, पुर्तगाल से स्पेन, स्पेन से फ्रांस, फ्रांस से बेल्जियम, बेल्जियम से जर्मनी, जर्मनी से डेनमार्क, डेनमार्क से स्वीडन, स्वीडन से फिनलैंड, फिनलैंड से रूस, रूस से मंगोलिया और मंगोलिया से चीन भी जाएंगी।

ये है इस ट्रिप का फलसफा
वेदांगी का कहना है कि कि इस ट्रिप के जरिए वो #StepUpAndRideOn अभियान की शुरुात करने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान को शुरू करने का एक प्रमुख उद्देश्य है। उनके मुताबिक महिलाओं में डर से लड़ने और जीतने का साहस पैदा होना चाहिए। इसलिए वेदांगी इस यात्रा को यादगार बनाने के साथ ऐतिहासिक यात्रा भी बनाना चाहती हैं।

कैमरे में कैद होगी यात्रा
वेदांगी का कहना है कि उनकी ये यात्रा कैमरे में भी कैद की जाएगी। आने वाले वक्त में उनकी ख्वाहिश इस पर आधारित ‘लिविंग ऐडवेंचर, शेयरिंग द ऐडवेंचर’ नाम से एक डॉक्युमेंट्री तैयार करना है। वेदांगी कहती हैं पूरा जीवन ऐडवेंचर ही है और वो इसे ऐसी ही बिताना चाहती हैं। वेंदागी कहती हैं कि उन्होंने 17 साल की उम्र में ही साइकिल चलाना शुरू कर दिया था।

पिता हैं यात्रा के मैनेजर
वेदांगी के पिता उनकी इस यात्रा के मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वेलिंगटन और स्पेन से पार करना जरूरी है। वेदांगी के मुताबिक इन दो पड़ावों को पार करना दो ग्रहों को पार करने जैसा है। जुलाई 2016 में वेदांगी ने भारत में सबसे कठिन रास्ते मनाली से खर्दुंग ला तक साइकलिंग की ती। अब वेदांगी कुलकर्णी नए मिशन पर हैं। लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago