बुधवार के दिन ये काम करें, धन लाभ के साथ बरसेगी गणेश जी की कृपा

ज्योतिष शास्त्र में हर दिन का अपना महत्व है। आज हम आपको बता रहे हैं कि बुधवार के दिन ऐसा क्या करना चाहिए कि मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी की कृपा भी बरसे।

New Delhi, Dec 26: आज हम आपको ज्योतिषशास्त्र की कुछ खास बातों के बारे में बता रहे हैं। दरअसल ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि हर दिन आपके लिए बेहद खास होता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि बुधवार के दिन आपको क्या खास करना चहिए, जिससे आप पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेज जी की कृपा बनी रहे। आइए अब आपको इन बातों के बारे में भी जानकारी दे देते हैं।

हाथी को चारा खिलाएं
बुधवार के दिन किसी हाथी को हरा चारा जरूर खिलाना चाहिए। भगवान गणेश को गजानन भी कहा गया है। इसलिए कहा गया है कि इस दिन हाथी को चारा खिलाने से गणपति आप पर कृपा बरसाते हैं। इसके बाद श्रीगणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश से परेशानियां दूर करने के लिए प्रार्थना करें। इससे जीवन में आ रही परेशानियां कुछ दिनों में ही दूर हो जाएंगी।

मन से गणपति की साधना करें
बुधवार को गणपति की पूजा का विधान है। भगवान गणेश भक्तों पर प्रसन्न होकर दुखों को हरते हैं अौर भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी करते हैं। कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व श्रीगणेश जी की पूजा की जाती है। यहां कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाने से सारी परेशानियां दूर होकर धन की प्राप्ति होती है। यदि इन उपायों को बुधवार के दिन किया जाए तो शीघ्र फल की प्राप्ति होती है।

सुबह उठकर ये काम करें
इसके अलावा बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर एक कांस की थाली लें। इस कांसे की थाली में चंदन से ऊँ गं गणपतयै नम: लिखें। उसके बाद थाली में पांच बूंदी के लड्डू रखकर पास के श्रीगणेश मंदिर में दान करें। बाया जाता है कि ऐसा करने से घर में धन लाभ के योग बनते हैं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसलिए ऐसा जरूर करें।

शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएँ
इसके साथ ही बुधवार के दिन आपको भी एक खास काम करना चाहिए। घर में अगर गणपति की मूर्ति है, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। स्नान करने के बाद भगवान गणेश को शुद्ध घी अौर गुड़ का भोग लगाएं। भगवान गणश को मीठा सबसे ज्यादा प्रिय है। बताया जाता है कि इस दिन प्रभु को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

घर में करें गणपति अभिषेक
अगर आपके पास वक्त है तो इस दिन भगवान गणेश का अभिषेक करें। इससे कुछ विशेष फलों की प्राप्ति होती है। प्रभु के लिए इस दिन वक्त निकालें और उनकी आराधना करें। भगवान गणेश को संकटमोचक कहा गया है। उनकी आराधना करने से घर में सारे क्लेश दूर हो जाते हैं। सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और रास्ते की सारी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।

दान करें, पुण्य कमाएं
बुधवार के दिन श्री गणेश जी के मंदिर जाकर दान करें। दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है अौर भगवान गणेश भक्तों पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं। इसके साथही गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करें। उसके बाद मावे के लड्डुअों का भोग लगाएं अौर सभी में बांट दें। इसके थोड़ी देर के बाद घी अौर गुड़ गाय को खिलाएं। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याअों से मुक्ति मिलती है।