मौत से पहले यमराज हर किसी को देते हैं 4 संकेत, पहचानिए इन संकेतों को

yamraj

मौत से कोई बच नहीं सकता है, लेकिन ये पता चल सकता है कि मौत कब होने वाली है। यमराज मौत से पहले हर किसी को 4 संकेत देते हैं। जानिए वो कौन से संकेत हैं।

New Delhi, Nov 03: ये सभी को पता है कि एक ना एक दिन सभी को मरना ही है। लेकिन मरने से हर कोई डरता है. मौत को कोई रोक नहीं सकता है। जो पैदा हुआ उसका मरना तय है। एक बात ये भी है मरने से पहले कुछ संकेत मिल जाते हैं जिस से पता चल जाता है कि मौत होने वाली है। ऐसा माना जाता है कि यमलोक से यमराज के दूत हर इंसान को मरने से पहले 4 संकेत देते हैं। इन संकेतों से पता चल जाता है कि अब अंतिम समय आने वाला है। इन 4 संकेतों को लेकर भी एक कहानी प्रचलित है। जिसके मुताबिक यम राज ने अपने एक भक्त अमृत को वचन दिया था कि वे हर किसी के मौत से पहले ही 4 संकेतों से जरिए इसकी सूचना भेजेंगे। जिस से वो अपने अधूरे काम पूरे कर सके।

यम और अमृत की कहानी
यम राज और अमृत की कहानी क्या इस बारे में हम आपको बता रहे हैं। अमृत यमुना के किनारे रहता था। अपनी मौत के भय से वो यम देवता की दिन रात पूजा करता था। उसकी तपस्या से खुश हो कर यम राज ने उसे वरदान मांगने को कहा। इस पर अमृत ने अमरता का वरदान मांगा। इस पर यम ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है। मौत से कोई नहीं बच सकता है।

अमृत का वरदान
यम राज की ये बात सुनकर अमृत ने कहा कि अगर मौत से कोई बच नहीं सकता तो कुछ ऐसा करिए जिस से जब मौत नजदीक हो तो पता चल जाए कि वो मरने वाला है। ऐसा होने पर वो अपने अधूरे काम कर सकता है। अपने परिवार की आगे की जिंदगी के लिए कुछ प्रबंध कर सकता है। इसके बाद ही यम ने उस से वादा किया कि ऐसा ही होगा।

यम ने अमृत से वादा लिया
अमृत को वरदान देने के बाद यम ने उस से एक वादा भी लिया। यम ने कहा कि जैसे ही उसे अपनी मौत का संकेत मिल जाएगा वो संसार से विदाई लेने की तैयारी शुरू कर देगा। इतना कहकर यम अदृश्य हो गए। इसके बाद अमृत आराम से अपनी जिंदगी जीने लगा। उसने साधना बंद कर दी, उसे यकीन था कि यम संकेत भेजेंगे। वो विलासिता से जीवन जीने लगा। धीरे धीरे उसके बाल सफेद होने लगे।

यम के संकेतों को समझ नहीं पाया
बाल सफेद होने के बाद अमृत के दांत टूट गए। उसकी आंखों की रोशनी भी कमजोर हो गई। फिर भी अभी तक उसे कोई यम राज का कोई संदेश नहीं मिला था। इसी तरह, कुछ साल और बीते और अब वह बिस्तर से उठने में भी असमर्थ हो गया, उसका शरीर बिल्कुल लकवाग्रस्त जैसी स्थिति में पहुंच गया। एक दिन वो हैरान रह गया, जब उसने अपने पास यमदूतों को देखा. उसने परेशान होकर घर में यमराज का पत्र ढूंढना शुरू कर दिया पर उसे ऐसा कोई पत्र नहीं मिला और उसने यम राज पर धोखा देने का आरोप लगाया।

यमराज का जवाब
अमृत के आरोपों पर यम ने उसे कहा कि उन्होंने उसे 4 संकेत भेजे लेकिन वो अपनी विलासिता मं उन संकेतों को समझ नहीं पाया। इस पर अमृत ने कहा कि वो तो इस बात का इंतजार कर रहा था कि यम की तरफ से उसे कोई पत्र मिलेगा, जिस में लिखा होगा कि वो मरने वाला है। इस पर यम ने कहा कि वो संकेत पत्र के रूप में भेजेंगे ये किसने कहा था।

मौत के 4 संकेत
यम ने उस से कहा कि उन्होेंने 4 संकेत दिए थे। जब तुम्हारे बाल सफेद हो गए थे वो पहला संकेत था। जब तुम्हारे सारे दांत टूट गए, वो मेरा दूसरा संकेत था। तीसरा संकेत वो था जब अमृत ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी। चौथा संदेश वो था जब शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया। यम ने अमृत से कहा कि वो इनमें से कोई भी संकेत नहीं समझ पाया।

आप भी समझिए इन संकेतों को
यम की तरफ से हर किसी को ये 4 संकेत भेजे जाते हैं। इनको एक तरह से जीवन चक्र भी कहा जा सकता है। आप के बाल सफेद होने लगते हैं। दांत टूट जाते हैं। बुढ़ापे में ऐसा ही होता है। उसके बाद आपकी आंखों की रोशनी जाती रहती है। आप असहाय हो जाते हैं। बिस्तर पर पड़ जाते हैं। ये संकेत काफी पुराने समय से हमारे बड़े बूढ़े बताते आए हैं, आपने भी सुना होगा कि कई बड़े बुजुर्ग ये कहते थे कि उनके जाने का समय हो गया है। वो इन संकेतं के कारण ही कहते थे।