अगर नौकरी या रोजगार में आ रही है बाधा, तो ऐसे मनाएं जन्माष्टमी, दूर होगी परेशानी

शास्त्रों के अनुसार जन्माष्टमी का पर्व मनाकर हर मनोकामना पूरी की जा सकती है, जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर हो, वो जन्माष्टमी के मौके पर विशेष पूजा से लाभ पा सकते हैं।

New Delhi, Sep 03 : भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को होने की वजह से इसे कृष्ण जन्माष्टमी कहा जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा करने से आयु, संतान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार जन्माष्टमी का पर्व मनाकर हर मनोकामना पूरी की जा सकती है, जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर हो, वो जन्माष्टमी के मौके पर विशेष पूजा से लाभ पा सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि कैसे मनाएं जन्माष्टमी का त्योहार

कैसे मनाएं जन्माष्टमी ?
सुबह प्रातःकाल स्नान करने के बाद व्रत या पूजा का संकल्प लें, फिर कुछ देर बाद जलाहार या फलाहार ग्रहन करें। मध्य रात्रि को भगवान श्रीकृष्ण की धातु की प्रतिमा को किसी पात्र में रख दें, उस प्रतिमा को उसने रखने से पहले दूध, दही, शहद, शर्करा और घी से स्नान कराएं। इसी को पंचामृत स्नान भी कहा जाता है, फिर जल से उन्हें स्नान करवाएं। इस बात का ध्यान रखें, कि भगवान को अर्पित की जाने वाली चीजें शंख में डालकर ही अर्पित की जाएंगी।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निवारण के लिये
अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहते हैं, तो भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत और जल से अभिषेक करें, इसके बाद भगवान को लाल वस्त्र अर्पित करें, फिर उन्हें 27 बार झूला झुलाएं। भगवान को चढाया गया पंचामृत प्रसाद की तरह खुद ग्रहन करें और दूसरों को भी बांटें। इससे आपके स्वास्थ्य की परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।

आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिये
भगवान को सुगंधित जल से अभिषेक करें, फिर उन्हें गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करें, उसके बार कन्हैया लाल को 9 बार झूला झुलाएं। भगवान को चढाया गया सुगंधित जल एकत्र करके पूरे घर में छिड़क दें, इससे आपको आने वाली आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएगी और आप अच्छा समय शुरु हो जाएगा।

रोजगार और नौकरी के लिये
भगवान श्रीकृष्ण को सफेद चंदन और जल चढाएं, उन्हें गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें, चमकदार सफेद रंग के वस्त्र पहनायें, फिर उन्हें 18 बार झूला झुलाएं। चढाई गई माला अपने पास सहेज कर रख लें। फिर सफेद चंदन का तिलक लगाने में इस्तेमाल करें। इससे आपके रोजगार या नौकरी में आ रही बाधा दूर हो जाएगी।