स्वास्थ्य

इस समय भूल कर भी ना खाएं दही, नहीं तो बन जाएगी जहर

दही खाना किसे अच्छा नहीं लगता है, लेकिन दही खाते समय समय का ध्यान रखें, इस वक्त पर अगर आपने दही खाई तो ये जहर बन सकती है।

New Delhi, Feb 14: आप खाना खाने के लिए बैठे हैं, सामने एक कटोरे में दही पेश कर दी जाए तो दिल खुश हो जाता है, दही कई तरह से उपयोग की जा सकती है, वैसे तो दही खाने में सेहतमंद होती है, लेकिन कई लोगों को इस से शिकायत भी होती है, कहते हैं कि हर वक्त दही नहीं खानी चाहिए, नहीं तो इस से नुकसान हो सकता है, बताते हैं कि दही की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे खाने में सावधानी बरतनी चाहिए। हम आपको बताएंगे कि किस समय आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए, नहीं तो ये जहर बन सकती है।

दही फायदेमंद लेकिन रहें सावधान
आमतौर पर ये माना जाता है कि दही खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन उसके बाद भी आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, नहीं तो जो दही स्वाद में अच्छी होती है वो आपके लिए जहर भी बन सकती है। इसे गलत वक्त पर खाने से नुकसान भी हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक दही किस समय नहीं खानी चाहिए।

क्या कहता है आयुर्वेद
आयुर्वेद के मुताबिक रात के वक्त दही खाने से बचना चाहिए। दरअसल रात के समय हमारे शरीर में कफ की प्राकृतिक प्रबलता बढ़ जाती है। इसके अलावा रात को दही खाने से पेट की बीमारी होने के भी खतरे रहते हैं।  जानकारों के मुताबिक रात में दही खाना सेहतमंद नहीं होता है। ऐसा करने से फूड पॉइजनिंग  हो सकती हैं।

पाचन तंत्र पर असर
रात में दही खाने से पाचन तंत्र पर गलत असर पड़ सकता है, आपकी पाचन प्रक्रिया खराब हो सकती है। रात में इसे पचाने के लिए एनर्जी बर्न करने की जरूरत होती है। रात में ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद सो जाते है। जिससे दिक्कत बढ़ने लगती है।इसके अलावा शरीर में यदि सूजन आदि हो तो, दही खाने से हमेशा बचना चाहिये क्‍योंकि यह सूजन को और भी ज्‍यादा बढ़ा देता है।

इंफेक्शन हो सकता है
रात मं दही खाने से जो अगली परेशानी हो सकती है वो इन्फैक्शन की है, रात में दही खाने से इन्फैक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे खांसी और जुखाम हो सकता है। गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान लोग रात में बिलकुल भी दही ना खाएं। इससे दर्द कम होने की बजाए बढ़ जाएगा।

बसंत में दही नहीं खानी चाहिए
केवल रात में ही नहीं बल्कि बसंत के मौसम में भी दही खाने से बचना चाहिए। दही स्वाद में खट्टी, तासीर में गर्म और पचाने में भारी होती है। ये वसा, ताकत, कफ, पित्त, पाचन शक्ति बढ़ाती है। एक बात और याद रखिए, खट्टी दही को कभी भी गरम कर के नहीं खाना चाहिये। ये सावधानियां आप बरतें तो दही से नुकसान नहीं होगा।

सुबह दही खाना सबसे फायदेमंद
दही खाने का सबसे अच्छा समय होता सुबह का वक्त, नाश्ते में दही की एक कटोरी में शक्कर मिलाकर खाने से खून की कमी दूर होती है। दही को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें ऐसे कैमिकल होते हैं, जिसके कारण ये दूध के मुकाबले जल्दी पच जाती है। जिन लोगों को पेट की परेशानियां उनके लिए दही या उससे बनी लस्सी, छाछ का उपयोग करना फायदेमंद होता है।

ये बातें नोट कर लें
दही खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, ये शुभ कामों से पहले भी खिलाई जाती है, तो ऐसे में दही खाते समय वक्त का ध्यान जरूर रखें, रात में और बसंत के मौसम में दही खाने से बचें, ये सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है, जो चीज शुभ काम से पहले खिलाई जाती है उसका इस्तेमाल ऐसे करें जिस से आपकी सेहत पर गलत असर ना पड़े।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago