मां लक्ष्मी के 8 स्वरूप, दीवाली पर इनकी पूजा करिए फिर देखिए चमत्कार

1 ma laxmi

इस दीवाली मां लक्ष्मी के 8 स्वरूप की सच्चे मन और लगन से पूजा करके देखिए, आपकी जिंदगी में मां के आशीर्वाद से परिवर्तन दिखाई देने लगेगा।

New Delhi, Oct 15: दीवाली का त्यौहार खुशियों और उजाले का पर्व माना जाता है। दीवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। मान्यता है दीवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन-संपत्ति मिलती है। हमारे धार्मिक ग्रंथों में देवी लक्ष्मी के अनेक रूप बताए गए हैं। इनमें से 8 रूप जीवन का हर सुख प्रदान करते हैं। हम आपको देवी के उन्हीं 8 रूपों के बारे में बता रहे हैं। इनकी पूजा करने से आपको कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नियमित तौर पर मां के इन रूपों की पूजा करिए उसके बाद देखिए मां के आशीर्वाद से आपकी जिंदगी बदल जाएगी।

मां विजय लक्ष्मी
मां के इस रूप के नाम से आपको अंदाजा लग गया होगा. मां का ये स्वरूप विजय का मार्ग प्रशस्त करता है। किसी भी काम में3 vijay laxmi सफलता पाने के लिए मां विजय लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। खास तौर पर कानून के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए मां का ये रूप बहुत फलदायी है। कोर्ट केस के चक्कर में फंसे हैं तो देवी का ये रूप श्रेष्ठ फल देता है।

मां आदि लक्ष्मी
देवी मां के इस रूप की पूजा करने से परिवार में सुख शांति बनी रहती है। हमेशा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।2 aadi laxmi दुख और तकलीफ निकट नहीं आते हैं। परिवार के सभी सदस्य रोगों से मुक्त रहते हैं। शादीशुदा जीवन को सुखी बनाने की इच्छा रखने वालों को मां के इस स्वरूप की ही पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से निश्चित तौर पर आपके परिवार की सुख शांति हमेशा कायम रहेगी।

मां धान्य लक्ष्मी
जो व्यक्ति मां लक्ष्मी के इस स्वरूप की पूजा करता है उसके घर में कभी धान्य यानी अनाज  की कमी नहीं होती है। जो लोग4 ma dhanya laxmi अनाज का काम करते हैं उनको धान्य लक्ष्मी मां की पूजा करनी चाहिए. वो लोग जो मंडियों में अनाज का काम करते हैं, गेहूं, चावल की खरीद और बिक्री करते हैं उनके लिए मां धान्य लक्ष्मी की पूजा करना बहुत फलदायी होता है। हमेशा तरक्की होती है।

मां वीर लक्ष्मी
इनकी पूजा करने से सभी तरह के भय से मुक्ति मिलती है। कर्ज से छुटकारा मिलता है, इनके भक्तों पर बुरी शक्तियों और तंत्र5 ma veer laxmi मंत्र का कोई प्रभाव नहीं होता है। जिन लोगों को लगता है कि किसी की नजर उनको लग गई है, या कोई उनके खिलाफ तंत्र मंत्र का प्रयोग कर रहा है तो वो लोग मां के इस रूप की आराधना करें। उनकी सारी तकलीफें दूर हो जाएंगी।

मां गज लक्ष्मी
देवी लक्ष्मी के इस स्वरूप की पूजा करने से जीवन में मान सम्मान मिलता है, नौकरी में तरक्की होती है, अगर आप राजनीति में6 ma gaj laxmi है और इनकी पूजा करते हैं तो उच्च पद मिलता है। इसके अलावा जीवन में किसी भी तरह की तकलीफ को दूर करता है मां लक्ष्मी का ये रूप जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए नियमित मां गज लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। मां का ये रूप हमेशा कल्याणकारी सिद्ध होता है।

मां संतान लक्ष्मी
जैसा कि नाम से पता चल रहा है मां लक्ष्मी के इस स्वरूप की पूजा करने से संतान सुख मिलता है। संतान की लंबी उम्र और7 ma santan laxmi तरक्की के लिए भी इनकी पूजा की जाती है। परिवार की तकलीफों को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी के इस रूप की पूजा करनी चाहिए। ये पूरे परिवार के लिए कल्याणकारी होता है। निसंतान दंपत्तियों के लिए मां के इस रूप की पूजा करना बहुत लाभदायी माना गया है।

मां ऐश्वर्य लक्ष्मी
मां का ये रूप बहुत वैभवशाली और ऐश्वर्यशाली है, इस रूप की पूजा करने वालों को कभी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना8 ma aishwarya laxmi पड़ता है। सभी प्रकार के भौतिक सुख सुविधाओं के लिए मां के इस रूप की पूजा करनी चाहिए। खास बात ये है कि ऐश्वर्य लक्ष्मी की पूजा करने से आकर्षण शक्ति भी बढ़ती है। लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं। आपके चेहरे पर अलग ही तेज दिखाई देता है।

मां धन लक्ष्मी
धन-दौलत और संपत्ति चाहने वालों को मां के इस रूप की पूजा करनी चाहिए। इनकी पूजा करते रहने से घर में बरकत होती रहती8 ma aishwarya laxmi है। कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। धन का प्रवाह बना रहता है। बिजनेस में भी कामयाबी मिलती है। सफलता का मार्ग जो एक बार खुलता है तो आप फिर सरपट भागते चले जाते हैं। मां धन लक्ष्मी की पूजा करना बहुत फलदायी माना गया है।