1 अप्रैल का राशिफल, मकर राशि के लिए बन रहे हैं विदेश जाने के योग

1 अप्रैल, दिन रविवार जानिए 12 राशियों के लिए महीने का पहला दिन कैसा रहेगा । किस राशि के लिए बन रहे हैं शुभ योग और किन राशियों के लिए है मुश्किल का समय ।

New Delhi, Mar 31 : मेष राशि – व्यावसायियों के लिए  न लाभदायी है । परिवार का आनंददायी वातावरण भी आप के मन को प्रफुल्लित रखने में सहायता करेगा। घर में सुखदायी घटना घटेगी। शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। आप को सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप को यशकीर्ति मिलेगी। व्यापार में भागीदारों के साथ आप के सम्बंध प्रेमभरे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ  सम्बंधो में निकटता आएगी।

वृषभ राशि
आपकी वाणी का जादू किसी को अभिभूत करके आपको लाभ दिलाएगा। वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेंगे। शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी । पठन- लेखन जैसी साहित्यिक प्रवृत्तियों में अभिरुचि बढ़ेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बावजूद आपके काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात संभव हो सकेगा। पेट की तकलीफ परेशान करेगी।

मिथुन राशि
आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच में तूतू-मैंमैं होने की भी संभावना है। स्थावर संपत्ति के पात्रों के विषय में सावधानी रखिएगा। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना रहेगी। उग्रतापूर्ण बौद्धिक चर्चा में भाग न ले।
कर्क राशि – किसी भी कार्य को अविचारितापूर्वक न करने की  सलाह है। आप के स्वजनों के साथ हुई भेंट से आनंद मिलेगा। उनसे प्रेमपूर्ण सम्बंधों से आप के आनंद में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धीयों के सामने मनोबलपूर्वक टिके रहिएगा।

सिंह राशि
बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होने से चर्चा में भाग ले सकते हैं परंतु वाद-विवाद टालिएगा । पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद  आप को संभलकर चलने की सलाह देते हैं। भाईयों से लाभ होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी।

कन्‍या राशि
आप की वाणी के प्रभाव से आप ही को लाभ होगा । इससे अन्य लोगों के साथ आप के सम्बन्धों में प्रेम की भी वृद्धि होगी। आप का पर्यटन आप के लिए आनंददायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी आप को लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। विदेश के साथ व्यापार में सफलता के साथ-साथ लाभ भी मिलेगा। रुचिपूर्ण भोजन मिलेगा।

तुला राशि
क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाए रखने की  सलाह  है। वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। कायदे से जुडी़ बातों और निर्णयों को सोच-समझकर कीजिएगा। भ्रांति को हो सके तो दूर कीजिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य  बिगड सकता है। परंतु मध्याहन के बाद आप को प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक रूप से आप को लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
जीवनसाथी प्राप्त होने के लिए  दिन शुभ है । आय और व्यापार में भी वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ प्रवास घूमने जा सकते हैं जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक बितेगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढेगी  । इसलिए किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार न कीजिएगा। मित्रों के साथ अनबन होने से मानसिक रूप से आप अस्वस्थ हो सकते हैं।

धनु राशि
आपकी कार्य की योजनाएँ अच्छी तरह से संपन्न होगी। व्यवसायिक रूप से भी सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में भी उन्नति होगी। परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा। मित्रों से हुई भेंट से मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रवास या पर्यटन का योग है।  दिन धन के लाभ के लिए शुभ है। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे।

मकर राशि
विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए संभावनाएँ बढ सकती है । धार्मिक यात्रा से  आप धर्मिष्ठता की अनुभूती करेंगे। परिवारजनों में आनंद-उल्लास का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारियों को भी आप के कार्य से प्रसन्नता होगी। धन के साथ-साथ मान-सन्मान की भी वृद्धि होगी। पिता की ओर से लाभ होगा। गृहस्थ्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ राशि
स्वास्थ्य संभालने के लिए खान-पान में ध्यान रखिएगा। अपनी वाणी पर संयम रखने से आप किसी के साथ उग्र चर्चा अथवा मनमुटाव को टालने में सफल हो सकेंगे। मध्याहन के बाद आपके प्रसन्नता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकेगा।
मीन राशि – व्यापार में भागीदारी से आप को लाभ होगा । किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ आनंद मनाने से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव आप करेंगे।
(Source : GaneshaSpeaks)