जानिए गुरुवार को किन 9 राशियों की किस्‍मत चमक रही है, 22 फरवरी का राशिफल

गुरुवार के दिन पीले वस्‍त्र पहनना शुभ होता है, इस दिन केले की पूजा करें और श्री हरि विष्‍णु को याद कर उनकी आराधना करें । आगे पढ़ें आपके लिए गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है ।

New Delhi, Feb 21 : मेष  – मेष राशि वालों के गुरुवार का दिन ऊर्जा और संकल्प से भरपूर है।बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय अच्छी ख़बर लाते रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव मुमकिन है। आप भागदौड़ भरी दिनचर्या व खान-पान में अनियमितता के चलते असंतुष्ट और नाख़ुश महसूस कर सकते हैं। आय में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। प्रियजनों से हुई दूरी आपको बेचैन कर सकती है।

वृष 
इस गुरुवार आपको अपनी सेहत का ख़ास ख़्याल रखने की ज़रूरत है। आप अपने स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसकाRashifal2 प्रभाव आप पर नकारात्मक रहेगा। अतः आक्रामकता से बचें। धीरे-धीरे आपमें इच्छा-शक्ति का विकास होगा और किसी भी चीज़ को हासिल करने में इससे आपको सहायता मिलेगी। संभव है कार्य में आपको कुछ निराशा हाथ लगे। आर्थिक तौर पर प्रगति होगी, साथ ही आपका वैवाहिक जीवन भी अधिक सुखमय रहेगा।

मिथुन  
धार्मिक और आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। मुमकिन है कि आप तीर्थयात्रा पर जाएं। भाई-बहन में किसी कीRashifal3 तबियत बिगड़ सकती है।  पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी।  आपके कर्म आपको सफलता की राह पर ले जाएंगे, हालांकि आपको आलस्य से दूर रहने की ज़रूरत है। वैवाहिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी।
कर्क  – आप उत्साह से लबरेज़ रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। हो सकता है कि इस गुरुवार आपके कुछ प्रियजन आपको ठीक-से नहीं समझें और इसके चलते रिश्तों में तनाव आ सकता है। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। छोटी-मोटी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है।

सिंह  
अपने शब्दों पर ध्यान देने की ज़रूरत है, क्योंकि शब्दों का ग़लत चुनाव विवाद की वजह बन सकता है। काम-काज को बढ़ाने के लिए आप घर Rashifal5से दूर जा सकते हैं। इससे आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। इसके चलते प्रियजनों से हुई दूरी आपको बेचैन कर सकती है। इसलिए निजी और पेशेवर जीवन में सन्तुलन बनाने की आवश्यकता है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा।

कन्या
आपके पास कई बेहतरीन मौक़े आएंगे, जिनसे आपको काफ़ी आर्थिक लाभ हासिल होगा। सामाजिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे तथा आपकीRashifal6 प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। मित्रों व प्रियजनों के साथ इस वर्ष अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है।  सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है।
तुला  – गुरुवार  की शुरुआत ऊर्जा-पूर्ण रहेगी, लेकिन व्यवहार में आक्रामकता हो सकती है जिसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति के लिए यह ज़रूरी है।  सेहत थोड़ी गड़बड़ रह सकती है।शब्दों को सोच-समझकर बोलें। किसी सहकर्मी से कुछ कहासुनी भी हो सकती है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस गुरुवार कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप दृढ़ता से ऐसा करने के लिए तैयार हैं तोRashifal8 आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।  सेहत को लेकर आपको थोड़ा सजग रहने की ज़रूरत है। आप अपने विरोधियों पर विजय पाएंगे। जहां तक आर्थिक हालात की बात है तो आपके ख़र्चे काफ़ी अधिक रहेंगे, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आपको बहुत सोच-समझकर निवेश करने की ज़रूरत है।

धनु  
आपकी संवेदनशीलता में और इज़ाफ़ा होगा। ख़ासतौर पर आपको अपनी सेहत का ख़ास ख़्याल रखने की ज़रूरत है। आवश्यकता से अधिकRashifal9 तनाव और बहुत ज़्यादा काम-काज आपकी तबियत ख़राब कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पूरे प्रयत्न झोंक देते हैं ताकि मन मुताबिक़ परिणाम हासिल हो सकें। Boss आपसे काफ़ी उम्दा प्रदर्शन की आशा करेंगे, इसलिए आप पर अधिक दबाव आ सकता है। आर्थिक तौर पर गुरुवार थोड़ा चुनौती भरा रहेगा। इसलिए कोई भी बड़ा आर्थिक काम टालना बेहतर रहेगा

मकर  
एक तरफ़ आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है और आप महसूस कर सकते हैं कि आर्थिक तौर पर हालात थोड़े कठिन हो रहे हैं। वहीं दूसरीRashifal10 ओर सेहत को लेकर भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके तार विदेशों से जुड़ सकते हैं और उस ज़रिए से आपकी आय में वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं। अध्यात्म में आपका रुझान बढ़ेगा और भौतिक वस्तुओं से थोड़ी दूरी महसूस करेंगे।

कुंभ  
आपका ध्यान मुख्यतः धनार्जन पर केन्द्रित रहेगा और अपने कठिन परिश्रम से आप काफ़ी लाभ प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। आपकीRashifal11 आर्थिक स्थिति काफ़ी सुदृढ़ होगी। लंबी यात्राओं का योग भी बन रहा है। इस गुरुवार आप बुद्धिमत्तापूर्ण फ़ैसले करेंगे। यदि आप ध्यान दें तो आपकी सेहत में भी अच्छा सुधार हो सकता है.
मीन – आय में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं।  ख़र्चे में वृद्धि हो सकती है, रुपये-पैसे की अधिक चिन्ता नहीं रहेगी। आय के नए स्रोतों को खोजने की ओर आपका रुझान रहेगा और आप एकाधिक स्रोतों से धनार्जन करने में सफल भी रहेंगे