28 सितंबर, शुक्रवार का राशिफल : वैभव लक्ष्‍मी की कृपा से आज धन कमाने का सुनहरा मौका

शुक्रवार का दिन मां वैभव लक्ष्‍मी और मां संतोषी की पूजा आराधना का दिन है । इस दिन की शुरुआत देवी के चरणों में गुलाब चढ़ाकर करें, बहुत लाभ होगा । आगे पढ़ें आज का दैनिक राशिफल ।

New Delhi, Sep 27 : मेष – गणेशजी की कृपा से आप का दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएँगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। माता से लाभ होने के संकेत गणेशजी को प्रतीत होते हैं। मित्र एवं सम्बंधिओं से घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।
वृषभ- गणेशजी आज आपको सावधान रहने की सलाह देते हैं। आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रहेंगें। स्वास्थ्य खराब होने और आँखो में कष्ट होने की संभावना गणेशजी को प्रतीत होती है। स्वजनों एवं परिवारजनों के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ेगा। आज शुरू किये गए कार्य अपूर्ण रहेंगे। खर्च अपेक्षा से अधिक होगा और घोर परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। दुर्घटना हो सकती है, सावधान रहें।

मिथुन – आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि होगी ऐसा गणेशजी सोचते हैं। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। समयानुसार उत्तम भोजन सुख है।
कर्क – गणेशजी के अनुसार आज का दिन आप के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति – मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदली करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।

सिंह – आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत करेगें एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रहे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। आरोग्य मध्यम रहेगा।
कन्या – गणेशजी आज वाणी संयम रखने का सूचन करते हुए यह कहते हैं कि आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। संभवतः प्रवास न करें। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें।

तुला – आज का दिन में आप का मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा पर्यटन के योग हैं। आज मनोरंजन साधनों एवं वस्त्रालंकारों की खरीदी का योग है। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है।
वृश्चिक – आज आप के घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धीयों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दफ्तर में सहकर्मीयों से अच्छा सहकार मिलेगा। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। मायके से समाचार आने के योग गणेशजी देख रहे हैं। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे।

धनु – आज आपको यात्रा-प्रवास न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। संतानो के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। कार्यसफलता न मिलने पर निराश होने के योग गणेशजी देख रहे हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। प्रणय संबंधों के लिए आज का दिन योग्य है और, प्रियपात्र के साथ रोमांचक पल का आनंद ले पाएँगे।
मकर – आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगडे-टंटे के अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगडेगा।

कुंभ – गणेशजी कहते हैं कि आज आप के मन से चिंता का भार हलका हो जाएगा और आप मानसिकरुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेष कर भाई-बहनों के साथ संबंधो में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।
मीन – नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
(Source : Ganesha Speaks)