महाशिवरात्रि: शिवलिंग पर ये 10 चीजें चढ़ाएं, हर इच्छा पूरी करेंगे महादेव

महाशिवरात्रि के दिन आपको कुछ खास काम करने चाहिए। शिवलिंग पर इस दिन 10 चीजें चढ़ाएंगे तो, महादेव आपकी हर इच्छा पूरी करेंगे। जानिए ये खास बातें

New Delhi, Feb 12: इस बार महाशिवरात्रि को लेकर दो बातें कही जा रही हैं। पंचाग मतभेद की वजह से देश के कुछ हिस्सों में इसे 13 फरवरी को मनाया जा रहा है। इसके अलावा कुछ जगहों में इसे 14 फरवरी को मनाया जाना है। शिवरात्रि पर शिवपूजा का विधान क्या है ? इस बारे में भी हम आपको कुछ खास बातें बता रहे हैं। आप भी जानिए और इन नियमों को सभी को बताएं।

भगवान शिव का विशेष स्थान
सभी देवी-देवताओं में भगवान शिव का विशेष स्थान है। शिवपुराण के अनुसार इस पूरे ब्रह्मांड की रचना महादेव की इच्छा से ब्रह्मा जी ने की है। शिवजी की की पूजा से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और कुंडली के ग्रह दोष शांत हो जाते हैं। अब आप भी जानिए कि आखिर शिवलिंग पर ऐसी कौन-कौन सी 10 चीजें चढ़ानी चाहिए, जिससे वो प्रसन्न हो जाएं।

इस बात का ध्यान रखें
इससे पहले इस बात का ध्यान रखें कि मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इसके पीछे ज्योतिष में कुछ खास बातें भी बताई गई हैं। बताया गया है कि इससे इंसान का स्वभाव शांत होता है। आचरण स्नेहमय होता है। जल महादेव को बहुत प्रिय हैष। वो बस जल चढ़ाने से ही खुश हो जाते हैं और इंसान की जिंदगी में कई सुख लेकर आते हैं।

शहद चढ़ाएं महादेव को
इसके अलावा कहा जाता है कि महादेव को शहद चढ़ाना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि महादेव को शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती है। इसके अलावा महादेव को एक चीज और भी प्रिय है। वो चीज है दूध कहा जाता है कि महादेव को दूध अर्पित करने से उत्तम स्वास्थ्य मिलता है। इसलिए इस शिवरात्रि ये काम जरूर करें।

दही का अभिषेक करें
शिवलिंग पर दही का अभिषेक करना इंसान के लिए बहुत फायदेमंद कहा गया है। बताया गया है कि दही चढ़ाने से हमारा स्वभाव गंभीर होता है। जी हां अगर आप चंचल स्वभाव के हैं, या फिर आपका मन एक जगह नहीं लगता तो शिवलिंग पर दही चढ़ाएं। इससे आपके स्वभाव में परिवर्तन आ सकता है। खास बात ये है कि आप खुद को बदला हुआ महसूस करेंगे।

शिवरात्रि के दिन घी चढ़ाएं
इसके अलावा कहा जाता है कि शिवलिंग पर महाशिवरात्रि के दिन घी चढ़ाना चाहिए। महादेव को घी चढ़ाने से शरीर में ताकत का संचार होता है। इसलिए कहा भी गया है कि घृत स्नान करने से महादेव बेहद जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अलावा मंहादेव का इत्र बेहद पसंद है। ज्योतिष में कहा गया है कि ईत्र से स्नान करवाने से विचार पवित्र होते हैं।

शिवजी को चंदन चढ़ाएं
शिवजी को चंदन चढ़ाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।केशर अर्पित करने से हमें सौम्यता प्राप्त होती है। भांग चढ़ाने से हमारे विकार और बुराइयां दूर होती हैं। शकर चढ़ाने से सुख और समृद्धि बढ़ती है। इसलिए इस बार महाशिवरात्रि पर ये काम जरूर कीजिएगा। महदेव को प्रसन्न करने के लिए ये काम करें।