अध्यात्म

मां लक्ष्मी के 8 स्वरूप, दीवाली पर इनकी पूजा करिए फिर देखिए चमत्कार

इस दीवाली मां लक्ष्मी के 8 स्वरूप की सच्चे मन और लगन से पूजा करके देखिए, आपकी जिंदगी में मां के आशीर्वाद से परिवर्तन दिखाई देने लगेगा।

New Delhi, Oct 15: दीवाली का त्यौहार खुशियों और उजाले का पर्व माना जाता है। दीवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। मान्यता है दीवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन-संपत्ति मिलती है। हमारे धार्मिक ग्रंथों में देवी लक्ष्मी के अनेक रूप बताए गए हैं। इनमें से 8 रूप जीवन का हर सुख प्रदान करते हैं। हम आपको देवी के उन्हीं 8 रूपों के बारे में बता रहे हैं। इनकी पूजा करने से आपको कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नियमित तौर पर मां के इन रूपों की पूजा करिए उसके बाद देखिए मां के आशीर्वाद से आपकी जिंदगी बदल जाएगी।

मां विजय लक्ष्मी
मां के इस रूप के नाम से आपको अंदाजा लग गया होगा. मां का ये स्वरूप विजय का मार्ग प्रशस्त करता है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए मां विजय लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। खास तौर पर कानून के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए मां का ये रूप बहुत फलदायी है। कोर्ट केस के चक्कर में फंसे हैं तो देवी का ये रूप श्रेष्ठ फल देता है।

मां आदि लक्ष्मी
देवी मां के इस रूप की पूजा करने से परिवार में सुख शांति बनी रहती है। हमेशा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। दुख और तकलीफ निकट नहीं आते हैं। परिवार के सभी सदस्य रोगों से मुक्त रहते हैं। शादीशुदा जीवन को सुखी बनाने की इच्छा रखने वालों को मां के इस स्वरूप की ही पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से निश्चित तौर पर आपके परिवार की सुख शांति हमेशा कायम रहेगी।

मां धान्य लक्ष्मी
जो व्यक्ति मां लक्ष्मी के इस स्वरूप की पूजा करता है उसके घर में कभी धान्य यानी अनाज  की कमी नहीं होती है। जो लोग अनाज का काम करते हैं उनको धान्य लक्ष्मी मां की पूजा करनी चाहिए. वो लोग जो मंडियों में अनाज का काम करते हैं, गेहूं, चावल की खरीद और बिक्री करते हैं उनके लिए मां धान्य लक्ष्मी की पूजा करना बहुत फलदायी होता है। हमेशा तरक्की होती है।

मां वीर लक्ष्मी
इनकी पूजा करने से सभी तरह के भय से मुक्ति मिलती है। कर्ज से छुटकारा मिलता है, इनके भक्तों पर बुरी शक्तियों और तंत्र मंत्र का कोई प्रभाव नहीं होता है। जिन लोगों को लगता है कि किसी की नजर उनको लग गई है, या कोई उनके खिलाफ तंत्र मंत्र का प्रयोग कर रहा है तो वो लोग मां के इस रूप की आराधना करें। उनकी सारी तकलीफें दूर हो जाएंगी।

मां गज लक्ष्मी
देवी लक्ष्मी के इस स्वरूप की पूजा करने से जीवन में मान सम्मान मिलता है, नौकरी में तरक्की होती है, अगर आप राजनीति में है और इनकी पूजा करते हैं तो उच्च पद मिलता है। इसके अलावा जीवन में किसी भी तरह की तकलीफ को दूर करता है मां लक्ष्मी का ये रूप जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए नियमित मां गज लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। मां का ये रूप हमेशा कल्याणकारी सिद्ध होता है।

मां संतान लक्ष्मी
जैसा कि नाम से पता चल रहा है मां लक्ष्मी के इस स्वरूप की पूजा करने से संतान सुख मिलता है। संतान की लंबी उम्र और तरक्की के लिए भी इनकी पूजा की जाती है। परिवार की तकलीफों को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी के इस रूप की पूजा करनी चाहिए। ये पूरे परिवार के लिए कल्याणकारी होता है। निसंतान दंपत्तियों के लिए मां के इस रूप की पूजा करना बहुत लाभदायी माना गया है।

मां ऐश्वर्य लक्ष्मी
मां का ये रूप बहुत वैभवशाली और ऐश्वर्यशाली है, इस रूप की पूजा करने वालों को कभी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। सभी प्रकार के भौतिक सुख सुविधाओं के लिए मां के इस रूप की पूजा करनी चाहिए। खास बात ये है कि ऐश्वर्य लक्ष्मी की पूजा करने से आकर्षण शक्ति भी बढ़ती है। लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं। आपके चेहरे पर अलग ही तेज दिखाई देता है।

मां धन लक्ष्मी
धन-दौलत और संपत्ति चाहने वालों को मां के इस रूप की पूजा करनी चाहिए। इनकी पूजा करते रहने से घर में बरकत होती रहती है। कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। धन का प्रवाह बना रहता है। बिजनेस में भी कामयाबी मिलती है। सफलता का मार्ग जो एक बार खुलता है तो आप फिर सरपट भागते चले जाते हैं। मां धन लक्ष्मी की पूजा करना बहुत फलदायी माना गया है।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago