दही को कुछ चीजों के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिये। इससे फायदे की जगह नुकसान होने लगता है, क्योंकि कुछ चीजों के साथ दही खाने से शरीर में टॉक्सीन निकलने लगता है।
New Delhi, Apr 23 : गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा लोग दही और उससे बनी हुई चीजें खाना पसंद करते हैं, लेकिन दही को कुछ चीजों के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिये। इससे फायदे की जगह नुकसान होने लगता है, क्योंकि कुछ चीजों के साथ दही खाने से शरीर में टॉक्सीन निकलने लगता है, जिसकी वजह से पेट गड़बड़ होने से लेकर उल्टी आना, जी मिचलाना जैसी समस्या होने लगती है।
दही खाना फायदेमंद
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार वैसे तो Curd खाना स्वास्थ्य के लिये बेहद फायदेमंद होता है, इसे कैल्शियम से लेकर लेटिक एसिड का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप इसे सही ढंग से खाते हैं, तो ये आपको बेहद फायदा पहुंचाएगा। डाइजेशन सुधारने के लिये इससे बेहतर कुछ और नहीं है। लेकिन कुछ चीजों के साथ खाने से ये उल्टा असर करती है। आइये आपको बताते हैं कि Curd को किन चीजों के साथ ना खाएं।
आम के साथ दही
गर्मी के दिनों में लोग Curd खाना पसंद करते हैं, साथ ही आम भी गर्मी के मौसम में ही मिलता है। कई लोग Curd के साथ आम खाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिये। अगर आप इन दोनों को साथ में खाते हैं, तो आपकी बॉडी में टॉक्सीन बन जाएंगे, आम की तासीर गर्म होती है, तो Curd की ठंडी, इसी वजह से दोनों के मिलने पर टॉक्सीन बनने लगती है।
चीज के साथ दही
चीज के साथ दही नहीं खाना चाहिये। आयुर्वेद में इन दोनों को एक साथ खाने से बिल्कुल मना किया गया है, इन्हें साथ में खाने में बॉडी पर निगेटिव असर होता है। इसलिये भूलकर भी दही के साथ चीज ना खाएं, नहीं तो फिर आपको पछताना पड़ सकता है।
इडली डोसे के साथ दही
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक वैसे तो इडली बनाने में Curd का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर इडली डोसे को दही के साथ खाया जाए, तो ये नुकसान पहुंचाता है, इसलिये भूलकर भी इडली-डोसे के साथ दही का इस्तेमाल ना करें। हालांकि ज्यादातर लोग इडली-डोसे को सांभर के साथ खाना पसंद करते हैं।
केले के साथ दही
केले के साथ दही खाने के लिये भी मना किया जाता है। अगर आप केले के साथ दही खाते हैं, तो ये आपके शरीर पर उल्टा असर करने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार केला और दही साथ खाने से फ्लोरिया की शिकायत हो सकती है। इसलिये इससे परहेज करें। अगर आपको खाना ही है, तो केला या दही दोनों के खाने में दो घंटे का गैप रखें।
उड़द की दाल के साथ दही
उड़द की दाल के साथ दही खाने से जहर बन जाता है, इसलिये इसे भूलकर भी नहीं खाना चाहिये। कई लोग उड़द दाल की खिचड़ी को दही के साथ खाते हैं, ऐसा भी नहीं करना चाहिये। ये शरीर के भीतर जाकर अम्ल बनाना शुरु कर देता है, जिसकी वजह से दूसरी परेशानियां शुरु हो जाती है।
https://www.youtube.com/watch?v=HT52pBOftVs