गणपति लगाएंगे बेड़ा पार, सिंह और मकर के लिए विशेष दिन, पढ़ें 15 दिसंबर बुधवार का राशिफल

महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखने की सलाह है। संतानों के साथ मतभेद होगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सचेत रहना आवश्यक है।

मेष राशिफल
यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इस विचार को टाल दें। आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन होगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे।
वृषभ राशिफल
आज आपको काफी समय से रुके किसी काम में लाभ प्राप्‍त हो सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर लाभ प्राप्‍त होगा। शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं।
मिथुन राशिफल
यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान आ सकता है। आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशिफल
संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज आप किसी जरूरी कार्य के लिए खर्च करेंगे। जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह राशिफल
आज किसी कारण से ससुराल पक्ष से नाराजगी बढ़ सकती है। मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।
कन्या राशिफल
कठिन कार्य भी आप आसानी से कर लेंगे। माता-पिता का सुख सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को शारीरिक कष्ट से कुछ खिन्नता हो सकती है। व्यर्थ व्यय भी आज आपके हाथ से हो सकता है।व्यापार में धनलाभ होगा।
तुला राशिफल
आप भले इंसान और हमेशा परहित के बारे में सोचते हैं लेकिन आपको दूसरों से उतना साथ नहीं मिलता है। आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव और निष्ठा रखें।
वृश्चिक राशिफल
सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई विवाद चल रहा है तो आपको उसमें सफलता मिलने की संभावना है। रुपये-पैसे के मामले में आज आपको लाभ मिल सकता है।

धनु राशिफल
आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिल रहा है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक पेट में दर्द होने की आशंका है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।
मकर राशिफल
अनावश्यक खर्चे भी आपके सामने पेश आ सकते हैं और इनको आपको करना ही पड़ेगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं किसी रुके कार्य की पूर्ति होगी। किसी नये कार्य में निवेश करना पड़ सकता है तो आपको भविष्‍य में लाभ होगा।
कुंभ राशिफल
आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुखपूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा। शाम से लेकर रात तक यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी।
मीन राशिफल
खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपको खुशी होगी और मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों के साथ मस्‍ती से समय कटेगा।