बुद्धवार के दिन ये काम करें, घर में सुख, शांति और दौलत बरसाएंगे गणपति

बुधवार को भगवान गणपति की पूजा का विधान है। भगवान गणेश भक्तों पर प्रसन्न होकर दुखों को हरते हैं अौर भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

New Delhi, Mar 13: कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व श्री गणपति जी की पूजा की जाती है। यहां कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाने से सारी परेशानियां दूर होकर धन की प्राप्ति होती है। अगर इन उपायों को बुधवार के दिन किया जाए तो शीघ्र फल की प्राप्ति होती है। आइए इन बातों के बारे में आपको जानकारी देते हैं कि बुद्धवार के दिन आपको क्या करना चाहिए।

सबसे पहले ये काम करें
बुधवार के दिन सुख और शांति के लिए क्या करना चाहिए ? सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि किसी हाथी को हरा चारा खिलाएं अौर श्रीगणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश जी से परेशानियां दूर करने के लिए प्रार्थना करें। इससे जीवन में आ रही परेशानियां कुछ दिनों में ही दूर हो जाएंगी। इसके अलावा भी इस बारे में खास बातें हैं।

इस बात का ध्यान रखें
इसके अलावा बुधवार सुबह शीघ्र उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर एक कांसे की थाली लें। थाली में चंदन से ऊँ गं गणपतयै नम: लिखें। उसके बाद थाली में पांच बूंदी के लड्डू रखकर नजदीक के श्रीगणेश मंदिर में दान करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं। कहा जाता है कि इससे आपके घर में मौजूद कई परेशानियां दूर हो जाती हैं।  

गुड़ चढ़ाएं, सुख प्राप्त होगा
बुधवार सुबह शीघ्र उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर श्रीगणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश को 21 गुड़ की ढेली के साथ दूर्वा रखकर अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान गणेश भक्तों पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं अौर उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी को 21 गुड़ की ढेली के साथ दुर्वा रखकर अर्पित करें।

शुद्ध घी का भोग लगाएं
बुधवार को स्नानादि के बाद भगवान गणेश को शुद्ध घी अौर गुड़ का भोग लगाएं। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं। बुधवार के दिन भगवान गणेश का आभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। बुधवार के दिन श्रीगणेश मंदिर जाकर दान करें। दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है अौर भगवान गणेश भक्तों पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं। इसके साथ ही गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करें।

मावे के लड्डू का भोग लगाएं
उसके बाद मावे के लड्डुअों का भोग लगाएं अौर सभी में बांट दें। इसके थोड़ी देर के बाद घी अौर गुड़ गाय को खिलाएं। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याअों से मुक्ति मिलती है।हिन्दू धर्म में गाय को अपनी माता के समान माना जाता है। उनकी सेवा करनें से आपको सिख-शान्ति की प्राप्ति होती है। इसके लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। जिससे कि सभी देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी।

गणेशजी को सिंदूर चढ़ाएं
गणेशजी को सिंदूर चढ़ाएं। हनुमानजी के साथ ही गणपति जी का श्रृंगार भी सिंदूर के किया जाता है। इसीलिए गणेशजी को सिंदूर चढ़ाने से सभी परेशानियां दूर होती हैं। अगर आप के बुध ग्रह खराब है तो इसके लिए बुधवार के दिन किसी गरीब या किसी मंदिर में जाकर हरे मूंग का दान करे इससे आपका बुध ग्रह का दोष शान्त हो जाएगा।