अध्यात्म

दिवाली के दिन इन 8 जगहों पर जलाएं दीपक, धन-दौलत से भरपूर होगा घर-आंगन !

दिवाली के दिन आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इस बारे में हम आपको कुछ जानकारी दे रहे हैं। इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

New Delhi, Oct 13 : दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसे सुख समृद्धि धन धान्य का त्योहार कहा जाता है। इस दिन कुछ बातों का ध्यान आपको रखना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि और धन धान्य का प्रवेश होता है। इस दिन कुछ खास जगहें होती हैं, जहां आपको दीपक जलाना चाहिए। इसे वास्तु के हिसाब से बेहतरीन बताया गया है। जानिए आखिर कौन हैं घर में वो जगहें।

17 और 21 अक्टूबर को दीपोत्सव
इस बार 17 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को दीपोत्सव रहेगा। इस दिन घर में दीये जलाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि दीपक जलाने के बाद वापस मुड़कर ना देखें और घर लौट आएं। कहा जाता है कि इससे आपके घर में सुख समृद्धि की बढ़ोतरी होती है और धन धान्य की पूर्ति होती है।

सुनसान क्षेत्र में शिवलिंग के लिए दीया जलाएं
कहा जाता है कि दीपावली के दिन किसी सुनसान क्षेत्र में मौजूद शिवलिंग में दीपक जलाएं। कहा जाता है कि ऐसा काम करने से आपके मन की मनोकामंनाएं पूरी होती है। ज्योतिष शास्त्र भी इस बात को मानता है कि इस दिन सुनसान क्षेत्र में मौजूद किसी शिवलिंग में दीपक जलाना चाहिए। इसकी एक वजह ये भी है कि आप भगवान के उस घर को रोशन कर रहे हैं, जहां प्रकाश नहीं है।

घर के बाहर दो दीये जलाएं 
इस दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए के और बात का आपको ध्यान रखना चाहिए। दीपावली के दिन घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ दीये जलाने चाहिए। मां लक्ष्मी के स्वागत का इससे बेहतरीन तरीका कोई हो नहीं सकता। मां लक्ष्मी उसी घर में प्रवेश करती हैं, जहां अंधेरा ना हो और प्रकाश हो। दीये से मां लक्ष्मी का स्वागत करेंगे तो आप खुद बदलाव पाएंगे।

चौराहे पर दीपक जलाएं 
कहा जाता है कि दीपावली की रात घर के आसपास किसी चौराहे में दीपक जलाना चाहिए। इसकी एक वजह ये भी है कि आप आने जाने वालों को अंधेरे में रास्ता दिखा रहे हैं। अमावस्या की घनघोर रात में आप किसी के लिए पुण्य कर रहे हैं तो देवी मां भी आपकी हर मनोकामना को पूर्ण करेंगी। तमाम शास्त्रों में ये बात लिखी गई है कि इस दिन चौराहे पर जाकर एक दीपक जरूर जलाएं।

घर का दीपक जलते रहना चाहिए 
एक और खास बात ये है कि घर में जहां मां लक्ष्मी की पूजा करें, वहां पर दीपक जलते रहना चाहिए। जी हां इसका मतलब कुछ ऐसे समझिए कि दीये के लिए कुछ ऐसी व्यवस्था करके रखें कि रात भर दीपक जलता रहे। मां लक्ष्मी को घर में प्रवेश के लिए ये काम जरूर कीजिएगा। घर में धन धान्य का आगमन चाहते हैं तो इस काम को जरूर करें। कृपा बनी रहेगी।

बिल्व पत्र क पेड़ के नीचे दीया जलाएं
कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा भी करनी चाहिए। इसलिए किसी बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे जाकर दीपक जरूर जलाएं। भगवान शिव को बिल्व पत्र काफी पसंद हैं। इसलिए इस दिन को भगवान शिव के लिए भी समर्पित करें। हर पूजा में भगवान शिव की पूजा का अलग ही महत्व है। इसलिए इस दिन बिल्व के पेड़ के नीचे दीया जलाना ना भूलें।

मंदिर में दीया जरूर जलाएं 
इसके अलावा घर पर तो पूजा करें ही, घर के बाहर कोई मंदिर है तो उसे भी दीयों से सजा दें। पहले बात तो ये कि इससे आप प्रभु की सेवा कर सकेंगे। इसके साथ ही भगवान के घर को प्रकाश से जगमग कर सकेंगे। कहा जाता है कि हर पूजा का अपना एक विधान होता है। इसलिए दिवाली की पूजा में इस विधान को भी बड़ा माना गया है। आस पास कोई मंदिर हो तो दीया जरूर जलाएं।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago