घर से दुखों को दूर कर देंगे भगवान गणेश के ये मंत्र, आजमाकर खुश हो जाएंगे आप !

भगवान गणेश को सुखकर्ता और दुखहर्ता कहा गया है। कहा जाता है कि उनकी पूजा के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे सुख की प्राप्ति होगी।

New Delhi, Jan 18: कहा जाता है कि भगवान गणेश दुखों को हर लेते हैं, इस वजह से उन्हें दुखहर्ता कहा गया है। कहा ये भी जाता है कि गणपति की पूजा करने से घर में सुख और शांति आ जाती है। इस वजह से उन्हें सुखकर्ता भी कहा गया है। लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं, जिन्हें भागवान गणपति की पूजा करने से पहले ध्यान में रखना चाहिए। जानिए ये खास बातें।

खास मंत्रों का जाप करें
गणेश जी के कुछ खास मंत्र हैं, इन्हें ध्यान में रखकर ही गणेश जी की पूजा करने का विधान भी है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि कुछ खास बीज मंत्र ऐसे होते हैं, जिनके जरिए प्रभु को प्रसन्न किया जा सकता है। मन से और ध्यान से अगर आप इन मंत्रों के जरिए गणेश जी की पूजा करेंगे तो जीवन में सुख और शांति का जबरदस्त संचार होता है।

जीवन से हर दुख दूर होगा
जब जीवन में हर तरफ दुख हो, संकट हो और मुश्किलों से निकलने का कोई मार्ग ना दिखे, तो गणेश जी की आराधना फलदायक होती है। गणेश जी की सात्विक साधनाओं का बड़ा विधान है। कहा जाता है कि ये पूजा बेहद ही आसान और प्रभावी साबित होती है। खास बात ये है कि इस पूजा के लिए किसी विधि या फिर विधान की जरूरत नहीं है।

मन में रखें पूजा का भाव
मन में अगर पूजा का भाव है तो इतने से ही गदजानन आपसे प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसा करने पर गणेश जी भक्त को हर संकट से बाहर निकालते हैं। इसके लिए सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि गणेश गायत्री मंत्र का ध्यान रखें। ये मंत्र है ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।। इस मंत्र का उच्चारण रोजाना करें।

ये है गायत्री गणेश मंत्र
ये मंत्र श्री गणेश जी का गायत्री मंत्र है। इस मंत्र का हर दिन शांत मन से 108 बार जप करने से गणेशजी की कृपा होती है। लगातार 11 दिन तक गणेश गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे व्यक्ति के पूर्व कर्मो का बुरा फल खत्म होने लगता है। इसके साथ ही कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से भाग्य व्यक्ति के साथ हो जाता है। कुछ खास बातें और हैं।

तांत्रिक गणेश मंत्र का जाप करें
इसके अलावा गणेश तांत्रिक मंत्र का भी अपने आप में बड़ा महत्व है। ये मंत्र है ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश। ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति। मेरे कर दूर क्लेश।। कहा जाता है कि ये एक तांत्रिक मंत्र है जिसकी साधना में कुछ खास चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। इस बारे में भी हम आपको बता रहे हैं। ये भी जानिए

इन बातों का ध्यान रखें
गणेश तांत्रिक मंत्र का जाप करने का कुछ तरीका भी है। रोज सुबह महादेवजी, पार्वतीजी तथा गणेशजी की पूजा करने के बाद इस मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे व्यक्ति के दुख तुरंत खत्म होते हैं। लेकिन इस मंत्र के प्रयोग के समय व्यक्ति को पूर्ण सात्विकता रखनी होती है और क्रोध, मांस, मदिरा और दूसरी स्त्री से संबंधों से दूर रहना होता है।

ये है गणेश कुबेर मंत्र
ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा। अगर कभी व्यक्ति पर भारी कर्जा हो जाए। या यूं कहें कि आर्थिक परेशानियां आए-दिन दुखी करने लगे। तब गणेशजी की पूजा करें और इसके बाद गणेश कुबेर मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति का कर्जा चुकना शुरू हो जाता है। इसके अलावा भगवान गणेश आपको धन के नए स्त्रोत प्राप्त करवाते हैं।