शुक्रवार को क्या कहती है आपके ग्रहों की चाल, आज ही पढ़ें कल का राशिफल

दिन शुक्रवार, तारीख 30 मार्च । महीने का ये शुक्रवार कैसा रहेगा आपके लिए, किस राशि का होगा भाग्‍योदय और किस राशि के लिए है थोड़ा सा मुश्किल समय, जानें और पढ़े शुक्रवार का राशिफल ।

New Delhi, Mar 29 : मेष राशि – साहित्य का सर्जन करने और कलात्मक अभिगम में वृद्धि करने के लिए शुभ है । स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आप का मन प्रसन्न होगा। मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। शत्रु और प्रतिस्पर्धीयों की भावनाओं के साथ आप की भावनाओं का संघर्ष होगा। कार्यालय में तथा ऊपरी अधिकारियों के समक्ष सावधानी बरतने की सलाह है।

वृषभ राशि
आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा । आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएँगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ  होने के योग हैं। आप के प्रति आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा। कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए  दिन बहुत अच्छा है, क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संतान के पीछे खर्च के योग हैं।

मिथुन राशि
दिन सुख- शांतिपूर्वक बीतेगा। भाईयों के साथ- रखे मेलजोल से आप को लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों से भी  भेंट होगी। परंतु मध्याहन के बाद मन में नकारात्मक विचारों से मन पर व्यग्रता छाई रहेगी। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा।  कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव होगा। घर का वातावरण उग्र रहेगा। जमीन आदि के पत्रों पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच- विचार कर लीजिएगा। बहुत अधिक भावुक न हों.

कर्क राशि
दिन आप के लिए लाभ लेकर आएगा । परिवारजनों का सहकार मिलेगा। वाणी की सुंदर शैली से  आप का कार्य सरलता से संपन्न हो जाएगा। मध्याहन के बाद प्रवास या पर्यटन के आयोजन कर पाएँगे। सहकार्यकर के साथ निकटता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।  मन की प्रसन्नता भी आप के दिन के आनंद को बढा देगी ।

सिंह राशि
दिन आप की कार्यपद्धति दृढ मनोबलयुक्त रहेगी । बडों से आप को लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मेलजोल बना रहेगा। वाणी में उग्रता अधिक रहेगी जिसे कम करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण में भी मेलजोल बना रहेगा।  खर्च अधिक न हो जाय इसका ध्यान रखिएगा। दूर स्थित विदेशी स्वजनों, मित्रों से बहुत दिनों के बाद हो रहा व्यवहार आनंदप्रद और लाभदायी रहेगा।

कन्‍या राशि
मन को भावना के प्रवाह में अधिक न बहने दीजिएगा। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखिएगा। आय से अधिक खर्च बढ सकता है। परंतु मध्याहन के बाद आप को पिता और बडों का सहकार मिलता रहेगा, इससे आप के मन से चिंता का भार कम होकर मन प्रफुल्लित होगा। आरोग्य के विषय में असंतोष रहेगा।

तुला राशि
नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। आप का मन वैचारिक स्तर पर अटका सा रहेगा, जिससे मनोबल की दृढता में कमी आएगी। मित्रवर्ग से आप को विशेष लाभ होगा। व्यापार से भी लाभ होगा परंतु मध्याहन के बाद भावुकता की अधिकता से आप का मन व्यग्र बनेगा। चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड सकती है। वाणी और वर्तन में संयम बनाए रखें। खर्च की मात्रा  कुछ अधिक रहेगी।

वृश्चिक राशि
व्यावसायिक क्षेत्र में  आप के कार्य की बहुत प्रशंसा होगी  । कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज हेतु दिन बहुत अनुकूल है। सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मध्याहन के बाद मित्रों से लाभ होगा। दिनभर वैचारिक स्तर पर अनिश्चितता का वातावरण रहने से किसी निश्चित निर्णय पर आप नहीं आ पाएँगे। आवश्यक निर्णय मध्याहन के बाद न लें।

धनु राशि
आप के स्वभाव में उग्रता रहेगी और साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा । धार्मिक यात्रा या प्रवास की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में विध्न या विवाद होने की भी संभावना है, परंतु मध्याहन के बाद कार्यालय के वातावरण में कुछ सुधार होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आप का वर्चस्व बढता रहेगा। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज हेतु समय अनुकूल है। पिता की ओर से लाभ होगा, साथ ही आरोग्य में सुधार होगा।

मकर राशि
बीमारी के पीछे खर्च अधिक होगा। आकस्मिक धन का खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। बाहर के खान-पान की व्यवस्था को  संभवतः टालिएगा। चारित्र्य पर कोई उंगली उठाए ऐसा कोइ कार्य न करें। निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहिएगा।

कुंभ राशि
व्यापारी वर्ग और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य कीजिएगा  । वैवाहिक जीवन में मनदुःख के प्रसंग बनेंगे। विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा । घर का वातावरण शांतिदायी रहेगा। दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं।
मीन राशि – दिन मध्यम फलदायी रहेगा  । परिवार के सदस्यों के साथ  मेलजोल बने रहेंगे। दैनिक कार्य में विलंब होंगे। सहकार्यकरों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त नहीं होगा।
(Source : GaneshaSpeaks)