शनिवार, 22 जनवरी का दैनिक राशिफल- कन्‍या और कुंभ के लिए शुभ दिन, तुला यात्रा ना करें

भाई बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे सम्बंध रहेंगे। आर्थिक लाभ भी होंगे। प्रियतमा का सहवास मिलेगा। सार्वजनिक मान-सम्मान मिलेगा। चित्त में प्रसन्नता रहेगी।

मेष राशि
गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण रहेगा। गहरे चिंतन- मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएँगे। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। अचानक धन लाभ होगा। हितशत्रुओं से बचकर रहें। नए कार्यों का प्रारंभ न करने तथा स्त्री और पानी से संभलने की गणेशजी सलाह देते हैं।
वृषभ राशि 
परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएँगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में व्यश और कीर्ति मिलेगी। व्यापारी व्यापार में विकास कर सकेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ और विदेश से समाचार मिलेगा।
मिथुन राशि
घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं। इससे सावधान रहना आवश्यक है।
कर्क राशि
दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा। साथ-साथ स्वास्थ्य की शिकायत भी रहेगी। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च होगा। प्रेममीजनों के बीच वाद-विवाद होने से मनमुटाव या बोलाबोली होगा।

सिंह राशि
नकारात्मक विचार हताशा पैदा करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। घर में विसंवादिता का वातावरण रहेगा। माता- पिता के साथ मतभेद होगा अथवा उनका स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन, मकान तथा वाहन आदि दस्तावेज करने में सावधानी रखें।
कन्या राशि 
प्रतिस्पर्धियों को भी आप परास्त कर सकेंगे। भाई बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे सम्बंध रहेंगे। आर्थिक लाभ भी होंगे। प्रियतमा का सहवास मिलेगा। सार्वजनिक मान-सम्मान मिलेगा। चित्त में प्रसन्नता रहेगी।
तुला राशि 
आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव करा सकती है। द्विधा में फंसा मन आपको कोई ठोस निर्णय पर नहीं आने देगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय आय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन- मुलाकात का अवसर आएगा। जीवनसाथई के साथ गाढ़ी आत्मीयता का अवसर आएगा। जीवनसाथी के साथ गाढ़ी आत्मीयता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशि 
स्वास्थ्य खराब होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ रकझक के कारण मन दुःखी होगा। परिणाम स्वरूप मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थ रहेंगे। क्रोध पर अंकुश रखना पड़ेगा। दुर्घटना से बचें। कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखें। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी रहेगी।
मकर राशि
मित्रों, सगे- सम्बंधियों के साथ बाहर जाएँगे। मागलिक प्रसंगों में उपस्थित होंगे। स्त्री मित्रों तथा पत्नी और पुत्र से लाभ होगा। विवाहोत्सुक युवक- युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होगी। प्रवास- पर्यटन होंगे।
कुंभ राशि
बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भई प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है।
मीन राशि
मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान करेंगे। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। संतानों की समस्याएँ आपको चिंतित करेंगे।