होलिका दहन के राख से करें ये 3 उपाय, रातों-रात पलट जाएगी किस्मत, पूरे साल रहेंगे खुशहाल

holika

पांचांग के अनुसार होलिका दहन इस साल 17 मार्च को है, ऐसे में होलिका दहन पूजा के लिये शुभ मूहूर्त 9.20 मिनट से लेकर 10.31 मिनट तक है।

New Delhi, Mar 13 : फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है, मान्यता है कि इस दिन होलिका दहन और पूजा के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिये, होलिका दहन के अगले दिन रंग-अबीर वाली होली खेली जाती है, होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, धार्मिक मान्यता है कि होलिका दहन से आस-पास की नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती है, इस बार 17 मार्च को होलिका दहन है, वहीं रंग वाली होली 18 मार्च को खेली जाएगी, ऐसे में पांचांग के मुताबिक होलिका दहन का शुभ मूहूर्त तथा 3 खास उपाय बताते हैं।

होलिका दहन शुभ मूहूर्त
पांचांग के अनुसार होलिका दहन इस साल 17 मार्च को है, ऐसे में होलिका दहन पूजा के लिये शुभ मूहूर्त 9.20 मिनट से लेकर 10.31 मिनट तक है, ऐसे में होलिका दहन और पूजन के लिये सिर्फ 1 घंटा 11 मिनट का समय मिलेगा, इसके बाद अगले दिन 18 मार्च को रंग अबीर वाली होली खेली जाएगी।

होली पर बनेगा खास संयोग
ज्योतिषी के मुताबिक इस बार होली का त्योहार खास रहने वाला है, दरअसल इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, इस बार होली के दिन अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, वृद्धि योग और ध्रुव योग बनने वाला है, इसके साथ ही गुरु और बुध का आदित्य योग बनेगा, आदित्य योग में होली की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

होलिका के राख से उपाय
अगर आपके भी घर में बहुत ज्यादा लड़ाई-झगड़े होते हैं, या घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं, तो होलिका के राख की पोटली बना लें, इसके बाद इसे शुभ मूहूर्त में घर के अलग-अलग हिस्सों में रख दें, ऐसा करने से घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी।
अगर आपके घर के बच्चे या किसी सदस्य को बहुत जल्द नजर लग जाती है, अथवा कोई व्यक्ति हमेशा बीमार रहता है, तो इसके लिये होलिका की राख को किसी कपड़े में बांधकर व्यक्ति के सिर से 7 बार घुमाएं, ऐसा करने के बाद उसे मिट्टी में गाड़ दें।
आर्थिक समस्या को दूर करने के लिये होलिका की राख को लाल रंग के कपड़े में बांध लें, इसके बाद इसे तिजोरी या धन वाले स्थान पर रखें, इसके अलावा इसे पर्स की छोटी पॉकेट में भी रख सकते हैं, साथ ही कोई भी कार्य शुरु करने से पहले इस राख का टीका लगाएं, ऐसा करने से सारे काम पूरे होंगे, जीवन में धन की स्थिति अच्छी रहेगी।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं)

https://youtu.be/3mqZ5FuDjNY