शादी में रुकावट आ रही है तो ये नुस्खे आजमाएं, जिंदगी में बहार आ जाएगी

अगर आपकी शादी में रुकावट आ रही है तो कुछ काम ऐसे हैं, जो आपको हर हाल में निपटाने चाहिए। ज्योतिष बताते हैं कि ये नुस्खे काम के हैं।

New Delhi, Nov 17 : देवोत्‍थानी एकादशी यानी 31 अक्‍टूबर से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की लंबी निंद्रा के बाद जागते हैं। इसलिए इस वक्त को विवाह के लिए बड़ा शुभ माना जाता है। इस दौरान देशभर में लाखों सादियां होती हैं। लेकिन कुछ युवक या युवतियां ऐसी होती हैं, जिनकी शादी में रुकावट आती है।

वक्त का इशारा समझें
अगर आपके विवाह में भी कुछ अड़चनें आ रही हैं तो आपको कुछ काम करने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में इन उपायों को बेहद सटीक कहा गया है। इसलिए अगर आपको विवाह में कुछ अड़चनें या रुकावटें आ रही हैं तो वक्त के इशारे को समझ लेना चाहिए। इस दौरान कुछ ऐसे उपाय कर लेने चाहिए, जिनसे ये परेशानियां हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी।

सोमवार के दिन ये काम
सोमवार हर किसी के लिए शुभ माना जाता है। खास तौर पर इस दिन को भगवान शंकर का दिन कहा जाता है। महादेव को दूध बेहद पसंद है। इसलिए सोमवार के दिन 1200 ग्राम चने की दाल और सवा लीटर कच्‍चा दूध गरीबों को दान कर लेना चाहिए। कहा जाता है कि ये उपाय तब तक करना चाहिए, जब तक आपका विवाह ना हो जाए। इसके अलावा भी कुछ खास बातें हैं।

प्रेम विवाह के लिए ये काम करें
भगवान कृष्ण को लीलाधर, मुरलीधर, रास रचैया कहा जाता है। प्रेम की परिभाषा अगर जाननी है तो भगवान कृष्ण से समझनी चाहिए। अगर आपके प्रेम विवाह में रुकावट आ रही है को आपको भगवान कृष्‍ण के इस मंत्र का 108 बार जान करना चाहिए। ये मंत्र है ‘क्‍लीं कृष्‍णाय गोविंदाय गोपीजनवल्‍लभाय स्‍वाहा।’ हर दिन इस मंत्र का जाप करने से अच्छे फल मिलते हैं।

दुल्हन के हाथ से मेहंदी लगवाएं
कई बार कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका असर परोक्ष और अपरोक्ष रूप से औरों पर भी पड़ता है। कहा जाता है कि अगर आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आपको एक टोटका जरूर करना चाहिए। किसी दुल्‍हन से अपने हाथ में मेंहदी लगवाएं। तमाम ज्योतिष शास्त्री कहते हैं कि इससे निश्चित रूप से लाभ मिलता है और आपको भी अपना साथी जरूर मिलेगा।

शिव-पार्वती की साधना करें
अगर विवाह में कोई परेशानी आ रही है तो महादेव और माता पार्वती की शरण में चले जाएं। महादेव प्यार का स्वरूप कहे जाते हैं। शायद ऐसा प्यार भी आपने नहीं देखा होगा कि महादेव ने कई जन्मों तक माता पार्वती का इंतजार किया था। इसलिए 16 सोमवारों के व्रत रखें। मंदिर में जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। इससे आपको कई लाभ प्राप्त होते हैं।

कन्याएं ये काम करें
कन्याओं के लिए विवाह एक जरूरी काम होता है। जिन कन्याओं के विवाह में कुछ अड़चनें आ रही हैं तो उन्हें एक काम जरूर करना चाहिए। पूजा वाले पांच नारियल लें। मंदिर में जाकर भगवान शिव की मूर्ति के सामने इन्हें रखे। इसके साथ ही ‘ऊं श्रीं वर प्रदाय श्री नम:’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद पाचों नारियलों को मंदिर में ही चढ़ा दीजिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें
शादी में रुकावट आ रही है तो गुरुवार को केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें। इसके बाद शुद्ध घी का दीपक जलाएं। गुरु के 108 नामों का उच्‍चारण करें। इसके साथ ही गुरुवार के दिन गाय को आटे के दो पेड़े पर थोड़ी सी हल्‍दी लगाकर खिलाएं। हो सके तो थोड़ा सा गुड़ और चने की दाल भी गाय को खिलाएं। इससे आपकी तमाम बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।