स्वास्थ्य

सिर्फ दो रुपये में घर पर ही निकालें दांत का कीड़ा, गजब का घरेलू फॉर्मूले

दांत का कीड़ा, जब ये लग जाए तो बेहद दर्द देता है। लोग इसके लिए महंगे महंगे इलाज कराते हैं लेकिन इसके सस्ता घरेलू फॉर्मूले भी है। इस बारे में जानिए।

New Delhi, Mar 06: दांतों में जब कीड़ा लग जाए तो बड़ी परेशानी होती है। ऐसे में कुछ घरेलू फॉर्मूले हैं, जिन्हें अगर आप अपनाएंगे तो बेहद जल्द ही दांत पर लगे कीड़े से छुटकारा पा सकेंगे। दांत का कीड़ा जब लग जाए तो लोग महंगे महंगे इलाज करवाते हैं। लेकिन इससे पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसकी अचूक दवा कुछ घरेलू उपायों में भी है।

लौंग है रामबाण इलाज
दांतो से कीड़ा हटाने के लिए लौंग रामबाण उपाय है। 2 से 3 लौंग पीस कर इसका पाउडर दांत में कीड़े वाली जगह पर लगाए और 5 मिनट मुंह बंद रखे। दांत दर्द में तुरंत आराम पाने के लिए भी लौंग एक दवा का काम करती है। लौंग का पाउडर प्रयोग नहीं कर सकते तो लौंग के तेल की 2 से 3 बूंदे कीड़े वाले दांत पर डाले या फिर एक रुई लौंग के तेल में भिगो कर दांत के कीड़े पर रखे।

जायफल मिटाए दांत का दर्द
दांत का कीड़ा निकालने में जायफल एक अचूक आयुर्वेदिक इलाज है। जायफल के तेल में रुई भिगो कर 5 से 10 मिनट के लिए कीड़े वाले दांत पर रखे फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर ले। दांतों में से कीड़ा निकालने का ये उत्तम उपाय है। इससे दांतों को जल्द ही आराम भी मिलता है और आपको दांतों पर लगने वाले कीड़े से भी छुटकारा मिल जाता है।

लहसुन के फायदे कमाल के हैं
इसके अलावा अगर आप दातों के दर्द और कीड़ों से छुटकारा पाने चाहते हैं तो लहसुन इसके लिए अचूक उपाय हो सकता है। लहसुन की 1 से 2 कलियां हर रोज कीड़े वाले दांत से चबाये और इसकी लार को दांत के आसपास ही बनाये रखे। इस घरेलू नुस्खे को दिन में 2 बार करने से दांत का कीड़ा और दर्द दोनों में आराम मिलता है। इसके अलावा भी कुछ और तरीके हैं।

सरसों के तेल का इस्तेमाल करें
सरसों का तेल और नमक मिला कर इससे दांतों को ब्रश करे। हर रोज इस उपाय को करने से दांतों को कीड़ा नहीं लगता, दांतों का पीलापन दूर होता है और दांत सफेद होते है।दांत के दर्द का उपचार में बर्फ का प्रयोग करने से काफी फायदा मिलता है। टीथ पेन रिलीफ के लिए बर्फ के टुकड़े एक कपडे में लपेट कर दर्द करने वाले दांत पर सेंक करे।

कमाल की होती है हींग
कीड़ा लगने से दांत में खड़ा हो गया है तो इसमें हींग भर देने से कीड़ा खत्म होने लगता है। इसके इलावा हींग के पानी से कुल्ला करने से भी दांत में कीड़े का उपाय कर सकते है। दांत में कीड़ा का इलाज प्याज से भी कर सकते है। प्याज का एक छोटा टुकड़ा कीड़े वाले दांत पर रखे और चबाये और इसकी लार को भी दांत पर बनाये रखे। दांतों में सड़न से छुटकारा पाने और दांत दर्द दूर करने में भी प्याज के प्रयोग से आराम मिलता है।

नमक का इस्तेमाल ऐसे करें
नमक में एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुण होते है जो दांतों में कैविटी का घरेलू उपचार करने में उपयोगी है। 1 चम्मच नमक गरम पानी में मिला कर इससे कुल्ला करने से कैविटी की समस्या का समाधान करने में मदद मिलती है। दांतों की साफ सफाई पर ध्यान देना जरुरी है, जैसे की कुछ भी खाने के बाद कुल्ला करे और दिन में 2 बार ब्रश करे। ये घरेलू फॉर्मूले जरूर अपनाएं
https://www.youtube.com/watch?v=93HnWcHhibA

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago