इन 6 राशियों पर हर बार आता है अशुभ योग, इन सावधानियों का ध्यान रखें

आज हम आपको 6 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन पर हमेशा ही 3 अशुभ योग का साया रहता है। देखिए कहीं आप तो इस राशि के जातक नहीं हैं ?

New Delhi, Nov 11 : कहा जाता है कि ज्योतिष शास्त्र में आपके लिए बहुत कुछ लिखा है। आपके भूत, भव्षिय और वर्तमान को लेकर कई बातें इसमें लिखी होती हैं। इस बीच 6 राशियों के जातकों के लिए एक मुश्किल नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र का चंद्रमा तीन तरह के अशुभ योग बना रहा है। इसलिए जरा इन योगों के बारे में आपको जानना जरूरी है।

ये हैं अशुभ योग
ये अशुभ योग उत्पात योग, मृत्यु योगऔर विषयोग हैं। इस वजह से कहा जा रहा है कि इन 6 राशि वालों के लिए आने वाला वक्त जरा मुश्किल हो सकता है। मेष, वृष, सिंह, धनु, मकर और मीन राशि वालों पर इन अशुभ योगों का असर होगा। बताया जाता है कि अगर ऐसा योग बने तो नौकरी से जुड़ी कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं। इसके साथ ही कुछ और भी बातें हैं।

ऐसे बढ़ती है परेशानी
अगर ऐसा अशुभ योग बनता है तो बिजनेस या अन्य खास मामलों से जुड़े आपके राज खुल सकते हैं। इसके साथ ही कहा जाता है कि इस तरह से बने-बनाए काम भी बिगड़ सकती है। इसके साथ ही इस अशुभ योग वाली राशियों पर परेशानियां बनी रहती हैं। मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों पर अशुभ योग का असर ना के बराबर रहेगा।

इन राशियों पर पड़ेगा असर
अब आपको बताते हैं कि किस राशि पर कैसा असर रहेगा और इसके लिए क्या उपाय करने होंगे। राशि वालों के गोचर कुंडली के चौथे भाव का चंद्रमा कामकाज में रुकावट बन सकता है। हो सकता है कि आप महत्वाकांक्षाएं पूरी ना होने से दुखी हो सकते हैं। इस दिन मेष राशि वालों को ऑनलाइन शॉपिंग या लेन-देन करने से पूरी तरहसे बचना चाहिए।

वृष राशि वाले सावधान
इसके अलावा वृष राशि वालों के लिए खास बातें ये है थोड़ा कम बोलें और अपने राज किसी के सामने खोलने की कोशिश ना करें। पैसे खर्च करते वक्त जरा सावधानी बरते और फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। वृष राशि वालों के परिवार से जुड़े किसी काम को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। इसके उपाय के लिए इस बात का क्या रखें कि माता जी के मंदिर में कपूर दान करें।

मिथुन राशि वाले ये करें
मिथुन राशि वालों के लिए भी कुछ खास बातें बताई गई हैं। कहा गया है कि फालतू तनाव या दबाव किसी भी हाल में लेने की कोशिश ना करें। इसके अलावा दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचे रहें। ऐसा करके वो लोग खुद ही परेशानी मोल ले सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा समय जीवनसाथी के साथ बिताने की कोशिश करें। वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशि वालों के लिए सावधानियां
सिंह राशि वालों के लिए कुछ खास बातें लिखी गई हैं। बिना सोचे समझे किसी भी काम को ना करें। दिनभर की घटनाओं से आप परेशान रह सकते हैं। इसके अलावा आप थोड़े बैचेन भी रह सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य से आपका झगड़ा हो सतता है। बताया गया है कि सिंह राशि वालों को अशुभ घटनाओं से बचने के लिए घर या ऑफिस की टेबल पर 1 फूल रखना चाहिए।

धनु राशि वाले ये करें
धनु राशि वाले भी फिलहाल सावधानी बरतें। किसी भी काम की जिम्मेदारी जबरदस्ती अपने सिर पर ना लादें। इस तरह से आप बेहद परेशान हो सकते हैं। इससे आपका तनाव बढ़ सकता है। इसलिए पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक लगाएं। कुल मिलाकर कहें तो इस वक्त 6 राशियों के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए जरा संभलकर ही कदम रखें।