स्वास्थ्य

काले चने के ये गुण जानेंगे, तो रोज शहद के साथ खाना शुरू कर देंगे

क्या आप काले चने का सेवन करते हैं ? अगर नहीं करते तो जरूर कीजिए। हम आपके लिए चने के कुछ ऐसे फायदे लेकर आए हैं, जो आपकी हेल्थ के लिए हैं।

New Delhi, Mar 27: काले चने को आम तौर पर शक्तिवर्धक माना जाता है। आपने देखा होगा कि इसे खाने से शरीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन का प्रवाह होता है। अगर आप काला चना शहद के साथ मिलाकर खाएंगे तो आपको बेहद फाया होगा। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसा करने से इसके हेल्थ बेनेफिट्स बढ़ जाते हैं। इसकी कुछ खास बातें जानिए।

ये हैं खास बातें
कहा जाता है कि चना और शहद दोनों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स आपके शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। अब आपको बताते हैं कि आखिर किस तरह से आपको चने का सेवन करना चाहिए। चने में सेंधा नमक और कालीमिर्च मिलाकर खाएं। इसके और भी फायदे हैं।

ऐसे रखेंगे खुद को स्वस्थ
इससे शरीर को बहुत बड़ा फायदा मिलता है। ये आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को और ज्यादा बढ़ाता है। इसके अलावा रोज चने का पानी पीने से शरीर को जबरदस्त फायदा होता है। चने को आप सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसे अंकुरित मूंग में मिलाकर खाएं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चने को उबले हुए काबुली चने के साथ मिलाकर खाएंगे तो और भी ज्यादा ताकत बढ़ेगी।

इन बातों का ध्यान रखें
हां कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, इस बारे में हम आपको बता रहे हैं। भीगे हुए चने में लिस्टीरिया नाम के  बैक्टीरिया होते हैं। इसे कच्चा खाने से आपको कई बार फूड प्वॉइजनिंग हो सकती है। पहले इसे सेंके और बाद में इसमें शहद मिलाएं और खाएं। दरअसल कच्चे चने में साल्मोनेला बैक्टीरिया होते हैं, जिससे आपको इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए इसे हल्का उबालकर खाएं।

ये है भी है बड़ी बात
कच्चे चने में मौजूद साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया से टायफॉयड की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। काला चना अगर शहद के साथ मिलाकर खाएंगे तो इससे कॉलेस्ट्रोल लेवल बढ़ जाता है। ये हार्ट से जुड़ी समस्याओं से आपको बचाता है। इसे शहद में मिलाकर खाने से किडनी से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इससे शरीर के टॉक्सिन्स दूर हो जाते हैं।

मसल्स टोंड हो जाएंगी
चने में प्रोटीन होता है और इस तरह से मसल्स टोंड हो जाती हैं। खास बात ये है कि काला चना में फाइबर होता है। इसे खाने से कब्ज की परेशानी दूर होती है और खास बात ये है कि इससे डायजेशन ठीक रहता है। काले चने खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ये आपको डायबिटीज से भी बचाता है। चने और शहद में भरपूर आयरन होता है।

खून की कमी दूर होगी
इससे आपके शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है। इसके अलावा चने में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है, इससे दांत और हड्डियां काफी मजबूत हो जाती हैं। कुल मिलाकर कहें तो चने के साथ शहद मिलाकर खाने से आपके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। इसलिए रोजाना ये काम जरूर करें और ध्यान रखिए आपकी सेहत का राज बन जाएगा काला चना और शहद।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago