घर में हमेशा होगी धनवर्षा, कभी भी खाली नहीं होगा पर्स, ये फेंग शुई टिप्स अपनाएं

अगर आप फेंग शुई टिप्स अपनाएंगे, तो आपके घर में हमेशा धनवर्षा होगी। आपका पर्स कभी भी खाली नहीं रहेगा। ये टिप्स जरूर अपनाएं।

New Delhi, Feb 02: जाहिर सी बात है कि ना शोहरत और धनवर्षा चाहता है। ये सब करने के लिए इंसान लगातार कोशिश करता रहता है। कोई मेहनत करता है, कोई मेहनत करने के साथ साथ ज्योतिष, वास्तुशास्त्र और फेंग शुई टिप्स के तौर -तरीकों पर भरोसा करता है। कहा जाता है कि इन तीनों का भी इंसान की जिंदगी से एक गहरा रिश्ता है। इस बारे में जानिए।

ऐसे बनती है खुशहाल जिंदगी
पुराने वक्त से खुशहाल जिंदगी के लिए कुछ अलग अलग तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं। इनमे ज्योतिष, वास्तु और फेंग शुई एक अलग ही स्थान रखते हैं। आज हम आपको फेंग शुई की कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। इसके जरिए हम आपको ये बताने जा रहे हैं। जिंदगी में हमेशा धनवान रहने के ये तौर तरीके हैं, जिनके बारे में आपका जानना जरूरी है।

विंड चाइम है लाभदायक
विंड चाइम घर में धनवर्षा का एक सही तरीका है। ये भी खुशी का द्योतक माना जाता है। इसकी खनकती आवाज ना केवल आपके घर में खुशियां लाती है बल्कि धन-संपत्ति के लिए भी शुभ मान जाती है। यह आवाज आपको एक अलग तरह की स्फूर्ति से भर देगी। इसलिए अगर आप इस पर भरोसा करते हैं तो विंड चाइम अपने घर में जरूर लगाएं।

दिशाओं का ध्यान रखें
फेंग शुई में दिशाओं का भी ध्यान रखा गया है। घर में दक्षिण दिशा का खास खयाल रखा गया है। घर का दक्षिण पूर्व हिस्सा धन और संपदा से जुड़ा होता है इसलिए इस दिशा का भी पूरा ख्याल रखें। फेंगशुई से जुड़ी कुछ चीजें यहां भी लगाएं ताकि इस दिशा की पॉजिटिविटी बढ़े। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि घर में धनवर्षा के लिए इस दिशा को स्वच्छ और साफ भी रखें।

ये भी है खास बात
फेंग शुई में इस बारे में कुछ और भी खास बातें बताई गई हैं। इसमें पानी को भी एक महत्व और मान्यता दी गई है। अगर संभव हो सके तो घर की उत्तरी दिशा में पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। जी हां ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सफलता के दरवाजे खुल जाते हैं। इसलिए घर में अगर हर वक्त पैसों की बरसात चाहते हैं तो ये काम जरूर करें।

आईना बड़े काम का है
साथ ही उत्तर दिशा में एक आईना लगाना लाभदायी हो सकता है। इसके अलावा घर की उत्तर दिशा में नीला या काला रंग करवाना भी शुभ माना जाता है। अगर आपको आर्थिक सफलता पानी है तो लॉफिंग बुद्धा निश्चित ही आपकी मदद करेगा। अपने लिविंग रूम में मुख्य द्वार से तिरछी दिशा में एक लाफिंग बुद्धा बैठा दें। ऐसा करने पर घर में सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

ड्रैगन का जोड़ा
फेंगशुई के अनुसार ड्रैगन का जोड़ा समृद्धि का प्रतीक है। इनके पैर के पंजों के मोती सबसे ज्यादा उर्जा संजोए हुए होते हैं। फेंगशुई में ड्रैगन को चार दिव्य प्राणियों में गिना जाता है। ड्रैगन येंग यानी पुरुषत्व, हिम्मत और बहादुरी का प्रतीक है, इसमें अपार शक्ति होती है। डबल ड्रैगन को यूं तो किसी भी दिशा में रखा जा सकता है, लेकिन पूर्व दिशा में रखना सबसे ज्यादा लाभदायक है।