इस शनिवार को जरूर करें ये उपाय, जिंदगी से हर दुख दूर करेंगे शनिदेव

इस शनिवार आप ये उपाय जरूर करें। ज्योतिष के मुताबिक अगर आप इन कामों के करेंगे तो आपकी जिंदगी से शनिदेव सारे दुख दूर कर देंगे।

New Delhi, Mar 16: शनिदेव को ज्योतिष में न्यायाधीश का पद दिया गया है। मनुष्य के हर अच्छे-बुरे कार्य का फल शनि महाराज ही देते हैं। इसलिए शनि की दशा लगते ही व्यक्ति के अच्छे या बुरे दिन शुरु हो जाते हैं।  जिसके जैसे कर्म होते हैं, उसे वैसा ही भाग्य देखना पड़ता है। लेकिन शनि देव को प्रसन्न कर लिया जाए तो सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। व्यक्ति का अच्छा समय शुरु हो जाता है।

सुबह उठकर सबसे पहले ये करें
शनिवार को स्नान आदि से निवृत्त होकर शनि देव का पूजन करे। काले तिल मिलाए हुए सरसों के तेल से भगवान शनि का अभिषेक करें। इसके बाद शनि देव के 108 नामों का स्मरण करे। शनि महाराज से अपने कष्ट दूर करने की प्रार्थना करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से बड़े से बड़े संकट भी दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही मनचाही इच्छा पूरी होने के योग बनने लगते हैं।

काले चने से मिलेगा फायदा
शुक्रवार रात को सवा-सवा किलो काले चने तीन अलग-अलग बर्तनों में भिगोकर रख दें। शनिवार सुबह स्नान-ध्यान आदि से निवृत्त होकर शनि देव का पूजन करें। इसके बाद काले चने का सरसों के तेल में छौंक लगाकर शनि देव को भोग लगाएं। सुबह पहला बर्तन सवा किलो चने भैंसे को खिला दें। शाम को सवा किलो चने कुष्ठरोगियों को दान दें। इससे भाग्य अनुकूल बनता है।

उड़द की दाल से ये उपाय करें
इसके अलावा उड़द की दाल पीसकर आटा बनाएं। इस आटे को गूंथ कर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। इसके अलाव अगर आपको घर के आसपास कहीं भी काली चींटियों को बिल दिखाई दें, तो उन्हें शक्कर और आटा डालें। इससे समस्या का समाधान जल्द होता है। इसके अलावा शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल या समुद्री नाव की कील से लोहे की अंगूठी बनवाएं।

प्रभु हनुमान को चढ़ाएं सिंदूर
शनिवार को हनुमान जी की पूजा जरूर करें। उन्हें चमेली के तेल में सिंदूर मिला कर चोला चढ़ाएं। इसके अलावा हनुमान जी को लाल गुलाब अर्पित कर चूरमे का भोग लगाएं। हनुमानजी से अपने कष्ट दूर कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय से भी तुरंत राहत मिलती है। समस्या बहुत ही बड़ी हो तो इस उपाय को लगातार हर शनिवार को करें।

इस मंत्र का जाप करें
अंगूठी को पहले तिल के तेल में रखें। इसके बाद शनिमंत्र का 23000 बार जाप करें। मध्यमा अंगुली में इस अंगूठी को पहनें। इससे शनि की दशा में विशेष लाभ होता है। इसके अलावा शनिवार को एक कांसे की कटोरी में तिल का तेल भर कर उसमें अपना चेहरा देख कर शिनि दान लेने वाले को दान करें। इसके अलावा उन्हें कुछ दक्षिणा भी दें। ये उपाय हर शनिवार को भी कर सकते है।

रोगियों को भोजन कराएँ
इसके साथ ही शनिवार के दिन कुष्ठ रोगियों को भोजन कराएं।उन्हें शनि की वस्तुओं जैसे काले जूते, चप्पल, काली छतरी, लोहे, कपड़े, पलंग आदि का दान करें। दान के साथ कुछ दक्षिणा भी अवश्य अर्पित करें। इससे शनिदेव आप पर जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। आपके हर दुख और दर्द का निवापण वो जल्द से जल्द कर देते हैं और आपकी जिंदगी में खुशियां भर देते हैं।