स्वास्थ्य

जानिए अपेंडिसाइटिस के बारे में, इस तरह होता है दर्द, ये रहे 8 संकेत

हमारे शरीर में अपेंडिक्स नाम का एक ऑर्गन होता है, जब ये अपना आकार बढ़ाने लगता है तो अपेंडिसाइटिस नाम की बीमारी हो जाती है। जानिए इसके लक्षण

New Delhi, Oct 22: हमारे शरीर में जितने अंग हैं, ऑर्गन हैं उन सभी का एक खास काम होता है। लेकिन शरीर में एक ऐसा भी अंग होता है जो दर्द देता है, बात कर रहे हैं अपेंडिक्स के बारे में। जिसमें कई बार इन्फेक्शन के कारण अपेंडिसाइटिस नाम की बीमारी हो जाती है, इस बीमारी में काफी तेज दर्द होता है। खास बात ये है कि शरीर में अपेंडिक्स का होना बहुत जरूरी होता है। अपेंडिक्स से जुड़ी तकलीफ होने पर पेट में तेज दर्द के अलावा और भी कई लक्षण हो सकते हैं। उनके बारे में हम आपको बताएंगे, लेकिन पहले ये बताते हैं कि अपेंडिक्स होता क्या है।

अपेंडिक्स क्या होता है
अपेंडिक्स हमारी छोटी आंतों और बड़ी आंतों के बीच में मौजूद एक ऑर्गन होता है। ये शहतूत की तरह होता है। आंतों से बाहर की ओर निकला रहता है। इसमें डाइजेशन के लिए अच्छे बैक्टीरिया जमा होते रहते हैं। हेल्दी शरीर के लिए अपेंडिक्स जरूरी ऑर्गन है। जब हमारी बॉडी में लंबी बीमारी के कारण बैक्टीरिया की कमी हो जाती है तो अपेंडिक्स का काम डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखना होता है।

अपेंडिसाइटिस की बीमारी
अब आपको बताते हैं कि ये बीमारी कैसे बन जाता है। आंतों में इन्फेक्शन, कब्ज, पेट में पलने वाले खराब बैक्टीरिया के बढ़ने के कारण अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है जिसके कारण इसकी नली में रुकावट आ जाती है। इसे अपेंडिसाइटिस कहा जाता है। अगर लंबे समय तक अपेंडिक्स की प्रॉब्लम पर ध्यान न दिया जाए तो यह फट भी सकता है और जानलेवा भी साबित हो सकता है।

कैसे बचे अपेंडिक्स की बीमारी से
अपेंडिक्स का काम डाइजेशन सिस्टम को ठीक रखना होता है, तो इस बीमारी से बचने के लिए खान पान पर ध्यान देना जरूरी है। अपेंडिक्स की बीमारी से बचने के लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा फाइबर वाले फूड, ग्रीन वेजिटेबल्स, सलाद खाएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें इसके लिए पानी भरपूर पिएं। जंक फूड, स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से दूर रहें। इसके अलावा लाइफस्टाइल में भी बदलाव करें।

अपेंडिक्स के लक्षण पेट दर्द
अपेंडिक्स का पहला लक्षण पेट से शुरू होता है। पेट के दाएं हिस्से में नाभि के नीचे या फिर उसके आस पास के हिस्से में तेज दर्द होता है। दर्द इतना तेज होता है और ऐसे लगता है कि बस जान निकलने वाली है। अपेंडिक्स वाली जगह पर छूने भी भयंकर दर्द होता है। अगर ऐसा आपके साथ हो रहा है तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें, इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए।

उल्टी आना, भूख कम लगना
अपेंडिक्स के लक्षणों में एक है उल्टी आना, अपेंडिक्स की समस्या होने पर पेट दर्द के साथ ही उल्टी का अहसास होने लगता है। बार बार उल्टी करने का मन करता है। इसके साथ आपकी भूख कम हो जाती है। आप का कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। खाना देख कर अजीब सा होने लगता है। अगर आप कुछ ज्यादा खा लेते हैं तो उल्टी आने लगती है।

बुखार और जीभ पर सफेद परत
अपेंडिक्स के लक्षणों में से एक ये भी है। पेट की खराबी के कारण जीभ की परत सफेद हो जाती है। आपके मुंह से बदबू आने लगती है। मन अजीब सा हो जाता है। इसी के साथ आपको बुखार आना शुरू हो जाता है। पेट दर्द और इन्फेक्शन के कारण बुखार आता है। ऐसा होने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। ये काफी गंभीर संकेत हैं आपको अपेंडिक्स की बीमारी हो रही है।

डायरिया होना
इन सारी तकलीफों के साथ साथ डायरिया की समस्या भी हो जाती है। ये सारी समस्याएं पेट के कारण होती हैं। अपेंडिक्स में दर्द के कारण खाने का मन नहीं करता है। इन्फेक्शन के कारण खाना डाइजेस्ट नहीं हो पाता है, जिसके कारण लूज मोशन लग जाते हैं। शरीर में तेजी से पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में आपको फौरन डॉक्टर के पास जाना चाहिए। ये लक्षण पकड़ कर वो इलाज शुरू कर सकते हैं।

कब्ज और पेट फूलना
अपेंडिक्स जब बढ़ने लगता है तो कई सारी समस्याएं हो जाती हैं। खाना डाइजेस्ट नहीं होने के कारण कब्ज की समस्या हो जाती है। आपका पेट साफ नहीं हो पाता है। इसी के साथ आपका पेट भी फूलने लगता है। गैस की समस्या हो सकती है। तो ये सारे लक्षण अगर आपको दिखाई दें तो समझ लें कि अपेंडिक्स का आकार बढ़ रहा है। गुड बैक्टीरिया कम हो रहे हैं। फौरन डॉक्टर को दिखाएं और इलाज शुरू करें।  

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago