शादी नहीं हो रही है तो करें ये उपाय, इस बार हो ही जाएगा आपका विवाह

marriage

बहुत कोशिश के बाद भी अगर आपकी शादी नहीं हो पा रही है तो ये कुछ उपाय हैं, जिनको आजमाने से आपका विवाह योग बन जाएगा, मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा।

New Delhi, Nov 01: अगर आप उम्र के उस पड़ाव पर हैं जब आपको शादी कर लेनी चाहिए, जब आस पड़ोस की महिलाएं आपसे पूछ पूछ कर परेशान करती हैं कि शादी कब कर रहे हो, तो आपको विवाह कर लेना चाहिए, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी अगर शादी नहीं हो रही है तो बड़ी दिक्कत हो जाती है। पड़ोस की आंटियां, रिश्तेदारों के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो जाता है। हालांकि ये अलग बात है कि अगर कोई शादी ही नहीं करना चाहता है। लेकिन घर वालों की कोशिशों के बाद भी शादी नहीं हो रही है तो क्या करना चाहिए. ये हम आपको बता रहे हैं। कुछ उपाय हैं जिनको आजमा कर आप शादी में आ रही रुकावटों को दूर कर सकते हैं।

सोमवार को करें ये उपाय
चलिए आपको बताते हैं कि अगर बहुत कोशिशों के बाद भी शादी नहीं हो पा रही है तो क्या करना चाहिए. ये पहला उपाय है। सोमवार के दिन सवा किलो चने की दाल और सवा लीटर कच्‍चे दूध का दान करें। ये उपाय हर सोमवार को नियमित तब तक करते रहें जब तक शादी न हो जाए। यकीन मानिए कि जल्द ही शादी का योग बन जाएगा। ये उपाय सबसे आसान उपाय माना जाता है।

श्रीकृष्ण के मंत्र का जाप करें
शादी का योग नहीं बन पा रहा है। रिश्ता जुड़ने के बाद भी मंजिल तक नहीं पहुंच पा रहा है तो आप को श्रीकृष्ण के मंत्र का जाप करना चाहिए। खास तौर पर अगर आप किसी से प्रेम करते/करती हैं तो ये उपाय जरूर आजमाना चाहिए। ‘क्‍लीं कृष्‍णाय गोविंदाय गोपीजनवल्‍लभाय स्‍वाहा।’श्रीकृष्ण के इस मंत्र का 108 बार जाप करें, इसका असर आप खुद देखेंगे कि किस तरह से शादी की बाधाएं खत्म होने लगती हैं।

दुल्हन से लगवाएं मेंहदी
शादी में बाधाएं आ रही हैं, तो इसके लिए आप किसी नई दुल्हन से, जिसकी शादी होने वाली है, अपने हाथ में मेंहदी लगवाएं, नई दुल्हन को शुभ माना जाता है। इसका लाभ ये होगा कि आपको मनपसंद जीवनसाथी मिल जाएगा। हां ध्यान रखें कि मेंहदी लगवाते समय किसी को पता न चले कि आप किस लिए दुल्हन से मेंहदी लगवा रही हैं। इसका हल्ला हो जाता है तो काम पूरा नहीं होता है।

भोलेनाथ करेंगे इच्छा पूरी
शादी और सोमवार का पुराना संबंध है, कहते हैं कि शादी के इच्छुक लोगों को सोमवार का व्रत रखना चाहिए। इसके अलावा विवाह के इच्‍छुक युवक-युवतियां हर सोमवार को मंदिर में जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। कन्‍याएं 16 सोमवार का व्रत रखकर भी लाभ प्राप्‍त कर सकती हैं। भोलेनाथ सबकी मनोकामना पूरी करते हैं। सोमवार को ये उपाय करने से निश्चित तौर पर फायदा होता है।

लड़कियां करें ये उपाय
जिन लड़कियों की शादी नहीं हो पा रही है वो ये उपाय कर सकती हैं। सोमवार के दिन कन्‍याएं पूजा वाले पांच नारियल लें। शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव की मूर्ति के सामने ये नारियल रखकर ‘ऊं श्रीं वर प्रदाय श्री नम:’ मंत्र का जाप करें। उसके बाद पांचों नारियल मंदिर में ही चढ़ा दें। ये उपाय करने से मनपसंद जीवनसाथी मिलता है। लड़कियों को ये उपाय जरूर करना चाहिए।

गुरुवार को करें केले की पूजा
शादी के इच्छुक लड़के और लड़कियों को गुरुवार के दिन ये उपाय करना चाहिए। गुरुवार को केले के पेड़ पर जल अर्पित करके शुद्ध घी का दीपक जलाकर गुरु के 108 नामों का उच्‍चारण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवनसाथी की तलाश पूरी हो जाती है। सबसे खास बात ये है कि इस उपाय को करने के लिए आपको कहीं दूर भी नही जाना पड़ेगा। केले का पेड़ घर पर होना चाहिए।

गाय को करें दान
गाय का महत्व हमारे पुराणों में बहुत ज्यादा माना गया है। इसलिए विवाह नहीं हो पाने पर गुरुवार के दिन आटे के दो पेड़े पर थोड़ी सी हल्‍दी लगाकर गाय को खिला दें। इसके साथ ही थोड़ा सा गुड़ और चने की दाल भी गाय को खिलाएं। गाय को खाना खिलाना वैसे भी पुण्य का काम माना जाता है। गुरुवार को ये उपाय करने से शादी में आ रही रुकावटें खत्म हो जाती हैं। आपको मनपसंद जीवनसाथी मिलता है।