स्वास्थ्य

ये फल खाने से फायदे की जगह हो सकता है नुकसान, 8 प्वाइंट्स से जानिए क्यों ?

फल खाने से सेहत को फायदा तो होता ही है, लेकिन शायद आप नहीं जानते हैं कि कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, 8 प्वाइंट्स के जरिए समझिए कैसे

New Delhi, Oct 15: ये भी कोई बात होती है, हर कोई फल खाने के फायदे बताता है और हम ये क्या बताने जा रहे हैं, अरे भाई इसमें परेशान या फिर हैरान होने की जरूरत नहीं है, फल खाना निश्चित तौर पर सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन बड़े बुजुर्गों ने यूं ही नहीं कहा था कि किसी भी चीज की अति खराब होती है। साथ ही किस फल को किसके साथ खा रहे हैं इस का भी असर पड़ता है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि फल खाने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं। साथ ही ये बताएंगे कि किस फल को किस के साथ नहीं खाना चाहिए।

सुबह के साथी फल
अक्सर फलों का सेवन हम सुबह करते हैं, क्योंकि सुबह जल्दी जल्दी तैयार होना पड़ता है, भागदौड़ में नाश्ता नहीं मिल पाता तो फल खा लेते हैं। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस कहीं भी जाने से पहले हम फलों का सेवन करते हैं। लेकिन इसी जल्दबाजी में हमसे गलती हो जाती है। जल्दबाजी के चक्कर में हम ये नहीं देख पाते हैं कि किस फल को किसके साथ खा रहे हैं। आगे चलकर यही आदत परेशानी का कारण बन जाती है।

फलों की आपस में दुश्मनी
हम आपको बताते हैं कि कुछ फलों की आपस में नहीं बनती है, कुछ फल ऐसे होते हैं जिनको साथ खाना नुकसानदेह हो सकता है। दो विपरीत प्रकृति के फलों को एक-साथ न खाएं। वो फल कौन कौन से हैं, सबसे पहले बात करते हैं तरबूज की, जिसे गर्मियों में सबसे अच्छा फल माना जाता है। ये सबसे जल्दी डाइजस्ट होता है। लेकिन तरबूज के साथ किसी और फल को नहीं खाना चाहिए।

पाचन शक्ति होगी प्रभावित
अगर तरबूज के साथ किसी और फल को खा लिया तो पाचन शक्ति पर असर पड़ता है। तरबूज और  खरबूजे को किसी भी अन्य फल के साथ न खाएं, ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया पर विपरीत असर पड़ सकता है। साथ ही गर्मियों में तो ऐसे प्रयोग करने से बचें, नहीं तो गर्मी काटना मुश्किल हो जाएगा। अक्सर लोग इस तरह की गलतियां करते हैं मगर उनको पता ही नहीं चलता है कि वो गलती क्या है।

खट्टे फल और मीठे फल
इसके अलावा खट्टे फल यानी जिनको ऐसेडिक फ्रूट्स कहा जाता है उनके साथ मीठे फल कभी न खाएं। ऐसिडिक फल जैसे

अंगूर, स्ट्रॉबेरी और सब ऐसिडिक फल जैसे सेब, अनार, आड़ू को मीठे फलों के साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी पाचन शक्ति खराब होती है। खट्टे फलों को केला, किशमिश या फिर मुनक्के के साथ भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से पाचन क्रिया के अलावा और भी नुकसान हो सकते हैं। जैसे जी मिचचाना, पेट में एसिड बढ़ना, सिर दर्द होना।

फलों और सब्जियों का मेल
ऐसा नहीं है कि विपरीत फलों को साथ नहीं खाना चाहिए, फलों के साथ कुछ सब्जियों को खानेसे भी परहेज करना चाहिए. दरअसल फलों और सब्जियों के पचने का समय अलग अलग होता है। फलों में सब्जियों की तुलना में शुगर ज्यादा होता है, इसलिए वो आसानी से पच जाते हैं, जबकि सब्जियां पचने में ज्यादा समय लेती हैं, इस तरह से देखें तो फलों के साथ सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। जैसे गाजर और संतरे को साथ नहीं खाना चाहिए। इस से सीने में दर्द और पित्त बनने का खतरा रहता है।

स्टार्च वाली सब्जियां और हाई प्रोटीन फल
आम तौर पर बहुत ही कम फलों में स्टार्च होता है। इसके उलट बहुत सारी सब्जियों में स्टार्च की  भरपूर मात्रा होती है। मक्का, आलू, चावल, राजमा, लोबिया और सिंघाड़ा में स्टार्च भरपूर होता है। इन सब्जियों को हाई प्रोटीन फलों जैसे कि अमरूद, किशमिश, मुनक्का, पालक के साथ नहीं खाना चाहिए। प्रोटीन को पचाने के लिए ऐसिडिक बेस चाहिए और स्टार्च को पचाने के लिए ऐल्कलाइन बेस चाहिए होता है।

फल खाने के कुछ नियम
अब हम आपको बताते हैं फल खाने के कुछ नियम, जो अगर आप अपनाएंगे तो फायदे में रहेंगे और नुकसान से बच जाएं। एक बार में 4 या 6 फल से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। अगर आप ने ज्यादा प्रोटीन का सेवन कर लिया है तो सुबह को पपीता खाना चाहिए। अगर आपने नकम ज्यादा खा लिया है तो पानी वाले फल खाइए, जैसे तरबूज और अगर आपने कार्बोहाइड्रेट या फिर पास्ता ज्यादा खा लिया है तो सुबह को सेब खाएं। इस से पाचन शक्ति बरकरार रहेगी।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago