आपकी आईब्रो बताती हैं आपका स्वभाव, जानिए समुद्रशास्त्र के ये राज़

समुद्रशास्त्र में आपकी जिंदगी से जुड़े कुछ बड़े राज़ हैं। क्या आप जानते हैं कि आपकी आइब्रो ही ये बता सकती हैं कि आपका स्वभाव कैसा है।

New Delhi, Jan 05: कहा जाता है कि समुद्रशास्त्र में इंसान की जिंदगी के लिए कई बड़ी बड़ी बातें लिखी गई हैं। आज हम आपको इसके मुताबिक बता रहे हैं आपकी आइब्रो का राज। जी हां आप सामने वाले शख्स की आइब्रो देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि वो किस स्वभाव का है और उसके मन में क्या चल रहा है। बस आपको समुद्र शास्त्र के इन नियमों के बारे में जानना है।

चिकनी आइब्रो वाले
समुद्र शास्त्र कहता है कि अगर किसी इंसान की आईब्रो चिकनी हैं, तो वो स्वभाव से काफी मिलनसार होता है। इसके अलावा ऐसे लोग मृदुभाषी भी कहे जाते हैं। ऐसे लोग बात करने में काफी शालीन होते हैं। दोस्तों से मिलना जुलना उनकरी आदत होती है और किसी भई मुश्किल घड़ी में ऐसे लोग दोस्तों का साथ देने की ताकत अपने साथ रखते हैं।

अगर आपस में मिली हों आईब्रो
कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी आईब्रो आपस में मिली होती हैं। ऐसे लोगों के लिए भी समुद्र शास्त्र में बहुत कुछ लिखा गया है। अगर किसी की भौंहें आपस में मिलती हैं तो वो व्यक्ति किसी भी बात को बहुत जल्दी समझ लेता है। यानी वो एक अच्छा श्रोता होता है। कहा जाता है कि अच्छआ श्रोता ही अच्छा वक्ता होता है। इसके अलावा ऐसे लोग अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं।

घनी आईब्रो वाले
कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी आईब्रो काफी घनी होती हैं। समुद्र शास्त्र में बताया गया है कि ऐसे लोग काफी गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग काफी कामुक स्वभाव के भी कहे जाते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से जरा संभलकर ही बात करें। आपको पता भी नहीं लगेगा कि आपकी किस बात पर इन्हें गुस्सा आ जाए और आपसे झगड़ा कर बैठें।

झालदार आईब्रो वाले
कई लोग ऐसे होते हैं जिनकी आईब्रो झालदार या शिकनदार होती हैं। समुद्र शास्त्र में बताया गया है कि ऐसे लोगों का स्वभाव काफी चिड़चिड़ा होता है। ऐसे लोग बहुत ही जल्दी किसी बात से चिढ़ जाते हैं। ऐसे लोग गुस्से में आकर आपको कुछ भी बोल सकते हैं और इसका उन्हें पश्चाताप भी नहीं होता। बताया गया है कि ऐसे लोगों से भी जरा संभकर रहना चाहिए।

इनसे जरा संभलकर
कई लोग ऐसे होते हैं, जिनकी घनी भौंहें तो होती ही हैं, साथ ही उनकी भौहें आपस में मिली होती हैं। समुद्रशास्त्र बताया गया है कि ऐसे लोग ईर्ष्यालु स्वभाव के होते हैं। इसके अलावा शक करना इनकी आदत में शुमार होता है। ऐसे लोग हठी और व्यवहार से काफी अक्खड़ भी हो सकते हैं। बताया गया है कि आंखों से लंबी भौंहें इंसान की जिंदगी में शुभ संकेत लाती हैं।

अगर आईब्रो झुकी हों
कुछ लोगों की आईब्रो झुकी होती हैं। कहा गया है कि ऐसे लोग सामान्य बुद्धि वाले होते हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों का सामाजिक और पारिवारिक जीवन भी सामान्य ही होता है। ऐसे लोगों की कोई बड़ी महत्वाकांक्षा नहीं होती। ऐसी आईब्रो वाले लोगों का पूरा जीवन अपने परिवार के भरण-पोषण में ही गुजर जाता है। स्वाभाव से ऐसे लोग संतोषी प्रवृत्ति के होते हैं।

ऐसी आईब्रो वाले होते हैं कलाप्रेमी
कुछ लोगों की भौंहें आस-पास से थोड़ी ऊपर की ओर उठी होती हैं। इसके अलावा बीच के भाग में थोड़ी नीचे की ओर होती है। ऐसे भौंहों वाले व्यक्ति सौंदर्य और कला के प्रेमी होते हैं। इन्हें कलात्मक चीजें बेहद पसंद आती हैं। घूमना-फिरना इनकी पसंद होती है। मनचाहा काम करना इन्हें पसंद होता है। हालांकि ऐसे लोगों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए।