स्वास्थ्य

दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, इनसे होते हैं इतने नुकसान

दही को कुछ चीजों के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिये। इससे फायदे की जगह नुकसान होने लगता है, क्योंकि कुछ चीजों के साथ दही खाने से शरीर में टॉक्सीन निकलने लगता है।

New Delhi, Apr 23 : गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा लोग दही और उससे बनी हुई चीजें खाना पसंद करते हैं, लेकिन दही को कुछ चीजों के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिये। इससे फायदे की जगह नुकसान होने लगता है, क्योंकि कुछ चीजों के साथ दही खाने से शरीर में टॉक्सीन निकलने लगता है, जिसकी वजह से पेट गड़बड़ होने से लेकर उल्टी आना, जी मिचलाना जैसी समस्या होने लगती है।

दही खाना फायदेमंद
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार वैसे तो Curd खाना स्वास्थ्य के लिये बेहद फायदेमंद होता है, इसे कैल्शियम से लेकर लेटिक एसिड का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप इसे सही ढंग से खाते हैं, तो ये आपको बेहद फायदा पहुंचाएगा। डाइजेशन सुधारने के लिये इससे बेहतर कुछ और नहीं है। लेकिन कुछ चीजों के साथ खाने से ये उल्टा असर करती है। आइये आपको बताते हैं कि Curd को किन चीजों के साथ ना खाएं।

आम के साथ दही
गर्मी के दिनों में लोग Curd खाना पसंद करते हैं, साथ ही आम भी गर्मी के मौसम में ही मिलता है। कई लोग Curd के साथ आम खाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिये। अगर आप इन दोनों को साथ में खाते हैं, तो आपकी बॉडी में टॉक्सीन बन जाएंगे, आम की तासीर गर्म होती है, तो Curd की ठंडी, इसी वजह से दोनों के मिलने पर टॉक्सीन बनने लगती है।

चीज के साथ दही
चीज के साथ दही नहीं खाना चाहिये। आयुर्वेद में इन दोनों को एक साथ खाने से बिल्कुल मना किया गया है, इन्हें साथ में खाने में बॉडी पर निगेटिव असर होता है। इसलिये भूलकर भी दही के साथ चीज ना खाएं, नहीं तो फिर आपको पछताना पड़ सकता है।

इडली डोसे के साथ दही
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक वैसे तो इडली बनाने में Curd का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर इडली डोसे को दही के साथ खाया जाए, तो ये नुकसान पहुंचाता है, इसलिये भूलकर भी इडली-डोसे के साथ दही का इस्तेमाल ना करें। हालांकि ज्यादातर लोग इडली-डोसे को सांभर के साथ खाना पसंद करते हैं।

केले के साथ दही
केले के साथ दही खाने के लिये भी मना किया जाता है। अगर आप केले के साथ दही खाते हैं, तो ये आपके शरीर पर उल्टा असर करने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार केला और दही साथ खाने से फ्लोरिया की शिकायत हो सकती है। इसलिये इससे परहेज करें। अगर आपको खाना ही है, तो केला या दही दोनों के खाने में दो घंटे का गैप रखें।

उड़द की दाल के साथ दही
उड़द की दाल के साथ दही खाने से जहर बन जाता है, इसलिये इसे भूलकर भी नहीं खाना चाहिये। कई लोग उड़द दाल की खिचड़ी को दही के साथ खाते हैं, ऐसा भी नहीं करना चाहिये। ये शरीर के भीतर जाकर अम्ल बनाना शुरु कर देता है, जिसकी वजह से दूसरी परेशानियां शुरु हो जाती है।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago