हर दिन 90 मिनट रहता है बुरा वक्त, इस टाइम पर कोई शुभ काम ना करें

क्या आप जानते हैं कि हर दिन में करीब 90 मिनट का बुरा वक्त होता है। इस दौरान आपको कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। इस बारे में आप भी जान लीजिए।

New Delhi, Feb 21: क्या आप ये बात जानते हैं कि हर दिन करीब 90 मिनट तक आपका बुरा वक्त रहता है। जी हां और इस टाइम पर आपको कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। दरअसल हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम से पहले मुहूर्त देखने की परंपरा है। कहा जाता है कि अगर आप शुभ मुहूर्त में कोई काम करते हैं, तो वो फलदायी रहता है। चलिए इस बारे में आपको बताते हैं।

आप ज्योतिष पर भरोसा करते हैं
अगर आप ज्योतिष पर भरोसा करते हैं, तो ये बात भी जानते होंगे कि अगर गलती से गलत वक्त में कोई काम कर दिया, तो उसका गलत असर देखने को मिलता है। इस दौरान राहुकाल सबसे बुरा वक्त कहा जाता है। राहुकाल के दौरान किसी भी अच्छे काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है कि हर दिन राहुकाल करीब 90 मिनट का होता है।

कम लोग ही ये बात जानते हैं
बेहद कम लोग ये बात जानते हैं कि राहुकाल क्या होता है ? साथ ही लोग ये भी बात जानते होंगे कि किस तरह से ये आपको अशुभ फल देता है। ज्योतिषाचार्यों ने राहुकाल के बारे में बड़ी बातें बताई हैं, आखिर दिन में किस वक्त पर राहुकाल होता है। दरअसल राहुकाल को छाया ग्रह कहा गया है। कहा जाता है कि ये अशुभ फल प्रदान करता है।

इस दौरान शुभ कार्य ना करें
राहुकाल के आधिपत्य का जो वक्त रहता है, उस दौरान शुभ कार्य करना गलत माना गया है। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक के वक्त में से आठवें भाग का स्वामी राहु होता है। कहा जाता है कि ये हर दिन 90 मिनट निश्चित होता है।  प्रत्येक दिन 90 मिनट का एक निश्चित समय होता है, जो राहुकाल कहलाता है। सोमवार के दिन सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक राहुकाल रहता है।

ये है राहुकाल की लिस्ट
मंगलवार को दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक राहुकाल रहता है। इसके अलावा बुद्धवार को दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे के बीच तक राहुकाल का वक्त रहता है। गुरुवार को दोहर 1.30 बजे से 3.00 बजे तक राहुकाल रहता है। शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक राहुकाल रहता है। इस दौरान शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

इस दौरान जरा संभलकर
इसके अलावा शनिवार को सुबह 9.00 बजे से लेकर 10.30 बजे तक राहुकाल रहता है। इसके साथ ही रविवार को शाम 4.30 बजे से लेकर 6 बजे तक राहुकाल रहता है। राहुकाल में शुरू किए गए किसी भी शुभ कार्य में हमेशा विघ्न आता है। अगर इस वक्त में कोई व्यापार से संबंधी काम शुरू किया तो भारी धन हानि होने के योग बनते हैं।

मकान, वाहन ना खरीदें
राहुकाल में खरीदा गया कोई भी मकान, वाहन, जेवरात या फिर बाकी चीजें भी अच्छा फल नहीं देती। किसी भी शुभ कार्य को करते वक्त राहुकाल पर भी विचार कर लेना चाहिए। हर जगह पर राहुकाल का समय अलग-अलग होता हैं। इसके बाद ङी हर वार पर इसके स्टैंडर्ड समय के अनुसार राहुकाल मान सकते हैं। ध्यान रखें और इस दौरान शुभ काम ना करें।