विज्ञान ने भी माना, ये है दुनिया की सबसे आकर्षक महिला

क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे आकर्षक महिला कौन हैं ? अगर नहीं जानते तो आज जान लीजिए। विज्ञान ने भी इस बात पर अपनी मुहर लगा दी है।

New Delhi, Nov 07 : आपने कभी ये बात जानने की कोशिश की है कि दुनिया की सबसे आकर्षक महिला कौन हो सकती है ? क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि आखिर कौन वो महिला है, जिसका फिगर दुनिया की तमाम महिलाओं से सबसे बेहतर है ? अगर आपने आज तक नहीं सोचा तो दिमाग पर ज्यादा जोर ना डालें, हम आपको बता रहे हैं आखिर वो महिला कौन हैं।

फिगर को लेकर होशियार
आज के दौर में लोग लोग, खास तौर पर लड़कियां अपने फिगर को लेकर काफी होशियार रहती हैं। घंटों तक जिम में पसीना बहाना, खूब कसरत करना, सुबह सुबह मॉर्निग वॉक या रनिंग करना और ना जाने क्या क्या चीजें लोग अपने फिगर को मेंटेन करने के लिए करते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद क्या आप जानते हैं कि दुनिया में बेस्ट फिगर वाली महिला कौन हैं ?

केली ब्रूक हैं सबसे बेस्ट
दुनिया में ऐसी कौन सी महिला है, जिसके फिगर को साइंस भी बेस्ट मानता है ? हाल ही में टेक्सास यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स ने एक रिसर्च की है। इस रिसर्च के जरिए इस बात का पता लगाया गया है कि दुनिया में किस महिला का फिगर सबसे मस्त है। इस बात का जवाब भी मिल गया है। साइंटिस्ट ने ब्रिटिश मॉडल कैली ब्रूक के फिगर को दुनिया का सबसे बेस्ट फिगर कहा है।

सर्वे में निकले हैं ये रिजल्ट
केली ब्रूक के फिगर को साइंटिस्ट्स ने सबसे सही और बेस्ट कहा है। इसके पीछे कुछ वजहें भी हैं। दरअसल इस रिसर्च के दौरान वैज्ञानिंकों ने पाया कि ना तो कैली दुबली हैं और ना ही मोटी हैं। उनके शरीर का हर एक हिस्सा परफेक्ट है। साइंटिस्ट को ये रिसर्च करने में काफी माथा पच्ची करनी पड़ी है। इसके बारे में भी हम आपको बता रहे हैं कि कैसे ये रिसर्च हुई है।

साइंटिस्ट को करनी पड़ी माथापच्ची
साइटिस्ट ने सबसे पहले लोगों से पूछा कि उनके मुताबिक बेस्ट फिगर वाली महिला में क्या होना चाहिए। हजारों लोगों के पूछने के बाद जवाब आया कि एक महिला की हाइट, उसके बालों से लेकर वेट, चेहरे का शेप और हिप्स तक देखा जाता है और उसके बाद ही इस नतीजे पर पहुंचा जाता है कि उसका फिगर दुनिया के सबसे शानदार मानकों पर सही उतरता है या नहीं।

मानकों पर खरी उतरी केली ब्रूक
साइंटिस्ट ने पाया कि हजारों लोगों के जवाब के बाद कैली ब्रूक इन सभी मानकों पर खरी उतर पाई हैं। दुनिया में सिर्फ एक महिला कैली ब्रूक ही ऐसी हैं, जो हर किसी की उम्मीदों पर खरी उतर पाई हैं। कैली के फिगर को हर किसी ने बेहतरीन करार दिया है। आप ये तस्वीरें देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि कैली किस मादक शरीर और मस्त फिगर की मालकिन हैं।

प्लेब्वॉय की मॉडल रह चुकी हैं केली
‘प्लेब्वॉय’ की पूर्व मॉडल केली ब्रुक को पसंद करने वालों की दीवानगी का ये आलम है कि सर्वे में शामिल हुए ज्यादातर पुरुष उनके साथ समय बिताने के लिए क्रिसमस उपहार, शराब और यहां तक कि शानदार भोजन तक न्योछावर करने को तैयार हैं। ‘सन ऑनलाइन’ की खबर के मुताबिक, सर्वे में 33-वर्षीय केली के बाद चेरिल कोल और हेलेन फलैन्गन दूसरे और तीसरे नंबर पर लोगों की पसंदीदा रहीं।

2500 लोगों पर किया गया सर्वे
इस सर्वे में 2,500 लोग शामिल हुए। वेबसाइट ने बताया कि यदि सवाल ये हो कि लोग अपने परिवार के साथ छुट्टी बिताना चाहते हैं या फिर किसी सेलिब्रिटी के साथ, तो लोग हमेशा सेलिब्रिटी के साथ को पसंद करते हैं। यानी साफ है कि दुनिया की सबसे आकर्षक महिला का खिताब इस सर्वे के हिसाब से कैली ब्रूक को दिया गया है। उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।