अध्यात्म

13 मई, रविवार का दैनिक राशिफल, 5 राशियों के लिए संडे होने वाला है फनडे

रविवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल । जानें इस दिन ग्रह – नक्षत्रों की दशा आपके जीवन में किस तरह से प्रभाव डालती है ।

New Delhi, May 12 : मेष राशिफल : कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फँस न जाएँ इस का ध्यान रखिएगा। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पडने की और किसी के जामीनदार न बनने की गणेशजी की सलाह है। मानसिक रूप से आप की एकाग्रता कम रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य संभालिएगा। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखिएगा। भ्रांति और दुर्घटना से संभलकर चलिएगा। मध्याहन के बाद आप बेहतर महसूस करेगें। पारिवारिक वातावरण में सुख- शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा।

वृषभ राशिफल
गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार आप को मिलेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया

रहेगा। नए मित्र भी बनने की संभावना है। व्यवसायिक एवं आर्थिक रूप से लाभ होगा। फिर भी मध्याहन के बाद संभलकर चलने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूँजीनिवेश करते हुए सावधानी बरतिएगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के विषय में संभलकर चलिएगा।

मिथुन राशिफल
आज का दिन अनुकूलताभरा और लाभदायी दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आप की प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा। व्यापार में भी आय बढने की और उगाही की वसूली की संभावना है। पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा। मध्याहन के बाद मित्रों से लाभ होगा। किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रहना पड सकता है। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है।

कर्क राशिफल
उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विध्न आने की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद व्यवसायिक क्षेत्र में आप के लिए परिस्थिति अनुकूल रहेगी। ऊपरी अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ रहेगा।

सिंह राशिफल
आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की गणेशजी की सलाह है। स्वास्थ्य भी संभालिएगा। संभवतः सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। ईष्टदेवता का नामस्मरण एवं आध्यात्मिकता का अनुसरण इन समस्याओं का निवारण है। यथासंभव आपने उच्च अधिकारी, प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। नकारात्मक विचारों से दूर रहिएगा।

कन्या राशिफल
प्रातः काल का समय मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में आनंदपूर्वक बीत जाएगा। भागीदारों के साथ भी आज सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याहन के बाद आप को प्रतिकूलता का प्रतिकार करना होगा। स्वास्थ्य आप को सताएगा। विशेष रोग के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है। परंतु साथ- साथ आकस्मिक धनलाभ भी आप की चिंता को कम कर देगा।

तुला राशिफल
आज दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को आप सफल बनाएँगे ऐसे गणेशजी के आशीर्वाद हैं। गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। स्वभाव में उग्रता बनी रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखिएगा। मध्याहन के बाद आप की प्रवृत्तियों में परिवर्तन आएगा और आप मनोरंजन की तरफ बढ़ेंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएँगे।

वृश्चिक राशिफल
मानसिक रूप से आप में भावुकता की मात्रा आज अधिक रहेगी। इसलिए मानसिक रूप से समतुला बनाए रखने की गणेशजी की सलाह है। विद्यार्थिगण आज अभ्यास और कैरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य-सृजन में आप नवीनता ला पाएँगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी और सहकर्मियों का सहयोग भी आप को प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त होगी।

धनु राशिफल
पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करने की गणेशजी की सलाह है। माता का स्वास्थ्य खराब रहगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद आप के स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। आप की सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ घनिष्ठता में वृद्धि होगी।

मकर राशिफल
आज आवश्यक निर्णय लेने के लिए वैचारिक दृढता और स्थिरता को सर्वप्रथम स्थान देना होगा। मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी जो की आनंददायी रहेगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। परंतु मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से आप का मन अस्वस्थ हो जाएगा। शारीरिक रूप से आज स्फूर्ति नहीं रख पाएंगे। धन और कीर्ति की हानि होने की संभावना है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय सावधान रहिएगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कुंभ राशिफल
आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम बरतिएगा। मध्याहन के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक अथवा तो सर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सन्मान प्राप्त होगा।

मीन राशिफल
आज का आप का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। परंतु मध्याहन के बाद अपने पर संयम रखिएगा, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद या झगडा होने की संभावना है। धन संबंधित लेनदेन में सावधानी बरतने की गणेशजी की सलाह है। मानसिक रूप से आज आप अधिक स्वस्थ रहेंगे।
(Source : GaneshaSpeaks)

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago