मनचाही नौकरी दिला सकते हैं फेंगशुई के ये टिप्स, इस तरह रखें ध्यान

इंसान की जिंदगी में फेंगशुई काफी मायने रखता है। कहा जाता है कि इसके सही इस्तेमाल से आपके लिए खुशियों के दरवाजे खुल जाते हैं।

New Delhi, Nov 14 : हर किसी की जिंदगी में ज्योतिष, अंक ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडिंग और फेंगशुई जैसी चीजें काफी मायने रखती हैं। इसलिए कहा भी गया है कि अगर आपको अपना अच्छा भविष्य देखना है, तो इन नियमों को फॉलो भी करना चाहिए। आज हम आपको फेंग शुई की कुछ बातें बता रहे हैं। जिनके बारे में जानकर आप भी मनचाही नौकरी को आसानी से पा सकते हैं।

क्या कहता है फेंग शुई ?
इसके लिए हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं। फेंग शुई में जो बातें बताई गई हैं, हम उन्हीं बातों का आपके सामने रख रहे हैं। हमारी कोशिश है कि आप तक सही जानकारी पहुंचे। कई बार लोग अज्ञानता वश फेंग शुई का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं और फिर जीवन भर पछताते हैं। इसलिए फेंग शुई को लेकर ये बातें जानिए और अपनी जिंदगी में इन नियमों को फॉलो करें।

बेडरूम में ये काम करें
सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि अपने बेडरूम में उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ कोई धातु लगाएं। आप धातु की तस्वीर या फिर शो पीस भी लगा सकते हैं। फेंग शुई में कहा गया है कि मनचाही नौकरी पाने का ये सबसे कारगर उपाय है। ऐसा करने से सही कामों के लिए पॉजिटिव एनर्जी आपके घर में प्रवेश करती है और आपके रुके हुए काम बनते हैं।

एक बड़ा मैप उत्तर दिशा में लगाएं
इसके अलावा अपने जीवन में साफगोई और स्पष्टता के लिए अपने घर की उत्तरी दिशा में वर्ल्ड का एक बड़ा मैप लगाएं। इसके पीछे फेंग शुई में एक वजह भी बताई गई है। फेंग शुई के मुताबिक अगर आप जिंदगी में अपनी बात को स्पष्टता से रखना जानते हैं, तो आप किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। इसलिए घर की उत्तरी दिशा में विश्व का एक बड़ा मानचित्र जरूर लगाएं।

पानी की व्यवस्था उत्तर में
इसके अलावा फेंग शुई में पानी को बड़ी मान्यता दी गई है। इसमें बताया गया है कि अपने घर की उत्तर दिशा में पानी की व्यवस्था करें। अगर ऐसा नहीं है तो पानी से संबधित कोई शो पीस या फिर तस्वीर उत्तर दिशा में लगाएं। कहा गया है कि ऐसा करने से जिंदगी में आपको कई अवसर मिलते हैं। अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप उन मौकों को किस तरह से भुनाते हैं।

सम्मानित लोगों की तस्वीर लगाएं
इसके अलावा एक और खास बात फेंग शुई में लिखी गई है। इसके मुताबिक अपने घर की उत्तर दिशा में उन लोगों की तस्वीर लगाएं, जिनसे आप खासे प्रभावित हैं। जी हां पॉजिटिव और सक्सेसफुल लोगों की तस्वीर इस दिशा में लगाने से घर में पॉजिटिविटी आती है और व्यक्ति जीवन में हर बुलंदी को पार कर जाता है। निर्भर करता है कि तस्वीर किस तरह से लगी है।

उत्तर-पश्चिम दिशा में करें ये काम
इसके अलावा अगर घर की उत्तर दिशा में तस्वीर लगाना असंभव हो तो आप इस तस्वीर को उत्तर पश्चिम दिशा में भी लगा सकते हैं। जी हां उत्तर या फिर उत्तर पश्चिम ये दो दिशाएं हैं, जहां से सकारात्मक ऊर्जा का घर में संचार होता है। इससे कई बिगड़े हुए काम बनते हैं और आप सफलता की नई बुलंदियों को पार कर जाते हैं। बस ध्यान रखना चाहिए कि तस्वीरें पॉजिटिव हों।

दक्षिण-पूर्व दिशा के लिए खास टिप्स
इसके अलावा फेंगशुई में एक और खास बात बताई गई है। इसमें बताया गया है कि घर में दक्षिण-पूर्व दिशा का संबंध धन से होता है। इसलिए घर की इस दिशा में हमेशा साफ सफाई रखनी चाहिए। इसके अलावा घर की इस दिशा को खूबसूरत और मनमोहक खुशबू से भरना चाहिए। चाहें तो आप अच्छी खुशबू वाली अगरबत्ती भी जला सकते हैं। ऐसा करना शुभ माना गया है।