स्वास्थ्य

दिल की हर बीमारी को छू-मंतर कर देगा ये अनाज, ये है पौष्टिक गुणों की खान

क्या आप जानते हैं कि ये एक अनाज आपके दिल की हर बीमारी का अचूक उपाय है। ये अनाज पौष्टिक गुणों की खान है। आप भी जानिए ये खास बातें

New Delhi, Feb 25: यूं तो प्रकृति ने हम सभी को स्वस्थ रखने के लिए कई तत्व दिए हैं। प्राकृतिक गुणों से भरपूर ये तत्व इंसान को हर लिहाज से फिट बनाते हैं। आज हम आपको इसी बारे में एक और खास बात बता रहे हैं। मंडुआ आप सभी ने खाया होगा। आम तौर पर इसे पौष्टिक गुणों की खान कहा जाता है। इसमें दिल की बीमारियों से खुद को दूर रखने के लाजवाब गुण हैं।

भारत में कहां से आया ?
कहा जाता है कि मंडुए का सबसे पहले इस्तेमाल अफ्रीका महाद्वीप में किया गया था। करीब 4000 साल पहले ये भारत में आया। इसके साथ ही हड़प्पा की खुदाई में पता चलता है कि यहां कभी मंडुए की खेती हुई होगी। धीरे धीरे पहाड़ों में मंडुआ जीवन का अहम हिस्सा बन गया था। कहा जाता है कि इसे खाकर भी यहां के लोग ज्यादा कातकवर होते हैं।

इसे कहा गया अनाजों का राजा
मंडुए को अनाजों का राजा भी कहा गया है। इसके दाने गाढ़े भूरे रंग के होते हैं। इसकी खास बात ये है कि इस अनाज पर कभी कीड़ा नहीं लगता। बरसात आने पर इसकी निराई गुड़ाई का काम शुरू होता है। अब आपको इसके गुणों के बारे में बता देते हैं। इतना जान लीजिए कि इसका सेवन करने वाला वास्तव में ताकतवर बन जाता है।

गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए जबरदस्त
खास तौर पर गर्भ में पल रहे नवजात और शिशुओं के लिए ये आहार सबसे बढ़िया कहा गया है। 6 महीने के बच्चे से लेकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए ये अमृत के समान है। मंडुए में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाता है। डॉक्टर्स के मुताबिक हड्डी की मरीजों को लगातार इसका सेवन करना चाहिए।

इतने गुणों से भरा है मंडुआ
इसके अलावा मंडुए में फास्फोरस, विटामिन बी, आयोडीन और आयरन होता है। मंडुए में चावल की तुलना में 34 गुना कैल्शियम होता है। इसके अलावा गेंहू की तुलना में नौ गुना ज्यादा कैल्शियम होता है। मंडुए की 100 ग्राम मात्रा में 7.6 ग्राम प्रोटीन, 1.6 ग्राम वसा, 76.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 370 मिलीग्राम कैल्सियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।

इसमें पाए जाते हैं ये खनिज
बात यहीं खत्म नहीं होती। इसकी 100 ग्राम मात्रा में ही आपको 2.2 ग्राम खनिज पदार्थ, 5.4 ग्राम आयरन भी मिलता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, फास्फोरस, थियामाइन, रिबो​फ्लेविन, नियासिन, फाइबर, सल्फर और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। अब आप ये भी जानिए ये पोषक तत्व किस तरह से आपके शरीर के फायदेमंद हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत
कैल्सियम और फास्फोरस हड्डियों को मजबूत करते हैं। ये बढ़ते बच्चों के लिये बेहद फायदेमंद है। शुगर के मरीजों के लिए ये वरदान है। ये ब्लड में शुगर को कंट्रोल करता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को बैलेंस किया जा सकता है। फाइबर ज्यादा होने की वजह से बवासीर जैसी बीमारियों का इलाज होता है। यहां तक कि ये कैंसर को भी दूर कर सकता है। इतने पौष्टिक गुणों की खान है मंडुआ।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago