26 अगस्‍त, रविवार का दैनिक राशिफल, छुट्टी का दिन है आज रिलैक्‍स करें

रविवार का दिन कई लोगों के लिए छुट्टी का दिन होता है, तो इस छुट्टी के दिन को करें पूरी तरह इंज्‍वॉय । पढ़ें अपनी राशि का राशिफल और जानें पूरा दिन आप कैसे इंज्‍वॉय कर सकते हैं ।  

New Delhi, Aug 25 : मेष राशि – गणेशजी कहते हैं कि आज आप का मित्र समूह के साथ आनंद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा आपका भी मित्रों के पीछे खर्च होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतानो से भी लाभ होगा। प्राकृतिक स्थल पर प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन नौकरी करनेवालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थजीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि
किसी भी नये कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट सम्बंधित रोगों से परेशानी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेंगीं, इससे उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च भी अधिक होगा। महत्त्वपूर्ण कार्यो के लिए आज कोई निर्णय न लीजिएगा।
कर्क राशि
गणेशजी कहते हैं कि प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पडेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की भी संभावना है। निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यो से दूर रहने का गणेशजी सूचन करते हैं। ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता लाभदायी होंगे।

सिंह राशि
वैवाहिक जीवन में आपस में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच में तनाव होगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लेना। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में मत पडिएगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा।
कन्‍या राशि
आज के दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में भी तथा नौकरी के स्थल में भी वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य-संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च साधारण की अपेक्षा अधिक हो सकता है।

तुला राशि
आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। संतानो की चिंता आपको सताएगी। विद्या-अभ्यास में बाधाएँ आएँगी। वाद-विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर वह सफल नहीं हो पाएगा। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी। मानभंग हो सकता है। प्रवास टालिएगा।
वृश्चिक राशि
आज शांत चित्त से दिन बिताने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। चिंतातुर मन तथा अस्वस्थ शरीर आपको व्यग्र रखेगा। सम्बंधियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है। किसी भी प्रकार के दस्तावेज करने में सावधानी बरतिएगा।

धनु राशि
आज के दिन परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग न हो इसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम आपको कठिनाई में से बाहर निकालेगी। शेयर-सट्टे में पूँजी-निवेश करने का आयोजन आप कर पाएँगे। आरोग्य मध्यम रहेगा। आँख में पीडा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में अधिक ध्यान देना होगा।
मकर राशि
ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे। गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, सगेसम्बंधियों की तरफ से भेंट सौगात मिलेंगे, शारीरिक, मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्यजीवन में परमानंद का अनुभव करेंगे। गिरने- चोट लगने से बचने के लिए गणेशजी कहते हैं।

कुंभ राशि
आज का दिन शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक तथा मानसिकरुप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिवारजनों के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन करने का तथा भेंट उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे। आध्यात्मिक विचार आपके हृदय एवं मन को छू लेंगे।
मीन राशि
लोभ या लालच में न फँसने की गणेशजी सलाह देते हैं। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतिएगा। पूँजी-निवेश अथवा सही, मुहर करने से पहले ध्यान रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता भी कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। परिवारजनों से मतभेद होने की संभावना है।
(Source : GaneshaSpeaks)