26 दिसंबर रविवार का राशिफल पढ़ें, सूर्य जैसी चमक रही है कर्क राशि की किस्‍मत, सिंह को बड़ा लाभ

पढ़ें रविवार का दैनिक राशिफल, जानें आपकी राशि में आज क्‍या विशेष होने वाला है । 12 राशियों के लिए कौन सी वो एक सलाह दी जा रही है, जिसे पूरा करने से आपको लाभ होगा ।

मेष राशिफल – बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। कार्य समयानुसार पूर्ण नहीं होंगे। व्यवसाय में भी संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। ऊपरी अधिकारी आप के पक्ष में नहीं रहेंगे।
वृषभ राशिफल
आप को रुचिकर मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने- फिरने से आनंद- उल्लास प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आप को प्राप्त होगा, खर्च अधिक होगा।
मिथुन राशिफल
आज आप के परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आप के अपूर्ण कार्य पूर्ण होने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है।
कर्क राशिफल
पारिवारिक वातावरण में शांति बनी रहेगी। शारीरिक और मानसिकरुप से स्फूर्ति और प्रसन्नता का अनुभव आप करेंगे। आप के अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशिफल
मध्याहन के बाद आप आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता प्राप्त होगी। बौद्धिक चर्चा टालिएगा ऐसी गणेशजी की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। शेयर- सट्टे में साहस न करें।
कन्या राशिफल
गूढ़ रहस्य और आध्यात्मिकता के प्रति आप को आकर्षण अधिक रहेगा। मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रुप से कुछ व्यग्रता का अनुभव करेगें। माता का स्वास्थ्य बिगड सकता है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करना आज के दिन के लिए टालिएगा।
तुला राशिफल
मध्याहन के बाद आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। छोटे प्रवास की संभावना भी है। साथियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक राशिफल
परिवार का वातावरण हर्षोल्लासपूर्ण रहेगा। इसलिए अगर क्रोध की मात्रा बढे़ तो भी क्रोध न कीजिएगा। स्नेहीजन तथा मित्रों से मिलने के प्रसंग का आनंद लें। मध्याहन के बाद नकारात्मक विचार आप को परेशान कर सकते हैं। आप की वाणी या वर्तन से परिवारजनों में से किसी को दुःख पहुंच सकता है।

धनु राशिफल
परिवारजनों के साथ संबंधों में कुछ कडवाहट उत्पन्न हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। शल्यक्रिया करने जैसे कार्यों को आज टालिएगा। मध्याहन के बाद कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का वातावरण आनंदप्रद रहेगा।
मकर राशिफल
सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है। मनोरंजन- आनंद उल्लास के पीछे खर्च होगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कोर्ट- कचहरी के कार्य में संभलकर चलिएगा।
कुंभ राशिफल
प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आप के कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है। व्यवसाय में लाभ भी होगा।
मीन राशिफल
ऊपरी अधिकारी तथा प्रतिस्पर्धीजनों के साथ व्यर्थ चर्चा या विवाद न करिएगा। प्रवास हो सकता है। मध्याहन के बाद कार्यालय का वातावरण अनुकूल होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के सम्बंध में कहीं दूर जाना पडे ऐसी संभावना है। संतान की प्रगति से संतोष होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।